ट्रेंडिंग

एप्पल जल्द ही लॉन्च कर सकता है दूसरी पीढ़ी का एयरटैग

नयी दिल्ली , एप्पल जल्द ही दूसरी पीढ़ी के एयरटैग को लॉन्च कर सकता है। एयरटैग फाइंड माई ऐप के माध्यम से लोगों को चाभी, पर्स, बैकपैक, लगेज आदि ट्रैक करने में मदद करता है। प्रसिद्ध एप्पल विश्लेषक मिंग-ची कुओ के अनुसार, अगर ट्रैकिंग एक्सेसरी के शिपमेंट में वृद्धि जारी रहती है, तो एप्पल जल्द ही अगला मॉडल लॉन्च कर सकती है।

कुओ ने रविवार देर रात ट्वीट किया, “एयरटैग, जिस पर ज्यादा ध्यान नहीं गया है लेकिन इसके रिलीज के बाद से शिपमेंट में तेजी आई है। एयरटैग शिपमेंट के 2021 में दो करोड़ और 2022 में लगभग तीन करोड़ यूनिट तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है। कुओ ने कहा, अगर एयरटैग शिपमेंट में वृद्धि जारी रहती है, तो मेरा मानना है कि एप्पल जल्द ही दूसरी पीढ़ी को विकसित करेगी। एप्पल ने अवांछित ट्रैकिंग को रोकने के उद्देश्य से एयरटैग को लॉन्च किया था।

इस साल की शुरूआत में कंपनी ने नई गोपनीयता चेतावनियों, अलर्ट और दस्तावेजों के साथ एयरटैग्स और फाइंड माई नेटवर्क के कई अपडेट जारी किए थे। पहली बार अपना एयरटैग सेट करने वाले प्रत्येक उपयोगकर्ता को अब एक संदेश दिखाई देता है, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा होता है यह एयरटैग खुद के सामान को ट्रैक करने के लिए है।

Breaking News 24

Breaking News 24

Royal Enfield की नई धांसू बाइक: दमदार इंजन और स्टाइलिश लुक का जबरदस्त कॉम्बो

Royal Enfield ने फिर से बाइक प्रेमियों के दिलों की धड़कन बढ़ा दी है। कंपनी…

2 years

Tecno का धांसू सस्ता स्मार्टफोन: 108MP कैमरा और दमदार बैटरी के साथ!

Tecno ने फिर से कमाल कर दिया है! इस बार कंपनी ने अपना एक और…

2 years

Motorola का कमाल: 20 हजार से कम में कर्व्ड स्क्रीन वाला धांसू फोन!

क्या आप भी एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो दिखने में दमदार हो…

2 years

Huawei का नया दांव: दमदार बैटरी और DSLR जैसा कैमरा वाला स्मार्टफोन

Huawei ने फिर से धूम मचा दी है! कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर…

2 years

Triumph की नई बाइक: Harley को टक्कर की तैयारी

Triumph की नई बाइक ने बाइकिंग दुनिया में तूफान ला दिया है! शानदार लुक, दमदार…

2 years

कांग्रेस ने जी-20 की अध्यक्षता में देरी को लेकर सरकार से किया सवाल

नई दिल्ली,  कांग्रेस ने रविवार को केंद्र सरकार पर जी-20 'ब्लिट्ज' को लेकर तंज कसा…

3 years

This website uses cookies.