ट्रेंडिंग

झारखंड में फिर बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, राज्य में 108 एक्टिव केस

रांची, झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं। राज्य में कोरोना संक्रमितों की तादाद 108 हो गयी है। बीते 50 दिनों में पहली बार संक्रमितों की संख्या सौ के ऊपर पहुंची है। कोविड संक्रमण के सबसे ज्यादा 63 एक्टिव केस रांची में हैं। रविवार को पूरे राज्य में 1099 सैंपलों की जांच हुई। इनमें 24 लोगों को कोविड पॉजिटिव पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 10 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त भी हुए हैं।

झारखंड के अन्य जिलों में पूर्वी सिंहभूम में 12, देवघर में 11, बोकारो में 7, लातेहार में 3, कोडरमा और पलामू में 2-2 और दुमका, हजारीबाग, सिमडेगा, जामताड़ा, गढ़वा और लोहरदगा में 1-1 संक्रमित मरीज हैं। झारखंड में मोर्टेलिटी रेट 1.22 है। विशेषज्ञों की मानें तो कोविड टेस्टिंग की संख्या बढ़ने से संक्रमितों की संख्या में भी इजाफा होगा। अभी राज्य में टेस्टिंग की रफ्तार बेहद धीमी है। रांची जिले में सिर्फ एक सरकारी केंद्र पर कोरोना की टेस्टिंग हो रही है।

राज्य में सभी सार्वजनिक स्थानों में जांच पूरी तरह से बंद है। कोरोना की तीनों लहर में बाहर से आने वाले यात्रियों से ही संक्रमण फैला था। इसलिए सबसे अधिक संक्रमण की पुष्टि एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड से ही हुई थी। पर जब देश के कई बड़े शहरों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, उन राज्यों से प्रतिदिन लोगों का आना-जाना लगा रहता है, इसके बाद भी रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस स्टैंड समेत सभी सार्वजनिक स्थानों में जांच बंद है। रांची के किसी भी सार्वजनिक स्थान में जांच नहीं हो रही है। कोरोना जांच के लिए वर्तमान में पूरे राज्य में सिर्फ रांची सदर अस्पताल में ही व्यवस्था है।

रांची के गांधीनगर स्थित सीसीएल हॉस्पिटल के कोविड सेल के इंचार्ज डॉ जे के सिंह के मुताबिक, कोविड संक्रमण को लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। सार्वजनिक स्थलों पर मास्क, दूरी और सैनिटाइजेशन के तीन प्रमुख नियमों का पालन हर हाल में किया जाना चाहिए।

Breaking News 24

Breaking News 24

Royal Enfield की नई धांसू बाइक: दमदार इंजन और स्टाइलिश लुक का जबरदस्त कॉम्बो

Royal Enfield ने फिर से बाइक प्रेमियों के दिलों की धड़कन बढ़ा दी है। कंपनी…

2 years

Tecno का धांसू सस्ता स्मार्टफोन: 108MP कैमरा और दमदार बैटरी के साथ!

Tecno ने फिर से कमाल कर दिया है! इस बार कंपनी ने अपना एक और…

2 years

Motorola का कमाल: 20 हजार से कम में कर्व्ड स्क्रीन वाला धांसू फोन!

क्या आप भी एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो दिखने में दमदार हो…

2 years

Huawei का नया दांव: दमदार बैटरी और DSLR जैसा कैमरा वाला स्मार्टफोन

Huawei ने फिर से धूम मचा दी है! कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर…

2 years

Triumph की नई बाइक: Harley को टक्कर की तैयारी

Triumph की नई बाइक ने बाइकिंग दुनिया में तूफान ला दिया है! शानदार लुक, दमदार…

2 years

कांग्रेस ने जी-20 की अध्यक्षता में देरी को लेकर सरकार से किया सवाल

नई दिल्ली,  कांग्रेस ने रविवार को केंद्र सरकार पर जी-20 'ब्लिट्ज' को लेकर तंज कसा…

3 years

This website uses cookies.