दिल्ली के पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ली

4 Min Read

नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय गोयल एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद मनोज तिवारी की उपस्थिति में आज आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय भगत, संगठन मंत्री श्री अमरनाथ यादव, उपाध्यक्ष वी.के. जायसवाल एवं अन्य प्रदेश पदाधिकारियों के आलावा घोंडा विधानसभा से आप उपाध्यक्ष प्रोमिला सैन, वार्ड प्रभारी बलवीर सिंह परमार, घोंडा वार्ड की उपाध्यक्ष निर्मला देवी एवं पूर्वांचल मोर्चा उपाध्यक्ष भीम कुमार जायसवाल, प्रजापति महिला संगठन अध्यक्ष आरती प्रजापति सहित पूरी आम आदमी पार्टी का पूर्वांचल मोर्चा कार्यकारिणी आज भाजपा में शामिल हो गयी।

विजय गोयल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कई स्टिंग सामने आ रहे हैं, और इसलिए यह बात तय है कि आम आदमी पार्टी द्वारा सारी 250 सीटें बेची गई है, और इसलिए आप के मेहनती कार्यकर्ता जो सालों से कड़ी मेहनत कर रहे हैं, वे खफा हैं और पार्टी का साथ छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी चुनाव में 230 सीटों को जीतकर एक बार फिर से निगम में आने वाली है क्योंकि आम आदमी पार्टी से दिल्लावीलों का मोह भंग हो चुका है। ये वे लोग नहीं है जो अन्ना आंदोलन में थे और देश में भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात करते थे, बल्कि सत्ता को हासिल करने के लिए जितने गलत तरीके हो सकते हैं, वे सभी अपना रहे हैं।

मनोज तिवारी ने भी आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल मोर्चे का भाजपा में विलय हो गया। आम आदमी पार्टी के कारण आज दिल्लीवासी ठगे हुए महसूस कर रहे हैं और यही कारण है कि अब आप कार्यकर्ताओं को भी अपनी पार्टी और पार्टी के मुखिया केजरीवाल पर भरोसा नहीं रहा।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली के साथ विश्वासघात किया है। जितने भी वायदें किए उनमें से एक भी वायदा पूरा नहीं किया। आज घोटालों की एक सीरीज केजरीवाल की जब दिल्लीवालों के सामने आई है तो उस पर जवाब देने के लिए उनके पास कुछ नहीं है। पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष कौशल मिश्रा ने कहा कि आज जो साथी आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा से जुड़े हैं यह हमें भाजपा के पूर्वांचल समाज के विस्तार में नई गति देंगे।

संजय भगत ने कहा की हमने अपने पूर्वांचल प्रकोष्ठ के माध्यम से आम आदमी पार्टी के विस्तार के लियें दिल्ली ही नही पंजाब एवं गुजरात में बहुत कार्य किया है पर खेद का विषय है। आज पूर्वांचल समाज दिल्ली की आबादी का बड़ा भाग है और जब हमने पूर्वांचल आबादी अनुपात में निगम चुनाव के 40 टिकट मांगे तो अरविंद केजरीवाल ने साफ इंकार कर दिया और खेद है की पूर्वांचल बहुल क्षेत्रों के टिकट बेचे गये हैं।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में श्री नरेन्द्र सिंह, सदानंद मिश्रा, प्रियंका त्रिपाठी, डॉ महेश चौहान, कपील मुनी यादव सहित लगभग 1000 से अधिक पूर्वांचल मोर्चा से जुड़े आप कार्यकतार्ओं ने भाजपा कार्यालय मे आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Share this Article
Exit mobile version