संसद की सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस की महिला अधिकारी ने की आत्महत्या

1 Min Read

नई दिल्ली, एक चौंकाने वाली घटना में संसद सुरक्षा विंग में तैनात दिल्ली पुलिस की एक महिला अधिकारी ने गुरुवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, पुलिस ने मामले की जानकारी दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतका की पहचान गंगा बाई (28) के रूप में हुई है। उनके पति दिनेश भी दिल्ली पुलिस में हैं और फिलहाल सुरक्षा विंग में तैनात हैं।

द्वारका के छावला इलाके में उनके घर में लटकी मिली लाश को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने कहा, तीन साल पहले उसकी दिनेश से शादी हुई थी। इस शादी से दंपति को एक बच्चा भी है। उसने घटना के पीछे कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। उसके इस कदम उठाने के कारण का पता नहीं चला है।

Share this Article
Exit mobile version