Blog

  • केकेआर ने टॉस जीता, हैदराबाद पहले बल्लेबाजी कर बना डाले 220 रन

    केकेआर ने टॉस जीता, हैदराबाद पहले बल्लेबाजी कर बना डाले 220 रन

    कोलकाता : कोलकाता नाईट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शुक्रवार को आईपीएल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कोलकाता के कप्तान नीतीश राणा ने टॉस के बाद कहा कि उनकी टीम में कोई बदलाव नहीं है।

    हैदराबाद के कप्तान एडन मारक्रम ने कहा कि ये अच्छा विकेट है और इस पर काफी स्कोर बड़ा बनता है। हम पहले बल्लेबाजी करके खुश हैं। टीम में एक बदलाव किया गया है और अभिषेक शर्मा टीम में वापसी कर रहे हैं और वाशिंग्टन सुंदर टीम में नहीं हैं।

    हैदराबाद : मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, एडन मारक्रम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, मार्को यानसन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक माकंर्डे, उमरान मलिक, टी नटराजन ।

    हैदराबाद के इंपैक्ट प्लेयर सब्स्टिट्यूट – मयंक डागर, अब्दुल समद, विवरांत शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंग्टन सुंदर

    कोलकाता – एन जगदीशन, रहमानउल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नारायण,नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसल, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फग्र्युसन, उमेश यादव,सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती ।

    कोलकाता के इंपैक्ट प्लेयर सब्स्टिट्यूट – मंदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वेंकटेश अय्यर, डेविड वीस, कुलवंत खेजरोलिया

  • वॉर्नर ने आईपीएल में आग नहीं लगा दी तो मैं दंग रह जाऊंगा : वॉटसन

    वॉर्नर ने आईपीएल में आग नहीं लगा दी तो मैं दंग रह जाऊंगा : वॉटसन

    बेंगलुरु : दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने कहा है कि अगर उनके हमवतन और कप्तान डेविड वॉर्नर बाकी के आईपीएल सीजन में “आग नहीं लगा देते” तो वह ‘दंग’ रह जाएंगे। वॉर्नर तीन अर्धशतकों के साथ सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। हालांकि उन्होंने अपने रन 114.83 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं और वह अब तक एक छक्का नहीं लगा पाए हैं।

    सोमवार को मुंबई इंडियंस के विरुद्ध मिली हार के दौरान वॉर्नर ने 43 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा करने पर निराशा के चलते बल्ले पर अपने हाथ से मुक्का मारा था। इस मैच में दिल्ली को अपनी चौथी लगातार हार मिली थी, लेकिन वॉटसन का मानना है कि उन्होंने अपनी पारी में ज्यादा “साहसी मानसिकता” दिखाई थी और अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म को हासिल करने के “बहुत करीब” हैं।

    ‘ग्रेड क्रिकेटर’ पॉडकास्ट पर बात करते हुए वॉटसन ने कहा, “उस रात, डेव (वॉर्नर) बल्लेबाजी करते हुए काफी साहसी मानसिकता दिखा रहे थे। वह बल्ले के साथ सकारात्मकता दिखा रहे थे। उन्होंने शायद दो-चार ऐसी गेंद मिस की जो वह पहले चौके या छक्के के लिए मार देते, लेकिन यह सब डेव को अपनी गेम के तकनीकी पहलू को समझने का हिस्सा हैं। बतौर कोच यह मेरी भूमिका भी हैं। मैं कुछ समय से डेव को जानता हूं और उनके साथ काफी बल्लेबाजी कर चुका हूं। अगले कुछ दिनों में वह अगर आईपीएल में आग नहीं लगा देते तो मैं दंग रह जाऊंगा। वह रन बना रहे हैं लेकिन वह तेजी से रन बनाने के बहुत करीब हैं।

    “वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे है लेकिन कुछ गेंदों को मिसहिट कर रहे हैं। एक बार जब गेंद बल्ले के मिडिल को ढूंढने लगेगा तब स्ट्राइक रेट भी काफी आगे निकल जाएगा।” राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध वॉर्नर आईपीएल इतिहास में 6,000 रन तक पहुंचने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बने थे।

    वॉटसन ने कहा, “आईपीएल में उनका स्ट्राइक रेट 140 के करीब है। वह बहुत लंबे समय से इस लीग के महान खिलाड़ी रहे हैं।” वॉटसन के अनुसार लगातार विकेट खोने के चलते भी वॉटसन की शैली पर असर पड़ा है और वह कम जोखिम ले रहे हैं। उन्होंने वॉर्नर के बारे में कहा, “आपको जो चीज बचपन से सिखाई जाती है, यह उसके बिलकुल विपरीत है। अगर आपका एक विकेट गिरता है तो आपको अगले पांच-छह गेंदों के लिए भी साझेदारी बनानी पड़ती है। लेकिन अगर आप ऐसा करते हैं (जोखिम लेते हैं) और विकेट खो देते हैं तो आपको फिर से तीन ओवर तक केवल स्ट्राइक रोटेट करना पड़ता है। डेव शुरूआती मैचों में केवल खुद के फॉर्म को खोज रहे थे।”

    दिल्ली का अगला मुकाबला शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ है और अपनी शादी के बाद मिचेल मार्श फिर से उपलब्ध होंगे। वॉटसन ने कहा, “पहले चार मैच हारना कभी आदर्श नहीं होता लेकिन यहीं पर रिकी पोंटिंग जैसे बड़ी शख्सियत का कोच होना लाभदायक है। ऐसे कठिन समय में ही खिलाड़ियों और कोचों के असली रंग सामने उभर आते हैं। ऐसे समय में खिलाड़ी का चरित्र उभर आता है। जब चीजें आपके अनुसार नहीं चल रहीं हों तो कैसे आप वापसी करते है और फिर निरंतरता दिखाते हैं।”

  • शानदार प्रदर्शन से जीत दिलवाने के बाद रविचंद्रन अश्विन पर लगा बड़ा जुर्माना

    शानदार प्रदर्शन से जीत दिलवाने के बाद रविचंद्रन अश्विन पर लगा बड़ा जुर्माना

    चेन्नई : राजस्थान रॉयल्स के वेटरन ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बुधवार के मुकाबले में आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस के 25 फीसदी का जुर्माना लगाया गया है।

    एक बयान के अनुसार अश्विन को आचार संहिता की धारा 2.7 के तहत लेवल 1 के अपराध का दोषी पाया गया और उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इस मामले में मैच रेफरी का फैसला अंतिम और बाध्य होता है।

    मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अश्विन ने कहा कि वह चेन्नई के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान 12वें ओवर में मैदानी अम्पायर के ओस के कारण गेंद को बदलने के फैसले से हैरान रह गए जबकि उनकी टीम ने ऐसा कोई आग्रह नहीं किया था।

  • टॉस हारकर पंजाब ने पहली पारी में बनाए 153/8

    टॉस हारकर पंजाब ने पहली पारी में बनाए 153/8

    मोहाली : गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ गुरूवार को आईपीएल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

    गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने किसी भी बदलाव को बताने से इनकार कर दिया और कहा कि पेपर देख लिजिए। मोहित शर्मा का गुजरात की तरफ से यह पहला आईपीएल मैच है और उन्हें टीम डेब्यू कैप दिया गया है। वह यश दयाल की जगह लेंगे।

    वहीं पंजाब टीम भी पहले गेंदबाजी का फैसला लेती, अगर वो टॉस जीतते। उनकी टीम में दो बदलाव हैं। सिकंदर रजा की जगह भानुका राजपक्षा और नाथन एलिस की जगह कैगिसो रबाडा आए हैं।

    दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

    पंजाब : शिखर धवन, प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट. जितेश शर्मा, भानुका राजपक्षा, शाहरुख खान, सैम करन, कैगिसो रबाडा, ऋषि धवन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह

    इंपैक्ट प्लेयर सब राहुल चाहर, सिकंदर रजा, अथर्व ताइडे, गुरनुर बरार, हरप्रीत

    गुजरात: शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा, डेविड मिलर, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, हार्दिक पांड्या, राशिद खान, जॉशुआ लिटिल, अल्जारी जोसफ, मोहित शर्मा, मोहम्मद शमी

    इंपैक्ट प्लेयर सब: विजय शंकर, अभिनव मनोहर, केएस भरत, शिवम मावी, जयंत यादव

  • तबाही मचाने वाले जोस बटलर दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं : हरभजन सिंह

    तबाही मचाने वाले जोस बटलर दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं : हरभजन सिंह

    नई दिल्ली :  पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने राजस्थान रॉयल्स के ओपनर जोस बटलर की चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में स्पिन की मददगार पिच पर मैच विजयी पारी खेलने के लिए सराहना करते हुए उन्हें दुनिया का नंबर एक बल्लेबाज बताया। रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन किया और अंतिम क्षणों में धैर्य दिखाते हुए 2008 के बाद से एमए चिदंबरम स्टेडियम पर अपनी पहली जीत हासिल की।

    बटलर ने 36 गेंदों में 52 रन बनाये और सत्र का अपना तीसरा अर्धशतक बनाया। राजस्थान ने 20 ओवरों में 175/8 का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। उन्होंने इस दौरान आईपीएल में अपने 3000 रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने इस उपलब्धि तक पहुँचने के लिए 85 पारियां ली जो लीग में तीसरा सबसे तेज है।

    संदीप शर्मा ने अंतिम ओवर में संयम दिखाते हुए एम एस धोनी और रवींद्र जडेजा के सामने 21 रनों का बचाव कर लिया और टीम को यादगार जीत दिला दी। राजस्थान की रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल और एडम जम्पा की स्पिन तिकड़ी ने भी शानदार गेंदबाजी की और चेन्नई के बल्लेबाजों को अंकुश में रखा।

    हरभजन ने स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट लाइव शो पर कहा, “मेरे पास जोस बटलर की सराहना करने के लिए शब्द कम पड़ रहे हैं। वह एक परफेक्ट बल्लेबाज हैं जो क्रीज का सही इस्तेमाल करते हैं। उनके पास तेज और स्पिन दोनों तरह की गेंदबाजी का सामना करने के लिए शानदार फुटवर्क है। मेरे लिए वह इस समय विश्व क्रिकेट में नंबर एक बल्लेबाज हैं।

  • राजस्थान मुद्दे पर नेताओं की बैठक के बाद कांग्रेस ने दिए कार्रवाई के संकेत

    राजस्थान मुद्दे पर नेताओं की बैठक के बाद कांग्रेस ने दिए कार्रवाई के संकेत

    नई दिल्ली : राजस्थान के मुद्दे पर चर्चा के लिए गुरुवार सुबह कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की बैठक होगी। राज्य पार्टी प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की और उन्हें स्थिति के बारे में जानकारी दी।

    रंधावा ने मीडिया से कहा कि कार्रवाई पहले भी होनी चाहिए थी लेकिन इस बार जरूर कार्रवाई की जाएगी। पार्टी राजस्थान की स्थिति से नाराज है और रंधावा राज्य से वापस आ गए हैं, जबकि पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी दिल्ली में हैं।

    कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने अपना दिन भर का अनशन समाप्त करने के बाद कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा, भ्रष्टाचार के खिलाफ यह आंदोलन जारी रहेगा।

    उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हमने लोगों को आश्वासन दिया था कि जब हम सत्ता में आएंगे तो राज्य में पूर्व की भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। मैं चाहता था कि कांग्रेस सरकार भाजपा सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करे।

    इससे पहले दिन में पार्टी की आपत्तियों के बावजूद, सचिन पायलट ने राजस्थान के जयपुर में शहीद स्मारक पर अपना एक दिवसीय उपवास शुरू किया। पायलट ने बीजेपी की तत्कालीन वसुंधरा राजे सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर अशोक गहलोत सरकार पर निष्क्रियता का आरोप लगाया है।

  • ICC T20 Rankings : लगातार 0 पर आउट होने के बाद भी सूर्या को हुआ बड़ा फायदा

    ICC T20 Rankings : लगातार 0 पर आउट होने के बाद भी सूर्या को हुआ बड़ा फायदा

    दुबई : भारत के सूर्यकुमार यादव ने बुधवार को जारी ताजा आईसीसी पुरुष टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा जबकि पाकिस्तानी जोड़ी मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम को भारतीय बल्लेबाज के करीब आने का मौका मिला है।

    सूर्यकुमार 906 अंकों के साथ टी20 रैंकिंग में मजबूत बढ़त बनाये हुए हैं। रिजवान 811 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं जबकि बाबर एक स्थान के सुधार के साथ तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उनके खाते में 755 अंक हैं।

    दक्षिण अफ्रीका के एडन मारक्रम चौथे और न्यूजीलैंड के डेवोन कॉन्वे पांचवें स्थान पर हैं।

    बाबर और रिजवान पाकिस्तान की हाल में बांग्लादेश के खिलाफ टी 20 सीरीज से बाहर रहे थे। न्यूजीलैंड की श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से कॉन्वे की अनुपस्थिति से पाकिस्तान के कप्तान को रैंकिंग में एक स्थान का सुधार मिला है।

    पाकिस्तानी जोड़ी को सूर्यकुमार के नजदीक जाने का मौका तब मिलेगा जब पाकिस्तान शनिवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा।

  • निकोलस पूरन की जबरी फॉर्म को लेकर इयोन मोर्गन ने दिया बड़ा बयान

    निकोलस पूरन की जबरी फॉर्म को लेकर इयोन मोर्गन ने दिया बड़ा बयान

    बेंगलुरु : निकोलस पूरन ने मात्र 19 गेंदों में 62 रन ठोककर लखनऊ सुपर जायंट्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में आखिरी गेंद पर एक विकेट से रोमांचक जीत दिला दी जबकि मार्कस स्टॉयनिस ने 30 गेंदों पर 65 रन बनाये।

    वेस्ट इंडीज के पूरन ने मात्र 15 गेंदों पर इस सत्र का सबसे तेज अर्धशतक ठोका। मैच का फैसला आखिरी गेंद पर जाकर हुआ जब रवि बिश्नोई और आवेश खान ने विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के लड़खड़ाने का फायदा उठाते हुए मैच विजयी एक रन चुरा लिया।

    बेंगलुरु ने दो विकेट पर 212 रन बनाये जबकि लखनऊ ने नौ विकेट पर 213 रन बनाकर आईपीएल की सबसे रोमांचक जीत हासिल की। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और जियोसिनेमा के आईपीएल विशेषज्ञ इयोन मोर्गन पूरन के प्रदर्शन से बहुत प्रभावित नजर आये।

    मोर्गन ने कहा, “उनके हाथों में बहुत गति है। उन्हें पूरी लय में खेलते देखना बहुत सुखद है। आज रात उन्हें अपने जबरदस्त प्रदर्शन का पूरा ईनाम मिला।” इस बीच, मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना ने कुछ कहने से पहले कुछ समय लिया। रैना ने कहा, “मैं अपने दिल को कुछ आराम देना चाहता हूं। 40 ओवर में लगभग 450 रन बने। हमें आईपीएल का पूरा मजा देखने को मिला।”

    उन्होंने कहा, “मैच आखिरी गेंद तक गया। दिनेश कार्तिक जिस तरह विकेट से चूक गए वरना आरसीबी ने मैच जीत लिया था उन्होंने मांकड नियम की भी कोशिश की लेकिन सफल नहीं रहे। पूरन और स्टॉयनिस को पूरा श्रेय जिस तरह उन्होंने बल्लेबाजी की।”

    रैना ने पूरन की जमकर सराहना करते हुए उन्हें खतरनाक बल्लेबाज बताया। उन्होंने कहा, “हमने एमएस धोनी, मिशेल मार्श, कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या की फिनिशिंग देखी है लेकिन पूरन की बात ही अलग है। 15 गेंदों में सत्र का सबसे तेज अर्धशतक बनाना खास तौर पर ऐसे समय जब उन्होंने किया। पूरन ने अपनी टीम को जीत दिलाई। उस स्थिति से मैच जीतना यह दर्शाता है कि वह किसी भी स्थिति से मैच जीत सकते हैं। वह जिस तरह गेंद पर प्रहार कर रहे थे वह देखना अद्भुत था।”

  • प्रधानमंत्री 12 अप्रैल को दिल्ली-जयपुर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे

    प्रधानमंत्री 12 अप्रैल को दिल्ली-जयपुर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। उद्घाटन ट्रेन जयपुर और दिल्ली छावनी रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी। इस वंदे भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा 13 अप्रैल से शुरू होगी और यह जयपुर, अलवर और गुड़गांव में स्टॉप के साथ अजमेर और दिल्ली छावनी के बीच चलेगी।

    राज्य में विधानसभा चुनाव से ठीक आठ महीने पहले एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हुई है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस 5 घंटे 15 मिनट में दिल्ली छावनी और अजमेर के बीच की दूरी तय करेगी। उसी मार्ग पर वर्तमान सबसे तेज ट्रेन, शताब्दी एक्सप्रेस, दिल्ली छावनी से अजमेर तक 6 घंटे 15 मिनट का समय लेती है। इस प्रकार, नई वंदे भारत एक्सप्रेस उसी मार्ग पर चलने वाली वर्तमान सबसे तेज ट्रेन की तुलना में एक घंटे अधिक तेज होगी।

    अजमेर-दिल्ली छावनी वंदे भारत एक्सप्रेस हाई राइज ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) क्षेत्र पर चलने वाली दुनिया की पहली सेमी-हाई स्पीड पैसेंजर ट्रेन होगी। यह ट्रेन पुष्कर और अजमेर शरीफ दरगाह सहित राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी में सुधार करेगी।  आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

  • पूर्णिमा वाले सप्ताह में क्यों ज्यादा होती है आत्महत्या ? वजह हैरान करने वाली

    पूर्णिमा वाले सप्ताह में क्यों ज्यादा होती है आत्महत्या ? वजह हैरान करने वाली

    न्यूयॉर्क : सदियों से लोगों को संदेह है कि पूर्णिमा के दौरान लोगों में रहस्यमय परिवर्तन हो सकते हैं। अमेरिका के इंडियाना यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मेडिसिन के मनोचिकित्सकों ने पाया है कि पूर्णिमा के दौरान आत्महत्या से होने वाली मौतें बढ़ जाती हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार, पूर्णिमा से बढ़ी हुई रोशनी उस अवधि के दौरान आत्महत्याओं में वृद्धि का कारण हो सकती है।

    परिवेश की रौशनी की शरीर, दिमाग और व्यवहार की जैव घड़ी तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है जिससे यह तय होता है कि हम कब जागते और कब सोते हैं।

    रात के समय, जब अंधेरा होना चाहिए, पूर्णिमा में प्रकाश बढ़ने से लोगों पर उसका प्रभाव पड़ता है।

    टीम ने 2012-2016 के बीच इंडियाना प्रांत में हुई आत्महत्याओं के आंकड़ों का विश्लेषण किया। उन्होंने पाया कि पूर्णिमा के सप्ताह के दौरान आत्महत्या से होने वाली मौतें काफी बढ़ गई थीं। उन्होंने यह भी पाया कि 55 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में इस दौरान आत्महत्या की घटनाएं और भी ज्यादा तेजी से बढ़ी हैं।

    उन्होंने आत्महत्या के समय और महीनों पर भी ध्यान दिया और पाया कि दोपहर बाद 3 बजे से 4 बजे के बीच के समय और सितंबर के महीने में आत्महत्याएं ज्यादा होती हैं।

    डिस्कवर मेंटल हेल्थ नामक पत्रिका में प्रकाशित शोध में अध्ययन के लेखक अलेक्जेंडर निकुलेस्कु ने लिखा, हम इस परिकल्पना का विश्लेषण करना चाहते थे कि पूर्णिमा के आसपास की अवधि के दौरान आत्महत्याएं बढ़ जाती हैं और यह जानना चाहते थे कि क्या उस दौरान आत्महत्या के जोखिम वाले मरीजों का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए।

    निकुलेस्कु और उनकी टीम ने मानसिक स्वास्थ्य स्थितियों जैसे चिंता, अवसाद और अभिघातजन्य तनाव विकार तथा दर्द के लिए ब्लड बायोमार्कर परीक्षण विकसित कर चुकी है।

    अधिकारियों द्वारा मौत के बाद लिए गए रक्त के नमूनों का उपयोग करके, टीम ने यह पता लगाया कि आत्महत्या करने वालों में कौन से बायोमार्कर मौजूद थे। निकुलेस्कु ने कहा, हमने आत्महत्या के लिए शीर्ष ब्लड बायोमार्कर की एक सूची का परीक्षण किया जिसे हमने पिछले अध्ययनों में पहचाना था।

    विश्लेषण करने पर पता चला कि जो लोग पूर्णिमा वाले सप्ताह में दोपहर तीन से चार बजे के बीच सितंबर महीने में आत्महत्या कर सकते हैं उनमें ब्लड बायोमार्कर एक जीन होता है जो शरीर की जैविक घड़ी को नियंत्रित करता है।

    शोधकर्ता ने कहा, बायोमार्कर का उपयोग करते हुए हमने पाया कि शराब की लत या अवसाद वाले लोग इन समय अवधि के दौरान अधिक जोखिम में हो सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि आत्महत्या में परिवेशी प्रकाश और जैविक घड़ी के प्रभाव का अधिक बारीकी से अध्ययन करने की आवश्यकता है। साथ ही यह भी कि लोग कैसे सोते हैं और प्रकाश के संपर्क में कैसे आते हैं।

    अध्ययन में कहा गया है, प्रकाश में परिवर्तन अन्य जोखिम कारकों के साथ कमजोर लोगों को प्रभावित कर सकता है।

    दोपहर बाद 3 से 4 बजे के बीच आत्महत्याएं ज्यादा होने का संबंध दिन भर की थकान से हो सकता है। साथ ही उस दिन शुरुआत कम प्रकाश से होने से जैविक घड़ी जीन और सर्केडियन क्लॉक जीन और कोर्टिसोल में कमी भी इसकी वजह हो सकती है।

    सितंबर में, बहुत से लोग गर्मियों की छुट्टियों के अंत का अनुभव कर रहे होते हैं, जो तनाव का कारण बन सकता है, साथ ही मौसमी भावात्मक विकार प्रभाव भी, क्योंकि वर्ष के उस समय के दौरान दिन का प्रकाश कम हो जाता है।

    निकुलेस्कु ने कहा, हमारा अध्ययन दिखाता है कि पूर्णिमा, पतझड़ का मौसम और देर से दोपहर आत्महत्या के लिए बढ़ते जोखिम के अस्थायी समय हैं, खासकर उन व्यक्तियों के लिए जो अवसाद या शराब के उपयोग के विकारों से पीड़ित हैं।