Blog

  • 2024 से तक हाइड्रोजन ट्रेन पटरी पर आ जाएगी : अश्विनी वैष्णव

    2024 से तक हाइड्रोजन ट्रेन पटरी पर आ जाएगी : अश्विनी वैष्णव

    नई दिल्ली, केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को ऐलान किया है कि इस साल के अंत तक भारत में निर्मित हाइड्रोजन ट्रेन पटरी पर आ जायेगी।

    आम बजट 2023 के ऐलान के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मिडिया से बातचीत में कहा कि आज के बजट से हिंदुस्तान दुनियांभर का ग्रोथ इंजन बनेगा। समाज के हर वर्ग में एक बड़ा परिवर्तन इस बजट से आएगा।

    उन्होंने कहा कि दिसंबर 2023 तक देश में हाइड्रोजन ट्रेन आम जनता के लिए पटरी पर उतार दी जायेगी। ये पूर्णत: भारत निर्मित होगी इसे भारत में डिजाइन भी किया जा रहा है और इसका निर्माण भी देश में ही किया जा रहा है। सबसे पहले यह कालका-शिमला जैसे हेरिटेज रूट पर चलेगी। इसके बाद इसका विस्तार कर अन्य रूटों पर भी किया जायेगा।

    उन्होनें कहा कि बजट में रेलवे की नई योजनाओं के लिए 75000 करोड़ का फंड का ऐलान किया गया है। साथ ही केंद्र सरकार ने रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ का बजट दिया है। इससे रेलवे में कई वर्षो जो निवेश में कमी थी उसको पूरा किया जायेगा। बजट में ग्रीन ग्रोथ, पर्यटन के क्षेत्र पर जोर दिया जायेगा।

    भारतीय रेलवे साल 2030 से पहले शून्य कार्बन उत्सर्जन करने की दिशा में बढ़ रही है। रेलवे नए भारत की जरूरतों के साथ ही पर्यावरण अनुकूल यात्री व मालवाहक बनने की पटरी पर सरपट दौड़ रही है। इसके लिए विद्युतीकरण, जल व कागज संरक्षण, पटरियों पर जानवरों को घायल होने से बचाने के उपायों के जरिये पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए काम किया जा रहा है।

    रेलवे बजट को इन्फ्रास्ट्रक्च र को मजबूत करने और हाई स्पीड ट्रेनों को लाने में किया जाएगा। अमृता भारत स्कीम के तहत देशभर में मीडियम और छोटे मिलाकर कुल 1275 स्टेशनों का नवीनीकरण किया जायेगा।

    उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन का निर्माण पहले केवल चेनाई में किया जाता था। अब हरियाणा के सोनीपत और महाराष्ट्र के लातूर में भी वंदे भारत ट्रेन को बनाया जायेगा। उन्होंने कहा देश के तमाम बड़े शहरों और नगरों में वंदे भारत की तर्ज पर वंदे मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी। वंदे मेट्रो का डिजाइन इस साल पूरा कर लिया जाएगा। काके बुलेट ट्रेन का काम तेजी से किया जा रहा है, इसके साथ ही गौरव भारत ट्रेन के 6 अन्य सार्केट रूट्स इस साल शुरू किए जाएंगे।

    इसके अलावा नई रेलवे लाइनों को बिछाने, सेमी हाई स्पीड ट्रेनों की संख्या बढ़ाने पर भी काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि रेलवे ट्रेक का काम भी बड़ी तेजी से किया जा रहा है पहले 1 दिन में केवल 4 किलोमीटर पटरी बिछाने का काम किया जाता था आप प्रत्येक दिन 12 किलोमीटर पटरी बिछाने का काम किया जा रहा है।

  • कुश्ती विवाद में आरोपों की जांच कर रही निगरानी समिति में शामिल हुईं बबीता फोगट

    कुश्ती विवाद में आरोपों की जांच कर रही निगरानी समिति में शामिल हुईं बबीता फोगट

    नई दिल्ली, इस महीने की शुरूआत में देश के शीर्ष पहलवानों द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) और उसके अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन दुराचार, वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए थे, जिसकी जांच के लिए खेल मंत्रालय ने निगरानी समिति का गठन किया था। मंगलवार को समिति के पैनल में पूर्व भारतीय पहलवान बबीता फोगट को भी शामिल किया गया।

    आरोपों की जांच के अलावा ओवरसाइट कमेटी डब्ल्यूएफआई के दिन-प्रतिदिन के प्रशासन को भी देख रही है। खेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा, पूर्व पहलवान बबीता फोगट को भारतीय कुश्ती महासंघ के दिन-प्रतिदिन के प्रशासन को संभालने के लिए युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा गठित निगरानी समिति के पैनल में शामिल किया गया है।

    इसमें कहा गया- निगरानी समिति डब्ल्यूएफआई के यौन दुराचार, उत्पीड़न और/धमकी, वित्तीय अनियमितताओं और प्रशासनिक चूक के आरोपों की भी जांच कर रही है, जैसा कि प्रमुख खिलाड़ियों द्वारा आरोप लगाया गया है।

    बबिता समिति की छठी सदस्य हैं, जिसकी अध्यक्षता महान मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम कर रही हैं। बयान में आगे कहा गया- बबिता फोगट अब ओवरसाइट कमेटी की 6वीं सदस्य बन गई हैं, जिसमें खेल रत्न अवार्डी एमसी मैरी कॉम, योगेश्वर दत्त, तृप्ति मुर्गुंडे, राधिका श्रीमान, राजेश राजगोपालन शामिल हैं।

    समिति में नया नाम जोड़ना आईएएनएस द्वारा रिपोर्ट किए जाने के कुछ दिनों बाद आया है कि सरकार शीर्ष पहलवानों- बजरंग पुनिया, विनेश फोगट और साक्षी मलिक की निराशा के बाद पैनल में कुछ और नाम जोड़ सकती है, उन्होंने सलाह के बिना निरीक्षण समिति के गठन पर निराशा व्यक्त की थी।

    महीने की शुरुआत में शीर्ष पहलवानों ने राष्ट्रीय राजधानी में जंतर-मंतर पर धरना दिया था, जिसके बाद खेल मंत्री ठाकुर के साथ पांच घंटे तक बैठक चली थी और धरना खत्म किया गया था, खेल मंत्री ने उनसे वादा किया था कि आरोपों की जांच की जाएगी।

  • भारत दौरे से पहले स्टीव स्मिथ बोले, हमने अभ्यास मैच नहीं खेलने का सही फैसला किया

    भारत दौरे से पहले स्टीव स्मिथ बोले, हमने अभ्यास मैच नहीं खेलने का सही फैसला किया

    सिडनी, ऑस्ट्रेलिया के भारत के खिलाफ आगामी चार मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास मैच नहीं खेलने की कुछ आलोचनाओं के बावजूद प्रमुख बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का मानना है कि यह सही फैसला है। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल पाकिस्तान के अपने दौरे के बाद से कोई अभ्यास मैच खेलने की नीति नहीं अपनाई है और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए खेले जाने वाले भारत के अपने सभी महत्वपूर्ण टेस्ट दौरे के लिए इसे जारी रखा जा रहा है।

    उन्होंने कहा, हम इंतजार करेंगे और देखेंगे कि हम मैदान पर कब उतरते हैं। मुझे लगता है कि हमने अभ्यास मैच नहीं खेलने का सही फैसला किया है। जैसा मैंने कहा, पिछली बार उन्होंने हमारे लिए एक ग्रीन पिच तैयार की थी और हमने मुश्किल से किसी स्पिन का सामना किया था। इसलिए यह अप्रासंगिक है।

    द डेली टेलीग्राफ ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ सिडनी हवाईअड्डे से रवाना होने से पहले स्मिथ के हवाले से कहा, हम अपने नेट्स पर बेहतर हैं और स्पिनरों को बेहतर खेलने की कोशिश कर रहे हैं।

    उन्होंने उत्तरी सिडनी ओवल में पिछले सप्ताह के अंत में पिचों पर अभ्यास किया। 9 फरवरी को नागपुर में पहले टेस्ट में खेलने से पहले, ऑस्ट्रेलिया ने चुनौतीपूर्ण भारतीय परिस्थितियों में खेलने के अभ्यास के लिए बेंगलुरु में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर भी लगाया।

    उन्होंने कहा, हम आम तौर पर इंग्लैंड में दो अभ्यास मैच खेलते हैं। इस बार हमारे पास भारत में एक भी अभ्यास मैच नहीं है। पिछली बार जब हम आए थे तो मुझे पूरा यकीन था कि हमें एक अभ्यास करने के लिए ग्रीन पिच मिलेगी। लेकिन यह अप्रासंगिक था। स्मिथ ने कहा, उम्मीद है कि हमें वास्तव में अच्छी प्रशिक्षण सुविधाएं मिलेंगी, हम बेहतर करने की कोशिश करेंगे।

  • भारत का पहला ग्लास इग्लू रेस्टोरेंट जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में खुला

    भारत का पहला ग्लास इग्लू रेस्टोरेंट जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में खुला

    श्रीनगर, भारत का पहला ग्लास इग्लू रेस्तरां इन दिनों विश्व प्रसिद्ध गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट में आने वाले पर्यटकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। कांच की दीवार वाले इस रेस्टोरेंट को गुलमर्ग के कोलाहोई ग्रीन हाइट्स होटल ने बर्फ के बीच में बनाया है। दो साल पहले इसी होटल ने गुलमर्ग में एक स्नो इग्लू बनाया था, जिसके प्रबंधन का दावा था कि यह एशिया का सबसे बड़ा स्नो इग्लू है।

    होटल प्रबंधन ने कहा कि उन्होंने फिनलैंड से अवधारणा ली और अपने होटल के आंगन में तीन इग्लू बनाए- इससे पहले ऐसा कहीं नहीं देखा गया। फिर, उन्होंने गुलमर्ग गंडोला केबल कार परियोजना के पहले चरण में भी तीन इग्लू बनाए।

    होटल मैनेजर ने कहा, इस अनूठे इग्लू के लिए आयातित फैब्रिकेटेड सामग्री का उपयोग किया गया है। कांच के सामने वाला यह अनूठा रेस्तरां इंटीरियर को अछूता रखता है और सबसे अच्छा ²श्य प्रस्तुत करता है। इन ग्लास इग्लू में एक बार में आठ लोग बैठ सकते हैं। हम पर्यटकों को एक अलग तरह का अनुभव देने की कोशिश कर रहे हैं। कांच के सामने वाले इन अनोखे रेस्तरां को स्थानीय लोग भी पसंद करते हैं।

  • त्रिपुरा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने की स्टार प्रचारकों की सूची जारी

    त्रिपुरा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने की स्टार प्रचारकों की सूची जारी

    नई दिल्ली, त्रिपुरा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने अपने 40 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। त्रिपुरा चुनाव के मद्देनजर सियासी दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। इस सूची में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे, सांसद राहुल गांधी, महासचिव प्रियांका गांधी, प्रदेश प्रभारी अजय कुमार, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल, अधीर रंजन चौधरी, मुकुल वासनिक, सुखविंदर एस सुक्खू, सुदीप रॉय बर्मन, अब्दुल खालिक, सचिन पायलट, मोहम्मद अजहरुद्दीन, अरविंदर सिंह लवली, दीपा दास मुंशी,

    विजेंद्र सिंह, बी.वी.श्रीनिवास, नेट्टा डिसूजा समेत 22 अन्य नेताओं को शामिल किया गया है।

    चुनाव आयोग के शेड्यूल के मुताबिक, 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा के लिए 16 फरवरी को वोटिंग होगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी है। कागजात और संबंधित दस्तावेजों की जांच अगले दिन की जाएगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 2 फरवरी है और मतगणना 2 मार्च को होगी।

  • मुरैना में एयर फोर्स के दो फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त

    मुरैना में एयर फोर्स के दो फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त

    मुरैना /भोपाल, मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में वायु सेना के दो विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे के ब्यौरे की प्रतीक्षा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने हादसे पर दुख जताया है। सूत्रों ने बताया कि मुरैना के कोलारस क्षेत्र में वायु सेना के दो विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इन विमानों के पायलट सुरक्षित बाहर निकल आए। विमान के अंदर कोई था या नहीं, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।

    हादसे की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने ट्वीट किया और कहा कि मुरैना के कोलारस के पास वायुसेना के सुखोई-30 और मिराज-2000 विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर अत्यंत दुखद है। मैंने स्थानीय प्रशासन को त्वरित बचाव एवं राहत कार्य में वायुसेना को सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। विमानों के पायलट के सुरक्षित होने की ईश्वर से कामना करता हूं।

  • अमरावती विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी.एन. मालखेड़े का निधन

    अमरावती विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी.एन. मालखेड़े का निधन

    पुणे, प्रसिद्ध शिक्षाविद और संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय (एसजीबीएयू) के कुलपति डॉ दिलीप एन. मालखेड़े का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। अधिकारियों ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि वह 56 वर्ष के थे और एक साल से अधिक समय से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे और आज सुबह एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। अधिकारियों ने बताया कि उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं।

    पिछले साल डॉ. मलखेड़े को ब्लड कैंसर का पता चला था और कई महीनों तक उनका इलाज चला। इसके बाद वे ठीक हो गए और फिर से काम पर लग गए।

    हालांकि कुछ समय पहले, उनकी फिर से तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें पुणे के एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया।

    अमरावती में गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियर की डिग्री लेने वाले डॉ. मालखेड़े ने आईआईटी बॉम्बे से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की और शिक्षण, अनुसंधान और प्रशासन में अपना कार्य जारी रखा।

    बाद में उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज, पुणे में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर के रूप में सेवा की, और बाद में सितंबर 2021 में एसजीबीएयू के वीसी में नियुक्त होने से पहले उन्हें जून 2016 से एआईसीटीई में सलाहकार के रूप में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था।

    महाराष्ट्र के राज्यपाल और चांसलर भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि डॉ. मालखेड़े के निधन के बारे में जानकर उन्हें दुख हुआ। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

    राज्यपाल ने उनकी शैक्षणिक सेवाओं को याद किया और बताया कि कैसे उन्होंने विशेष रूप से उच्च शिक्षा में उत्कृष्टता लाने के लिए एसजीबीएयू के समग्र विकास में गहरी रुचि ली, और उनकी असामयिक मृत्यु शिक्षा के क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति है।

  • त्रिपुरा चुनाव : भाजपा ने 48 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

    त्रिपुरा चुनाव : भाजपा ने 48 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

    नई दिल्ली, त्रिपुरा विधान सभा चुनाव के लिए भाजपा ने 48 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साहा को टाउन बोडोर्वाली सीट से ही उम्मीदवार बनाया है। वहीं एक चौंकाने वाला फैसला करते हुए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक को भी धनपुर विधान सभा सीट से चुनावी मैदान में उतार दिया है। 48 उम्मीदवारों की सूची में भाजपा ने एक मुस्लिम और 11 महिला उम्मीदवार को भी चुनावी मैदान में उतारा है।

    पार्टी ने शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में भाजपा में शामिल होने वाले सीपीएम के वर्तमान विधायक मोबोशर अली को भी चुनावी मैदान में उतारा है।

    भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में शनिवार को त्रिपुरा के उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं नॉर्थ ईस्ट प्रदेश संयोजक संबित पात्रा ने त्रिपुरा में फिर से प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा करते हुए त्रिपुरा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष लगाव का जिक्र किया और साथ ही राज्य के विकास के लिए सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की फेहरिस्त भी गिनाई।

    एक सवाल के जवाब में पात्रा ने कहा कि राज्य की बची हुई 12 सीटों पर भी पार्टी जल्द ही उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करेगी। उम्मीदवारों की सूची जारी करते समय भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी भी मौजूद रहे।

  • दिल्ली का भाजपा के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान, जनसंघ काल से किया सहयोग: अनुराग ठाकुर

    दिल्ली का भाजपा के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान, जनसंघ काल से किया सहयोग: अनुराग ठाकुर

    नई दिल्ली,  दिल्ली बीजेपी की कार्यकारिणी की बैठक का शनिवार को दूसरा दिन है। इस मौके पर बैठक में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कार्यकारिणी सदस्यों को संबोधित किया। अपने संबोधन में अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली का भाजपा के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान है। जनसंघ काल से दिल्ली ने देश भर में भाजपा के प्रचार प्रसार में सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली लालकृष्ण अडवानी के प्रारम्भिक कार्य भूति रही तो, केदारनाथ साहनी, मदन लाल खुराना एवं प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा ने दिल्ली के साथ पूरे उत्तर भारत में पार्टी विस्तार का काम किया।

    अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली ने देश को अरूण जेटली जी जैसा ओजवान नेता दिया, तो दिल्ली से ही सहिब सिंह वर्मा, हंसराज गुप्ता, मांगे राम गर्ग, कालका दास जैसे नेता दिये, जिन्होने पार्टी को नये सामाजिक वर्गों से जोड़ा। दिल्ली में ना कार्यकतार्ओं की कमी है ना नेतृत्व का आभाव, बस दिल्ली के कार्यकतार्ओं को एक नया संकल्प लेना है और 2025 विधानसभा चुनाव में दिल्ली एवं देश से भ्रष्ट एवं आराजक अरविंद केजरीवाल सरकार का अंत करना है।

    केजरीवाल सरकार पर टिप्पणी करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव मे मैंने स्वंय दिल्ली मे कई क्षेत्रों मे प्रचार किया था और देखा कि लोगों पर अब केजरीवाल सरकार का जादू कम हुआ है। यह चुनाव नतीजों में भी यह दिखा, जहां आम आदमी पार्टी को बहुत नगण्य बहुमत मिला है। हमारा नया संकल्प और प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा दिल्ली में कराए जा रहे विकास कार्य को जनता के बीच ले जाना है। पहले 2024 फिर 2025 में जीत हमारी होगी।

    अनुराग ठाकुर ने केंद्र सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य को बताते हुए कहा कि दिल्ली में यूं तो मोदी सरकार ने 8 साल में सड़क इन्फ्रास्ट्रक्च र से लेकर प्रदूषण से लड़ने तक के लिए 1 लाख करोड़ से अधिक के विकास प्रोजेक्ट दिये हैं। पर आज केन्द्र सरकार के मार्ग दर्शन में डी.डी.ए. एवं उपराज्यपाल के माध्यम से जो यमुना रिवर फ्रंट विकास करवाया जा रहा है, उसको जनता के सामने रखिये। नजफगढ़ ड्रेन पर भी उपराज्यपाल जो काम कर रहे हैं, उससे वह अब टूरिस्ट आकर्षण स्थल बन रहा है।

    उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को बताएं कि केजरीवाल सरकार ने 8 वर्ष तक यमुना को और मैला किया। अब मोदी सरकार दिल्ली में यमुना फ्रंट विकसित करवा रही है।

    अंत में अनुराग ठाकुर ने कहा कि वायु प्रदूषण से लड़ते हुऐ केन्द्र सरकार ने दिल्ली को एफएएमई योजना के अंतर्गत 150 इलेक्ट्रिक बसें दी हैं। कोविडकाल से सरकार दिल्ली के 60 लाख से अधिक गरीबों के लिये प्रवासियों के लिए फ्री राशन दे रही है। पर खेद है की दिल्ली सरकार इस फ्री राशन तक को गरीबों को नही दे रही। आइये हम आज दिल्ली और देश से अरविंद केजरीवाल को उखाड़ फेंकने का नया संकल्प लें।

  • बीटिंग र्रिटीट समारोह के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

    बीटिंग र्रिटीट समारोह के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

    नई दिल्ली, सप्ताह भर चलने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के तहत राष्ट्रीय राजधानी के विजय चौक पर रविवार (29 जनवरी) को होने वाले बीटिंग र्रिटीट समारोह के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने व्यापक यातायात व्यवस्था की है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक रविवार को दोपहर 2 बजे से रात 9.30 बजे तक यातायात प्रतिबंधों की आवाजाही लागू हो जाएगी और विजय चौक यातायात के लिए बंद रहेगा।

    एडवाइजरी में कहा गया, “रफी मार्ग पर सुनहरी मस्जिद गोलचक्कर और कृषि भवन गोलचक्कर के बीच, दारा शिकोह गोलचक्कर से आगे, कृष्णा मेनन मार्ग गोलचक्कर और विजय चौक की ओर सुनेहरी मस्जिद पर वाहनों की अनुमति नहीं होगी। कर्तव्य पथ पर विजय चौक और ‘सी’ हेक्सागोन के बीच यातायात प्रतिबंधित रहेगा।”

    ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को रिंग रोड, रिज रोड, अरबिंदो मार्ग, मदरसा टी-प्वाइंट, लोधी रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, सफदरजंग रोड, कमल अतातुर्क मार्ग, रानी झांसी रोड, मिंटो रोड आदि जैसे वैकल्पिक मार्गों को लेने की सलाह दी।