Blog

  • Jio Fiber Festive Offer 2022: दिवाली धमाका! पाएं 6,500 रुपये तक का बेनिफिट, JioFiber के नए कनेक्शन पर

    Jio Fiber Festive Offer 2022: दिवाली धमाका! पाएं 6,500 रुपये तक का बेनिफिट, JioFiber के नए कनेक्शन पर

    दिवाली का यह त्योहार जियो फाइबर के ग्राहकों के लिए पर कई जबरदस्त ऑफर्स लेकर आया हैं, जियो ने जो ऑफर दी हैं, इसमें 6500 रुपये के कूपन अलावा अन्य बेनिफिट्स भी शामिल हैं। आइए जानते है पूरी खबर…

    Jio Fiber Festive Offer 2022: जियो फाइबर ने अपने ग्राहकों को इस दिवाली फाइबर डबल फेस्टिव ऑफर दी हैं। इसमें 6500 रुपये के कूपन अलावा अन्य बेनिफिट्स भी शामिल हैं।

    इसका फायदा ग्राहक 28 अक्टूबर, 2022 तक उठा सकते हैं। इसमें यूजर्स को 6500 रुपये तक का बेनिफिट मिलेगा। आइए जियो फाइबर डबल फेस्टिव ऑफर (Jio Fiber Festive Offer 2022) के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

    JioFiber की ओर से Jio का नया Fiber कनेक्शन खरीदने पर 6500 रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है। इसे सिर्फ 599 रुपये और 899 रुपये के प्लान के लिए पेश किया गया है। इस ऑफर का लाभ कम से कम 6 महीने का प्लान खरीदने पर मिल सकेगा। हालांकि, 899 रुपये वाले प्लान को 3 महीने के लिए खरीदने पर भी बेनिफिट मिल सकता है।

    Jio Fiber Festive Offer 2022: Validity

    जियो की ओर से पेश की गई Jio Fiber Festive Offer ऑफर 15 दिनों की वैधता के साथ है। इसमें 100 प्रतिशत तक वैल्यू बैक भी मिलेगा। आइए आपको 599 रुपये और 899 रुपये के प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में बताते हैं।

    जियो फाइबर का 599 रुपये वाला प्लान

    जियो फाइबर का 599 रुपये वाला प्लान 6 महीने के लिए लेने पर ऑफर का लाभ मिल सकेगा। इसकी कीमत 3,594 रुपये पड़ेगी, लेकिन 647 रुपये की जीएसटी के बाद इसकी कीमत 4,241 रुपये पड़ेगी। इसमें 14+ ओटीटी ऐप, 30 एमबीपीएस और 550+ ऑन-डिमांड चैनल की सुविधा दी जा रही हैं।

    इसमें नए ग्राहक को 4,500 रुपये का वाउचर मिलेगा, जो अलग-अलग ब्रांड्स के होंगे। इनमें रिलायंस डिजिटल का 1,000 रुपये का वाउचर, AJIO का 1,000 रुपये का वाउचर, Ixigo का 1,500 रुपये का वाउचर और NetMeds का 1,000 रुपये का वाउचर शामिल होगा। इस प्लान में 6 महीने की वैधता के साथ 15 दिनों की अतिरिक्त वेलिडिटी भी मिलती है।

    जियो फाइबर का 899 रुपये वाला प्लान

    अगर आप प्रतिमाह 899 रुपये वाला प्लान 6 महीने के लिए खरीदेंगे तो इसकी कीमत जीएसटी के साथ 6,365 रुपये पड़ेगी। इसके साथ 6,500 रुपये के वाउचर भी साथ मिलेंगे, जिसमें रिलायंस डिजिटल का 1,000 रुपये का वाउचर, AJIO का 2,000 रुपये का वाउचर, नेटमेड्स का 500 रुपये और Ixigo का 3,000 रुपये का वाउचर शामिल है।

    इसमें भी 6 महीने की वैधता के साथ 15 दिन की अतिरिक्त वैधता मिलती है।

  • TVS Raider 125: इंतजार खत्म, लॉन्च हुई टीवीएस की ये धांसू बाइक, कीमत और फीचर्स जानकर रुक नहीं पाएंगे

    TVS Raider 125: इंतजार खत्म, लॉन्च हुई टीवीएस की ये धांसू बाइक, कीमत और फीचर्स जानकर रुक नहीं पाएंगे

    दिवाली पर यूथ की डिमांड को देखते हुए कई शानदार बाइक्स और कारें लॉन्च की जा रही हैं। इसी क्रम में टीवीएस कंपनी ने अपनी Raider 125 बाइक को पेश करके ग्राहकों को दिवाली का एक नया तोहफा दिया हैं, आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स

    TVS Raider 125: टीवीएस मोटर्स ने TVS Raider 125 के अपडेटेड वर्जन को लॉन्च कर दिया हैं। ये बाइक खास तकनीकी के साथ-साथ कई हाइटेक फीचर्स से लैस है। आपको बता दें कि ग्राहकों को इस बाइक का लंबे समय से इंतजार था, जो आखिरकार पूरा हुआ।

    TVS Raider 125: Features

    इस बाइक में 17 इंच के अलॉय व्हील, टेलिस्कोपिक फोर्क्स, मोनोशॉक, पेटल-टाइप डिस्क अप फ्रंट और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। कई हाइ-टेक फीचर्स के साथ रेडर को जोड़ा गया है।

    इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल अलर्ट, मैसेज नोटिफिकेशन और म्यूजिक कंट्रोल की सुविधा मिलेगी। जबकि 5 इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है जिसे स्मार्टफोन के साथ पेयर किया जा सकता है। टीवीएस रेडर 125 में 10-लीटर फ्यूल टैंक भी शामिल हैं।

    TVS Raider 125: Connectivity

    टीवीएस की इस बाइक को स्मार्टएक्सोनेक्ट ब्लूटूथ-बेस्ड कनेक्टिविटी तकनीक के साथ जोड़ा गया हैं और साथ ही इसमें एक नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर सहित कुछ तकनीकी अपग्रेड भी दिए गए हैं। मौजूदा मॉडल की कीमत 93.489 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है, जबकि नई बाइक की कीमत 99,999 रुपये रखी गई है। टीवीएस रेडर 125 दो कलर ब्लैक और यलो में उपलब्ध होगी। दुनिया में पहली बार कोई टू व्हीलर मेटावर्स में पेश किया गया है। मल्टीपल राइड मोड में चलने वाली बाइक में महज 5.9 सेकेंड में 0-60 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड का दावा किया गया है।

    टीवीएस रेडर 125 का मुकाबला हीरो ग्लैमर, होंडा शाइन और बजाज सीटी 125X से होगा।इसमें 124.8cc सिंगल-सिलेंडर इंजन भी दिया गया है, इसका इंजन 11.2 bhp की पावर और 11.2 Nm का टार्क पैदा करता है और इसे फाइव-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

  • TVS Bikes Offers 2022: बंपर छूट, भारी डिस्काउंट के साथ इस दिवाली ले आए टीवीएस की ये बाइक, जानें कीमत और फीचर्स

    TVS Bikes Offers 2022: बंपर छूट, भारी डिस्काउंट के साथ इस दिवाली ले आए टीवीएस की ये बाइक, जानें कीमत और फीचर्स

    इस त्योहारी सीजन में कंपनियां भारी डिस्काउंट के साथ अपनी बाइक्स पर कई ऑफर्स दे रही हैं, इस कड़ी में टीवीएस ने अपनी मोटरसाइकिलों पर खास ऑफर पेश किया है, आइए जानते हैं…

    TVS Bikes Offers 2022: फेस्टिवल सीजन पर भारतीय ऑटो बाजार में एक से बढ़कर एक ऑफर दी जा रही है। साल 2022 में ऑटो कंपनियां अपने व्हीकल्स पर बंपर छूट देकर जहां लोगों में लोकप्रियता हासिल कर रही हैं वहीं अपने वाहनों की सेल धडल्ले से कर रही हैं

    TVS Bikes Offers 2022 के चलते कंपनी अपनी मोटरसाइकिल्स पर एक से बढ़कर एक बेहतरीन ऑफर दे रही हैं जिससे कि लोगो का रूझान इन तरफ बढ़े। आपको बता दें कि कंपनी की बाइक बेहतरीन माइलेज के साथ साथ शानदार फीचर्स के लिए भी काफी लोकप्रिय हैं।

    कई कंपनियों के साथ साथ टीवीएस मोटरसाइकिल ने भी ऐसा ही एक धांसू ऑफर ग्राहकों के लिए निकाला है। टीवीएस ने अपनी फ्लैगशिप मोटरसाइकिल स्टार सिटी प्लस पर बड़ा डिस्काउंट ऑफर किया है। कंपनी स्टार सिटी प्लस की खरीद पर 8 हजार रुपये तक की छूट दे रही हैं।

    आपको बता दें कि स्टार सिटी प्लस पर कंपनी 2100 रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है, आपको एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट के तौर पर मिलेगा। गौरतलब है कि टीवीएस स्टार सिटी की कीमत 74990 रुपये से शुरू होती है।

    5555 का डाउनपेमेंट:

    इसी के साथ टीवीएस स्टार सिटी पर बेहतरीन फाइनेंस ऑप्‍शन भी उपलब्‍ध है. कंपनी टीवीएस स्टार सिटी केवल 5555 रुपये के डाउनपेमेंट पर ग्राहकों को उपलब्‍ध करवा रही है। हालांकि फाइनेंस कंपनी और बैंक की शर्तों को पूरा करने पर ही उपलब्‍ध होगा। इसके लिए आपको पहले बाइक की बुकिंग करनी होगी।

    आपको बता दें कि टीवीएस स्टार सिटी के कंपनी तीन मॉडल मौजूद हैं। स्टार सिटी के साथ ही राइडर और रेडियॉन स्पोर्ट पर भी यही ऑफर उपलब्‍ध है। टीवीएस स्टार सिटी जहां 74990 रुपये की है, वहीं इसका टॉप मॉडल 78140 रुपये एक्स शोरूम में उपलब्‍ध है।

  • Maruti Alto CNG 2022: सिर्फ 1 लाख रुपये में ले आएं इस दिवाली Alto CNG , जानें पूरी स्कीम और फीचर्स

    Maruti Alto CNG 2022: सिर्फ 1 लाख रुपये में ले आएं इस दिवाली Alto CNG , जानें पूरी स्कीम और फीचर्स

    धनतेरस और दिवाली के पावन मौके पर कंपनी ने कई फाइनेंस ऑप्‍शन ग्राहकों के लिए ऑफर किए हैं। ऑल्टो CNG को आप 1 लाख रुपये के डाउनपेमेंट पर इस त्योहारी सीजन में घर ला सकते है, आइए जानते हैं पूरी ऑफर

    Maruti Alto CNG 2022: मारुति की कारों का क्रेज हमेशा लोगों के सिर पर चढ़कर बोलता हैं। बजट ग्राहकों के मद्देनजर इन कारों में सभी सुविधाएं दी होती हैं। हाल ही में मारुति ने अपने सीएनजी वेरिएंट को पेश किया था। अब फेस्टिवल सीजन के चलते ऑल्टो सीएनजी पर कंपनी ने फाइनेंस ऑप्‍शन दिए गए हैं, जिससे कि लोग इसे आसानी से खरीद सके तो आइए जानते हैं इस पर दिए गए सभी ऑफर…

    Maruti Alto CNG 2022 पर फाइनेंटस ऑफर

    ऑल्टो के बेस वेरिएंट की ऑन रोड कीमत करीब 3.80 लाख रुपये है। ऐसे में यदि आप इसे 5 साल के लिए फाइनेंस करवाते हैं और 1 लाख रुपये का डाउनपेमेंट करते हैं तो इस पर 6500 रुपये की ईएमआई आएगी। सामान्य बैंक लोन की कंडीशंस पर 10 प्रतिशत सालाना ब्याज लगेगा।डाउनपेमेंट ज्यादा करने की स्थिति में आपकी किश्त की रकम कम हो जाएगी। पर ये आपके बजट पर निर्भर करता हैं।

    वहीं सीएनजी वेरिएंट की बात करें तो 4,52,700 रुपये के लोन और 1,37,895 के डाउनपेमेंट पर 9,730 रुपये की ईएमआई आएगी। ये लोन टेन्योर भी 5 साल के लिए होगा जिस पर करीब 10 प्रतिशत का ब्याज बैंक चार्ज करेगा।

    ऑल्टो के इस वेरिएंट में काफी कॉ‌स्मैटिक बदलाव किए गए हैं। वहीं कंपनी का दावा है कि ऑल्टो सीएनजी 35 किमी. प्रति लीटर का माइलेज देगी। अब ऐसे में बजट कार होने के साथ ही कार की रनिंग कॉस्ट भी काफी कम आएगी

    फिलहाल आपको ये बता दें कि इस 5 सीटर हैचबैक में 796 cc का इंजन लगा है, जो कि 47.33 बीएचपी तक की पावर जेनरेट कर सकता है। इसे मैनुअल ट्रांसमिशन ऑप्शन में पेश किया गया है। नई ऑल्टो के10 में बेहतर लुक और फीचर्स के साथ ही 1000 सीसी का इंजन दिया गया है।

  • Mental Health: नकारात्‍मक भावनाएं परेशान कर रही हैं तो अपनाएं ये उपाय

    Mental Health: नकारात्‍मक भावनाएं परेशान कर रही हैं तो अपनाएं ये उपाय

    Mental Health: यह सही है कि मुश्किल समय हो तो मन में नकारात्‍मक विचारों का डेरा जमा रहता है। आपको उनसे लड़ने या उन्‍हें खत्‍म करने में काफी मशक्‍कत करनी होती है। ज्‍यातादर इससे थककर हार मान जाते हैं, नकारात्‍मक विचारों के आगे घुटने टेक देते हैं तो कुछ लोग इससे मुकाबला करते हैं और उन नकारात्‍मक विचारों पर पाते हैं जीत।

    इसके बाद खुद लगता है कि अरे हमने यह कर दिखाया। उपलब्धि लगती है यह जीत और खुद को शाबाशी देते हैं जिससे कि आपका मनोबल बढ़ता है और आगे ऐसी मुश्किल स्थिति आने पर आप दोबारा ऐसी ही उपलब्धि पाना चाहेंगे। इसलिए आइए पहले यह जान लें कि नकारात्‍मक विचारों को हराने के लिए कुछ खास उपाय क्‍या होंगे।

    विचारों की पहचान करें, उन्‍हें दें कोई नाम

    मन में शोर पैदा करने वाले कर्कश भावों से भरे विचारों को पहचानें। इसका अर्थ है जो विचार या भावनाएं आपको परेशान कर रहे हैं उनको ठीक से देखें कि वे क्‍या हैं, उनकी पहचान करें। उन्‍हें एक नाम दें कि वे किस तरह के विचार हैं।

    परेशान करने वाले विचारों को खुद दें चुनौती

    जरा सोचिए आपके पास बैठा आपका कोई साथी यदि मन में चल रहे विचारों की तरह आपके पास वही वही बातें दोहराता तो आप क्‍या सोचते, कैसी हालत होती आपकी प्रतिक्रिया क्‍या होती। जाहिर है आप उन्‍हें समझाते कि ऐसी बातें ठीक नहीं। आपको उन बातों से कष्‍ट हो रहा है।

    हां बताते नहीं तो कम से कम आपके मन के भाव बदलते और आपका हाव भाव, चेहरा बदलता। उसके बाद तो आपका दोस्‍त स्‍वयं समझता कि ऐसी बातें शायद ठीक नहीं। बस अपने मन के विचारों को आप भी उसी दोस्‍त की तरह बताएं कि ऐसा ठीक नहीं। यह उपाय काम करेगा, एक बार करके देखिए। अपने ही विचार को चुनौती देंगे तो जरूर वे वहीं रुक जाएंगे।

    एक बार स्‍वीकार करके देखें, यह उपाय रंग लाएगा

    जो विचार आपको बार बार परेशान करने लगे हैं उनसे लड़ें नहीं बल्कि स्‍वीकार कर लें। अपने भीतर आने दें। आप ब्रेक लें थोड़ा। ठहरकर देखें उन्‍हें और खुद को कुछ समय दें। इसके बाद आप पाएगे वे विचार उस तरह से परेशान नहीं कर रहे जैसा आप पहले महसूस करते थे।

    अपनी मजबूती पर करें फोकस

    आप जब निगेटिव होते है या ऐसे विचार परेशान करते हैं तो आपको अपनी गलतियां या कमियां भी नजर आने लगती हैं। आपको यह आदत बदल देनी चाहिए। जिस भी चीज पर आप ऊर्जा लगाएंगे आपको महसूस होगा कि वह चीज ज्‍यादा मजबूती से असर डाल रही है। बस यहां भी यहीं करें। गलतियों पर न जाएं अपनी मजबूती पर फोकस करें।

  • Aaj Ka Rashifal 20th October: इनका बढ़ेगा मान-सम्मान तो इनपर बरसेगा प्यार, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

    Aaj Ka Rashifal 20th October: इनका बढ़ेगा मान-सम्मान तो इनपर बरसेगा प्यार, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

    Aaj Ka Rashifal 20 October 2022: आज 20 अक्टूबर 2022 और दिन गुरुवार (Gurulwar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी तो किसे मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, यहां आप अपने राशिफल के जरिए जान सकते हैं।

    दरअसल कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?

    सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?

    मेष राशि (Aries)

    सेहत में सिरदर्द की समस्या परेशान कर सकती है। आज अपने आप पूर्ण विश्वास बनाकर रखें। कारोबारी आज कोई बड़ा दांव खेल सकते हैं जो सफल भी रह सकता है। आज आप अपने संतान के लिये कोई मंहगा उपहार खरीद सकते हैं। प्रेमी युगल आज अपने दिन के समय को एक दूसरे के साथ व्यतीत करेंगे।
    शुभ अंक- 9
    शुभ रंग- लाल

    वृषभ राशि (Taurus)

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कार्य संबंधी कुछ परिवर्तन करने का कार्य कर सकते हैं। मीडिया के लोगों के लिए आज का दिन विशेष उपलब्धि वाला रह सकता है। अपने आप नियन्त्रण रखें तो बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग आज आपको मिलता रहेगा। शिक्षा के लिये दिन अच्छा रहेगा।
    शुभ अंक- 6
    शुभ रंग- मर्जेंडा

    मिथुन राशि (Gemini)

    रक्त के कमी की बीमारी हो सकती है। खासकर मिथुन राशि के महिला वर्ग को। मेडिकल के फील्ड में आज आपको अच्छा धन लाभ हो सकता है। आईटी इंजीनियरों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आप के साथ आपके भाई बहन भी शिक्षा में उन्नति करेंगे। संतान के लिये दिन अच्छा है।
    शुभ अंक- 7
    शुभ रंग- ब्लू

    कर्क राशि (Cancer)

    जो लोग नौकरी का प्रयास कर रहे थे आज उनकी इच्छा पूर्ण हो सकती है। आज वाहन से सम्बन्धित कारोबार मे मुनाफे का योग है। विवाहेतर संम्बन्ध आज आपके मुसीबत का कारण बन सकते हैं। पिता के कारोबार को आज आप नया स्वरुप दे सकते हैं। आज आप किसी नये स्थान का भ्रमण भी कर सकते हैं।
    शुभ अंक- 2
    शुभ रंग- दूधिया

    सिंह राशि (Leo)

    कलाकारों के लिए उपलब्धि की प्राप्ति का अवसर आ सकता है। प्रॉपर्टी सम्बन्धी कुछ फेरबदल हो सकता है जैसे आपसी पारिवारिक बंटवारा आदि। आज आप अपने मित्रों के सामने अपने विचारों को सोच-समझ कर ही व्यक्त करें, अन्यथा उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। छात्रों के लिये दिन सामान्य रहेगा।
    शुभ अंक- 1
    शुभ रंग- लाल

    कन्या राशि (Virgo)

    आज के दिन स्वास्थ्य में आपको हड्डी की चोट परेशान कर सकती है। व्यापार में आज आपकी ही चलने वाली है। किसी तरह के बैंकिंग के काम से आज आपको निराशी हो सकती है। परिवार के स्वजनों का सहयोग मिल सकता है। आज आपका प्रेमी आपसे कहीं दूर जा सकता है, किन्तु कुछ कालावधि के लिये।
    शुभ अंक- 5
    शुभ रंग- हरा

    तुला राशि (Libra)

    आज आप किसी तीर्थ पर जा सकते हैं। आज के दिन आपको कोई प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है, किन्तु अभी आपकी इन विषयो में कोई रुचि नहीं रहने वाली है। छात्रों को रोजगार परक शिक्षा प्राप्तकरने का योग है। कुछ समय शाम को पूजा पाठ अध्यात्मिक संगत में भी आज आज दे सकते हैं। कुछ मिलाकर दिन अच्छा रहेगा।
    शुभ अंक- 6
    शुभ रंग- गुलाबी

    वृश्चिक राशि (Scorpio)

    आज घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी खराबी आ सकती है। अपने व्यक्तित्व को सुधारने के का कार्य करेंगे। अधिक बोलने की अपनीशैली पर नियन्त्रण करेंगे। आज आपको अधिक ही भख लग सकती है जिसके भोजन की मात्रा अधिक ले सकते हैं। आज किसी तरह के बीमा ले सकते हैं।
    शुभ अंक- 9
    शुभ रंग- मैरुन

    धनु राशि (Sagittarius)

    आप आज आप रुके हुये काम को पूरा कर पायेगें। आज आप परिवार की स्थिति के बारे में व्यवहारिक होकर काम करेंगे। लोगों को उन्हीं के अनुसार जबाब दे सकते हैं। छात्र आज कड़ी मेहनत से गुजर सकते हैं। किसी अजनबी के कारण आज आप अपने काम में लापरवाही कर सकते हैं। संतान का सुख अच्छा रहेगा।
    शुभ अंक- 3
    शुभ रंग- पीला

    मकर राशि (Capricorn)

    आज आप अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्क रहेंगे। लवमेट आज आपने पार्टनर के मन के अनुसार काम कर सकते हैं। अपने काम को लेकर काफी सजग रह सकते हैं। दूर देश की यात्रा का प्रस्ताव आज मिल सकता है। भाई बहनों के साथ दिन में कुछ समय आनन्द वाला व्यतीत कर सकते हैं। संतान सुख रहेगा।
    शुभ अंक- 4
    शुभ रंग- काफी

    कुंभ राशि (Aquarius)

    खान पान खराब रह सकता है। सेहत आपकी कुछ बिगड़ सकती है। स्टेशनरी का काम कुछ मंदा रह सकता है। आज मॉस कम्यूनिकेशन कर रहे छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा है। आज आपके ज्ञान में वृध्दि होगी। अपने द्वारा किये गये निर्णयो में संदेह कर सकते हैं। आज आप घर में पेट जानवर ला सकते हैं।
    शुभ अंक- 3
    शुभ रंग- पीला

    मीन राशि (Pisces)

    किसी इलेक्ट्रानिक वस्तु से आज आप को परेशानी हो सकती है। आज आपको बात-बात पर क्रोध आ सकता है। किसी भी परिस्थति में विवेक से ही काम लें अन्यथा आपके स्वजन ही आज आपके विरोधी हो जायेंगें। माता से कुछ धन आज आपके मिल सकता है। छात्रों को अपने शिक्षा में नये सहयोगी या शिक्षक मिल सकते हैं।
    शुभ अंक- 8
    शुभ रंग- नीला

  • Guruwar ke Upay: गुरुवार को इन मंत्रों से मिलेगा सुख-सौभाग्य का अखंड आर्शीवाद, देखते ही देखते हो जाएंगे धनवान

    Guruwar ke Upay: गुरुवार को इन मंत्रों से मिलेगा सुख-सौभाग्य का अखंड आर्शीवाद, देखते ही देखते हो जाएंगे धनवान

    Guruwar ke Upay: हिंदू धर्म में हर दिन का अपना-अपना महत्व है। शास्त्रों में बृहस्पतिवार (Brihaspatiwar) को धन और समृद्धि के लिए खासतौर पर माना जाता है। भगवान विष्णु (Vishnu Bhagwan) की आराधना के लिए बृहस्पतिवार (Brihaspati) का दिन सर्वोत्तम माना गया है। गुरुवार (Guruwar) को लक्ष्मी-नारायण (Lakshmi-Narayan) दोनों की एक साथ पूजा करने से जीवन में खुशियां आती है और पति-पत्नी के बीच कभी दूरियां नहीं आतीं। साथ ही धन में भी वृद्ध‍ि होती है।

    गुरुवार को विशेष रूप से भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस दिन अगर आप भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करते हैं तो आपको जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति होगी। भगवान विष्णु जिन्हें जगत का पालन हार भी कहा जाता है। गुरु (Guru) एक महत्वपूर्ण ग्रह है। बृहस्पति (Jupiter) को देवताओं का गुरु भी कहा जाता है।

    जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं जिनका हम चाहते हुए भी हल नहीं निकल पाते है। कुछ समस्याएं जैसे कड़ी मेहनत करने पर भी हमें उसका फल नहीं मिलता। सही जीवनसाथी की तलाश खत्म नहीं होती। घरेलू समस्याएं, मानसिक तनाव जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए गुरुवार को पूजा करने से सुख शांति मिलती है। इतना ही नही अगर कुंडली में अगर गुरु खराब है तो मनुष्य अपने जीवन में कभी भी तरक्की नही कर सकता। गुरु को धन, वैवाहिक जीवन और संतान का कारक भी माना जाता है।

    गुरुवार को केसर, पीला चंदन या फिर हल्दी का दान करना बहुत शुभ माना गया है। ऐसा करने से गुरु मजबूत होता है, जिससे आरोग्य और सुख की वृद्धि होती है। साथ ही घर में सुख-शांति का वास होता है। अगर आप इनका दान नहीं कर पाते हैं तो कोई बात नहीं इन्हें तिलक के रूप में लगाने से भी लाभ मिलता है

    धर्मिक ग्रंथों में गुरुवार के दिन बृहस्पति देव की आराधना के कई तरीकों बताए गए। जिन्हें करने से आपकी कुंडली का बृहस्पति मजबूत होगा और आपके सारे बिगड़े काम बन जाएंगे। विष्णु भगवान के आशीर्वाद से सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। भाग्य साथ नहीं दे रहा है या कोई भी समस्या चल रही है तो गुरुवार के दिन कुछ आसान उपाय करने से आपकी किस्मत बदल सकती है। इस दिन अगर आप कुछ उपाय करते हैं तो आपको जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या की नहीं होगी। तो चलिए जानते हैं गुरुवार के इन उपायों के बारे में…

    बृहस्पति के दिन इन मंत्रों का करें जाप (Guruwar ke Mantra)

             ॐ बृं बृहस्पतये नम:।

             ॐ क्लीं बृहस्पतये नम:।

             ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:।

             ॐ ऐं श्रीं बृहस्पतये नम:।

             ॐ गुं गुरवे नम:।

    गुरुवार के उपाय (Guruwar ke Upay)

    • ब्रम्ह मुहूर्त में उठकर स्नान करें।
    •  स्नान के समय ‘ॐ बृ बृहस्पते नमः’ का जाप भी करें।
    •  गुरु के भी प्रकार के दोष को दूर करने के लिए आप गुरुवार के दिन नहाने के पानी में चुटकी भर हल्दी डालकर स्नान करें।
      इसके साथ ही साथ
    •  नहाते वक्त “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप जरूर जाप करें।
    •  गुरुवार का व्रत रखें और केले के पौधे में जल अर्पित कर पूजा अर्चना करें। ऐसा करने से विवाह में आने वाली रुकावटों दूर होती है
      और अगर आप विवाहित हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आती।
    •  स्नान के बाद पीले रंग को वस्त्र धारण करें।
    •  स्नान के बाद भगवान विष्णु की प्रतिमा व चित्र का सामने घी का दीया जलाएं।
    •  भगवान विष्णु को पीले रंग के फूलों के साथ तुलसी का एक छोटा सा पत्ता अर्पित करें।
    •  अपने माथे पर हल्दी, चंदन या केसर का तिलक धारण करें।
    •  मान्यता के मुताबिक भगवान बृहस्पति को पीले रंग की चीजें बहुत पसंद हैं। इसलिए इस दिन ब्राह्मणों को पीले
      रंग की वस्तुएं जैसे- चने की दाल, फल आदि दान करें।
    •  इस दिन सुबह के समय चने की दाल और थोड़ा-सा गुड़ को घर के मुख्य द्वार पर रखें।
    •  इस दिन को धार्मिक महत्व के लिहाज भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। घर में धन की बरक्कत के लिए गुरुवार
      का दिन सबसे शुभ माना जाता है।
    •  इस दिन पीले रंग की चीजों को विशेष महत्व दिया जाता है।
    •  गुरुवार के दिन न तो किसी को उधार दें और न हीं किसी से उधार लें। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपकी कुंडली
      में गुरु की स्थिति खराब हो सकती है और आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
    • अगर आप गुरुवार का व्रत रखते हैं तो, इस दिन सत्यनारायण की व्रत कथा जरूर सुनें या पढ़े।
  • Mangalwar Ke Upay: मंगलवार को जरुर करें ये अचूक उपाय, बिगड़ते काम भी बना देंगे हनुमान जी

    Mangalwar Ke Upay: मंगलवार को जरुर करें ये अचूक उपाय, बिगड़ते काम भी बना देंगे हनुमान जी

    Mangalwar Ke Upay: आज मंगलवार (Mangalwar) है। मान्यता के मुताबिक मंगलवार का संबंध जहां मंगल (Mangal) ग्रह से है वहीं इसे हनुमान जी (Hanuman Ji) का दिन भी कहा जाता है। इतना ही नहीं मंगल को ऊर्जा का कारक माना जाता है। संकट या परेशानी के समय मनुष्य की ऊर्जा में हानि होती है।

    मान्यता के मुताबिक यदि संकटग्रस्त व्यक्ति मंगलवार के दिन हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास उपाय करें तो कुछ ही समय में उसकी परेशानी दूर हो सकती है और किस्मत भी बदल सकती है।

    मंगलवार को जरूर करें ये काम (Mangalwar Ke Upay)
    मंगलवार को जरूर राम मंदिर में जाएं। हनुमान जी के श्री रूप के मस्तक का सिंदूर दाहिने हाथ के अंगुठे से लेकर सीता माता के श्री रूप के श्री चरणों में लगा दें और अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए प्रार्थना करें।
    मंगलवार या शनिवार के दिन सुबह धागे में चार मिर्चें नीचे तथा तीन मिर्चें ऊपर और बीच में नीबू पिरोकर घर और व्यवसाय के दरवाजे पर लटका दें। इससे नकारात्मकता समाप्त होती है और सकारात्मकता का संचार होता है।
    काले तिल, जौ का आटा और तेल मिला कर आटा गूंथ लें। इस आटे से एक रोटी बना कर उस पर तेल और गुड़ चुपड़ कर जिस को नजर लगी हो उस पर से सात बार उवारकर भैंसे को खिलाएं। शनिवार अथवा मंगलवार को यह उपाय करें।
    छोटा बच्चा अधिक रोता हो तो रविवार अथवा मंगलवार के दिन नीलकंठ का पंख लेकर जिस पलंग पर बच्चा सोता है उसमें लगा दें। शीघ्र ही बच्चे का रोना समाप्त हो जाएगा।
    छोटा बच्चा सोते समय डर जाता हो तो मंगलवार अथवा रविवार के दिन फिटकरी का एक टुकड़ा बच्चे के सिरहाने रख दें।
    मंगलवार या शनिवार के दिन हनुमान जी के मन्दिर में जाएं और उनके श्री रूप के कंधों पर से सिन्दूर लाकर नजर लगे व्यक्ति के भाल-प्रदेश पर लगाने से नजर का प्रभाव समाप्त हो जाता है।
    मंगलवार को शाम के समय हनुमान जी को केवड़े का इत्र व गुलाब की माला चढ़ाएं। हनुमान जी को खुश करने का यह सबसे सरल उपाय है।
    जीवन की समस्त समस्याओं के निवारण के लिए हनुमान जी के मंदिर में जाएं और राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।
    मंगलवार की शाम को हनुमान मंदिर में जाएं और एक सरसों के तेल का और एक शुद्ध घी का दीपक जलाएं तत्पश्चात वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
    हनुमान जी की कृपा पाने का ये कुछ अचूक उपाय है। ये खास उपाय आपकी हर मनोकामना पूरी कर सकते हैं और सभी कष्टों का निवारण कर सकते हैं।

  • Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल और डीजल के नए दाम, अपने शहर के जानें लेटेस्ट रेट्स

    Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल और डीजल के नए दाम, अपने शहर के जानें लेटेस्ट रेट्स

    Petrol Diesel Price 18th October: भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने हर रोज की तरह आज पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। हालांकि भारतीय तेल कंपनियों ने मंगलवार (18 October) को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रखी हैं। इस तरह आज लगातार 150वां दिन है जब देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम में एकबार फिर से नरमी देखी जा रही है। डब्‍ल्‍यूटीआई क्रूड बढ़कर 86 डॉलर प्रत‍ि बैरल और ब्रेंट क्रूड 92 डॉलर प्रत‍ि बैरल के पार पहुंच गया है।

    फिलहाल दिल्ली (Delhi) में पेट्रोल 96.72 रुपये लीटर है तो डीजल 89.62 रुपये लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई (Mumbai) में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि कोलकाता (Kolkata) में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है। उधर चेन्नई (Chennai) में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

    शहर और तेल की कीमत (Petrol Diesel Price on 18th October)

    दिल्ली (Delhi)- पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर।

    मुंबई (Mumbai)- पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर।

    कोलकाता (Kolkata)- पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर।

    चेन्नई (Chennai)- पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर।

    हैदराबाद (Hyderabad)- पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर।

    बेंगलुरु (Bangalore)- पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर।

    भुवनेश्वर (Bhubaneswar)- पेट्रोल 103.19 रुपये और डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर।

    जयपुर (Jaipur)- पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर।

    चंडीगढ़ (Chandigarh)- पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर।

    लखनऊ (Lucknow)- पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर।

    पटना (Patna)- पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर।

    नोएडा (Noida)- पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर।

    गुरुग्राम (Gurugram)- 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर।

     

    ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल और डीजल का आज का भाव

    दरअसल पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

    इस वजह से देश में महंगा है पेट्रोल और डीजल

    आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।