Tag: BJP

  • कर्नाटक चुनाव को लेकर भाजपा आज जारी कर सकती है उम्मीदवार लिस्ट

    कर्नाटक चुनाव को लेकर भाजपा आज जारी कर सकती है उम्मीदवार लिस्ट

    नई दिल्ली : अगले महीने होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी रविवार शाम को यहां पार्टी मुख्यालय में अपनी केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक करेगी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, वरिष्ठ नेता बी.एस. येदियुरप्पा, राज्य प्रमुख नलिन कुमार कतील और अन्य नेता शामिल होंगे।

    एक शीर्ष सूत्र के अनुसार, बैठक उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देगी। राज्य में आज के राजनीतिक परि²श्य के अनुसार सूची में बड़े बदलाव हो सकते हैं। अधिकतम सीटों के लिए सोमवार को लिस्ट आ सकती है।

    इससे पहले शनिवार को शाह ने 10 मई को होने वाले मतदान के लिए उम्मीदवारों की सूची पर चर्चा करने और उसे अंतिम रूप देने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में नड्डा के आवास पर बैठक की थी।

  • राहुल गांधी का सिंधिया पर हमला, कहा- भाजपा ने विधायकों को करोड़ों में खरीदा

    राहुल गांधी का सिंधिया पर हमला, कहा- भाजपा ने विधायकों को करोड़ों में खरीदा

    खंडवा, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में दूसरे दिन भी जारी रही। पदयात्रा के अलावा उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया, जिसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम लिए बगैर उन पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा, “भाजपा ने 20-25 भ्रष्ट विधायकों को करोड़ों रुपये देकर सरकार बनाई है।” राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के बरदोली गांव में प्रवेश की थी। दूसरे दिन गुरुवार को पदयात्रा में राहुल की बहन प्रियंका गांधी के अलावा बहनोई राबर्ट वाड्रा व भांजा भी शामिल हुआ।

    इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया और उन्होंने खुले तौर पर मध्यप्रदेश में भाजपा द्वारा बनाई गई सरकार का जिक्र किया और हमला बोला। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम लिए बगैर कहा, “मध्यप्रदेश में चुनाव जीतकर हमारी सरकार बनी थी, मगर भाजपा ने करोड़ों रुपये देकर 20-25 भ्रष्ट विधायकों को खरीद लिया और सरकार बना ली।”

    राहुल गांधी ने अपनी यात्रा शुरू करने का जिक्र करते हुए कहा कि “भारत जोड़ो यात्रा इसलिए शुरू की गई है, क्योंकि सब लोकतांत्रिक रास्ते बंद थे, लोकसभा बंद, चुनाव का रास्ता बंद, ज्युडीशियरी का रास्ता बंद। बाकी जो संस्थाएं हैं, उन सबको आरएसएस ने पकड़ रखा है और उनमें अपने लोग भर्ती कर रखे हैं। हमें जनता की आवाज उठाने नहीं दी जाती। ऐसे में हमने सोचा कि सिर्फ एक ही रास्ता बचा है कि सड़क पर उतर जाओ, जनता के गले लगो, किसानों की बात सुनो, मजदूरों की बात सुनो, छोटे व्यापारियों की बात सुनो और उनसे सीधा जाकर जुड़ जाओ।”

    राहुल गांधी ने आदिवासियों को भारत का असली मालिक बताते हुए कहा आदिवासी का मतलब क्या है ‘हिंदुस्तान का ओरिजिनल मालिक’ जो आदिकाल से यहां का वासी है। यहां की जमीन पर उनका हक बनता है, मगर भाजपा कहती है, “आप आदिवासी नहीं, वनवासी हो और आपका जो हक वह छीन लेती है। वह कहती है, यह जमीन आपकी नहीं है और आपकी कभी नहीं रही और कभी नहीं होगी, आप तो जंगल के हो, मगर हम कह रहे हैं, आप ही ओरिजिनल मालिक हो। हमारी सोच और उनकी सोच में यह फर्क है।”

  • दिल्ली के पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ली

    दिल्ली के पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ली

    नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय गोयल एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद मनोज तिवारी की उपस्थिति में आज आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय भगत, संगठन मंत्री श्री अमरनाथ यादव, उपाध्यक्ष वी.के. जायसवाल एवं अन्य प्रदेश पदाधिकारियों के आलावा घोंडा विधानसभा से आप उपाध्यक्ष प्रोमिला सैन, वार्ड प्रभारी बलवीर सिंह परमार, घोंडा वार्ड की उपाध्यक्ष निर्मला देवी एवं पूर्वांचल मोर्चा उपाध्यक्ष भीम कुमार जायसवाल, प्रजापति महिला संगठन अध्यक्ष आरती प्रजापति सहित पूरी आम आदमी पार्टी का पूर्वांचल मोर्चा कार्यकारिणी आज भाजपा में शामिल हो गयी।

    विजय गोयल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कई स्टिंग सामने आ रहे हैं, और इसलिए यह बात तय है कि आम आदमी पार्टी द्वारा सारी 250 सीटें बेची गई है, और इसलिए आप के मेहनती कार्यकर्ता जो सालों से कड़ी मेहनत कर रहे हैं, वे खफा हैं और पार्टी का साथ छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी चुनाव में 230 सीटों को जीतकर एक बार फिर से निगम में आने वाली है क्योंकि आम आदमी पार्टी से दिल्लावीलों का मोह भंग हो चुका है। ये वे लोग नहीं है जो अन्ना आंदोलन में थे और देश में भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात करते थे, बल्कि सत्ता को हासिल करने के लिए जितने गलत तरीके हो सकते हैं, वे सभी अपना रहे हैं।

    मनोज तिवारी ने भी आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल मोर्चे का भाजपा में विलय हो गया। आम आदमी पार्टी के कारण आज दिल्लीवासी ठगे हुए महसूस कर रहे हैं और यही कारण है कि अब आप कार्यकर्ताओं को भी अपनी पार्टी और पार्टी के मुखिया केजरीवाल पर भरोसा नहीं रहा।

    उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली के साथ विश्वासघात किया है। जितने भी वायदें किए उनमें से एक भी वायदा पूरा नहीं किया। आज घोटालों की एक सीरीज केजरीवाल की जब दिल्लीवालों के सामने आई है तो उस पर जवाब देने के लिए उनके पास कुछ नहीं है। पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष कौशल मिश्रा ने कहा कि आज जो साथी आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा से जुड़े हैं यह हमें भाजपा के पूर्वांचल समाज के विस्तार में नई गति देंगे।

    संजय भगत ने कहा की हमने अपने पूर्वांचल प्रकोष्ठ के माध्यम से आम आदमी पार्टी के विस्तार के लियें दिल्ली ही नही पंजाब एवं गुजरात में बहुत कार्य किया है पर खेद का विषय है। आज पूर्वांचल समाज दिल्ली की आबादी का बड़ा भाग है और जब हमने पूर्वांचल आबादी अनुपात में निगम चुनाव के 40 टिकट मांगे तो अरविंद केजरीवाल ने साफ इंकार कर दिया और खेद है की पूर्वांचल बहुल क्षेत्रों के टिकट बेचे गये हैं।

    भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में श्री नरेन्द्र सिंह, सदानंद मिश्रा, प्रियंका त्रिपाठी, डॉ महेश चौहान, कपील मुनी यादव सहित लगभग 1000 से अधिक पूर्वांचल मोर्चा से जुड़े आप कार्यकतार्ओं ने भाजपा कार्यालय मे आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

  • गुजरात विधानसभा चुनाव : भाजपा बागियों से सख्ती से निपटने की तैयारी में

    गुजरात विधानसभा चुनाव : भाजपा बागियों से सख्ती से निपटने की तैयारी में

    नई दिल्ली, हिमाचल प्रदेश में बागियों की वजह से कई सीटों पर मुश्किल में फंसी भाजपा को अब गुजरात में भी बागियों की समस्या से जूझना पड़ रहा है। भाजपा राज्य में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की दो सूची जारी कर चुकी है। पहली सूची में भाजपा 160 और दूसरी सूची में छह यानी कुल मिलाकर भाजपा अब तक अपने 166 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।

    हालांकि उम्मीदवारों की घोषणा से पहले कई स्तरों पर भाजपा ने यह तैयारी कर रखी थी कि उम्मीदवारों की नाम की घोषणा होने के बाद किसी भी तरह की बगावत न हो या अगर कोई असंतुष्ट होकर बगावती तेवर अपनाए तो उसे तुरंत मनाया जा सके। लेकिन बताया जा रहा है कि घोषित किए गए इन 166 सीटों में से तीन दर्जन से ज्यादा सीटों पर टिकट बंटवारे को लेकर विरोध के सुर सुनाई देने लगे हैं और इनमें से भी एक दर्जन के लगभग सीटें ऐसी हैं, जहां बागी किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं।

    वैसे तो टिकट घोषणा के साथ ही बागी तेवर दिखाने वाले पार्टी नेताओं को मनाने का मिशन पहले ही शुरू हो चुका है, लेकिन इसके साथ ही पार्टी ने न मानने वाले नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी भी शुरू कर दी है।

    पार्टी के एक बड़े नेता ने आईएएनएस को बताया कि भाजपा के शीर्ष स्तर से प्रदेश नेतृत्व को यह स्पष्ट निर्देश दे दिया गया है कि टिकट कटने या टिकट न मिलने से नाराज नेताओं को पहले मनाने और समझाने का हर संभव प्रयास किया जाए और अगर इसके बावजूद कोई न माने तो फिर उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए जो बाकियों के लिए नसीहत का काम करे।

    बता दें कि राज्य की कुल 182 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को मतदान होना है। राज्य में 1 दिसंबर को 89 और 5 दिसंबर को 93 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। मतगणना 8 दिसंबर को होगी।

  • ByElections : 6 राज्यों के उपचुनावों में भाजपा ने 4 सीटें जीतीं, कांग्रेस रही खाली हाथ

    ByElections : 6 राज्यों के उपचुनावों में भाजपा ने 4 सीटें जीतीं, कांग्रेस रही खाली हाथ

    नई दिल्ली, छह राज्यों की सात सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, जो तेलंगाना और हरियाणा में अपनी दोनों सीटों पर हार गई, कांग्रेस की एक सीट पर भाजपा ने कब्जा किया तो दूसरी सीट पर टीआरएस ने जीत दर्ज की। 6 राज्यों की 7 सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को जहां चार सीटें मिलीं, वहीं राजद, टीआरएस और उद्धव ठाकरे की शिवसेना को एक-एक सीट पर जीत मिली।

    भाजपा ने उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ सीट, बिहार की गोपालगंज और ओडिशा की धामनगर सीटों को बरकरार रखा है। इसने हरियाणा की आदमपुर सीट भी जीत ली, जो उसने कांग्रेस से छीनी है। कांग्रेस मुनूगोड़ सीट भी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) से हार गई। बिहार के मोकामा में तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनता दल ने और मुंबई की अंधेरी पूर्व सीट पर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना ने जीत हासिल की है।

    हालांकि इनमें से किसी भी जीत-हार से मौजूदा राज्य सरकारों के समीकरण बिगड़ने की संभावना नहीं है। हालांकि, क्षेत्रीय दल 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए एक संयुक्त मोर्चा बनाना चाहते हैं, जो कि सिर्फ 18 महीने दूर हैं, परिणाम उनके लिए एक शॉट के रूप में काम कर सकते हैं। जहां-जहां उपचुनाव हुआ, वहां पहले भाजपा की तीन, कांग्रेस की दो, जबकि शिवसेना और राजद की एक-एक सीट थी।

    आदमपुर में भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई ने अपने प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश पर 15,000 से अधिक मतों की बढ़त के साथ जीत हासिल की। ओडिशा के धामनगर उपचुनाव में भाजपा के सूरज सूर्यवंशी ने जीत हासिल की। तेलंगाना की मुनूगोड़े सीट पर टीआरएस के प्रभाकर रेड्डी ने भाजपा के राजगोपाल रेड्डी को 10,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया। गोपालगंज उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी ने जीत हासिल की है। उन्होंने राजद उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता को कड़े मुकाबले में सिर्फ 1,700 मतों से हराया।

    बिहार के मोकामा से राजद उम्मीदवार नीलम देवी ने जीत दर्ज की। नीलम देवी, अनंत सिंह की पत्नी हैं। अनंत सिंह को अवैध रूप से बंदूकें रखने के दोषी ठहराए जाने के बाद अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

    उधर महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के गुट ने आज अपना पहला चुनाव जीता। मुंबई के अंधेरी (पूर्व) उपचुनाव में शिवसेना- उद्धव बालासाहेब ठाकरे की उम्मीदवार रुतुजा लटके ने 66,000 से अधिक मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की।

    भाजपा ने उत्तर प्रदेश में गोला गोकर्णनाथ सीट बरकरार रखी, जो 6 सितंबर को भाजपा विधायक अरविंद गिरी की मृत्यु के बाद खाली हो गई थी। यूपी में बसपा और कांग्रेस उपचुनाव से दूर रही, जिसके परिणामस्वरूप अरविंद गिरि के बेटे अमन गिरि (भाजपा) और समाजवादी पार्टी के विनय तिवारी, एक पूर्व विधायक के बीच सीधी लड़ाई हुई।