Dhanteras 2022: इस साल धनतेरस का पावन पर्व 23 अक्टूबर तो दिवाली 24 अक्टूबर को है। यानी धनतेरस को आने में अब 4 और दिवाली में 6 से भी कम दिन बचे हैं। लिहाजा धनतेरस और दिवाली की तैयारी जोरों पर हैं। धनरेतरस का पर्व दिवाली से दो दिन पहले यानी कार्तिक त्रियोदशी को मनाया जाता है। जबकि दिवाली कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है।
धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी, कुबेर और धन्वंतरि देव की पूजा का विशेष लाभ मिलता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। धनतेरस का खरीददारी करने के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस पर खरीददारी करने से आपके घर में धन की वृद्धि होती है।
इसलिए लोग जल्दी बाजी इस दिन बिना सोचे समझे कुछ भी खरीद लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा करने से आपके धन में वृद्धि की बजाय आपको धन हानि हो सकती है।
इसलिए आपको धनतेरस के दिन क्या खरीदना है और क्या नहीं इस बात की पूर्ण जानकारी होना आवश्यक होता है, तो चलिए जानते हैं धनतेरस के दिन कौन सी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए-
धनतेरस के दिन भूल से भी न खरीदें ये चीज
धनतेरस के दिन आपको लोहा और एल्यूमीनियम से बनी चीजों को खरीदना अशुभ माना जाता है। ज्योतिष के मुताबिक एल्यूमिनियम दुर्भाग्य का प्रतीक होता है। वहीं लोहे को शनि देव का प्रतीक माना जाता है। इसलिए आपको इन दोनों धातु से बनी चीजें को धनतेरस पर नहीं खरीदना चाहिए।
धनतेरस के दिन ज्यादातर लोग बर्तन खरीदते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन स्टील और प्लास्टिक के बर्तन खरीदना बहुत ही अशुभ होता है। इस दिन आप कोई शुभ धातु जैसे तांबे-पीतल या चांदी के बर्तन खरीद सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे इन बर्तनों को घर में लाने से पहले उसमें थोड़ा सा चावल या पानी भर लें। खाली बर्तन भी घर में लाना अशुभता का संकेत होता है।
बहुत से लोग धनतेरस पर कांच की चीजों को खरीद लाते हैं। लेकिन को राहु का प्रतीक माना जाता है इसलिए आपको धनतेरस के शुभ अवसर पर कांच की चीजों को खरीदने से हमेशा बचना चाहिए।
धनतेरस के दिन घर के राशन का कोई भी सामान नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन मिलावटी सामान खरीदने से आपको धन और सेहत दोनों की हानि होती है। इसके अलावा आपको धनतेरस पर नुकीली या धारदार चीजें भी नहीं खरीदनी चाहिए। इससे आपके घर की शांति भंग हो जाती है।