Audi Q3 2022: भारत में लॉन्च हुई ऑडी की सस्ती SUV, 7.3 सेकंड में पकड़ती है 100 Kmph की स्पीड, जानें कीमत और फीचर्स

Audi Q3 2022

नई दिल्ली: जर्मन लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने भारत में एक किफायती एसयूवी लॉन्च की है। कंपनी ने ऑडी क्यू3 (2022 ऑडी क्यू3) को नए अवतार में पेश किया है। इस गाड़ी को दो वेरिएंट्स- प्रीमियम प्लस और टेक्नोलॉजी में लाया गया है। दूसरी पीढ़ी की ऑडी क्यू3 न केवल दिखने में अधिक गतिशील है, बल्कि क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव और 2.0-लीटर टीएफएसआई पेट्रोल इंजन के साथ मानक के रूप में आती है। इसका इंजन 190hp की पावर और 320Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। नई ऑडी क्यू3 को 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में महज 7.3 सेकेंड का समय लगता है।

कीमत क्या है
कीमत की बात करें तो Audi Q3 के प्रीमियम प्लस वेरिएंट की कीमत 44,89,000 रुपये है। जबकि इसके टेक्नोलॉजी वेरिएंट की कीमत 50,39,000 रुपये है। नई ऑडी क्यू3 की डिलीवरी साल के अंत तक शुरू हो जाएगी। नई ऑडी क्यू3 पांच बाहरी रंगों में उपलब्ध है- पल्स ऑरेंज, ग्लेशियर व्हाइट, क्रोनोस ग्रे, माइथॉस ब्लैक और नवारा ब्लू। इसमें इंटीरियर के लिए भी दो कलर ऑप्शन दिए गए हैं।

ऑडी क्यू3 एक्सटीरियर
नई ऑडी क्यू3 पुराने मॉडल की तुलना में स्पोर्टी दिखती है और इसके आयाम भी बढ़े हैं। इसमें अष्टकोणीय डिजाइन के साथ सिंगल फ्रेम ग्रिल है। बड़े एयर इनलेट वाहन को मस्कुलर कैरेक्टर देते हैं। इसमें एलईडी हैडलाइट्स, पैनोरमिक ग्लास सनरूफ, हाई ग्लॉस स्टाइलिश पैकेज और जेस्चर-कंट्रोल टेलगेट मिलता है। सेगमेंट में सबसे बड़ा बूट स्पेस 530 लीटर के साथ दिया जा रहा है।

ऑडी क्यू3 इंटीरियर
इंटीरियर में उपलब्ध फीचर्स की बात करें तो इसमें ऑडी वर्चुअल कॉकपिट प्लस, एमएमआई टच के साथ एमएमआई नेविगेशन प्लस, ऑडी ड्राइव सेलेक्ट, वायरलेस चार्जिंग के साथ ऑडी फोन बॉक्स, 30 कलर्स के साथ एम्बिएंट लाइटिंग पैकेज, लेदर सीट अपहोल्स्ट्री, फोर-वे शामिल होंगे। लम्बर सपोर्ट वाली पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीटें और 10 स्पीकर के साथ ऑडी साउंड सिस्टम उपलब्ध हैं।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *