Maruti S-Presso: मारुति के इस CNG मॉडल की ये हैं शानदार फीचर्स और कीमत, जानकर रूक नहीं पाएंगे

Maruti S-Presso: हाल ही में मारुति सुजुकी ने इंडिया में S-प्रेसो का नया CNG मॉडल लॉन्च किया है और यह सीएनजी मॉडल अपनी कई खासियतों की वजह से अपनी तेजी से जगह बना रहा है। S-CNG मॉडल LXi और VXi के 2 वैरिएंट में उपलब्ध है। कार की शुरुआती कीमत 5.90 लाख रुपए है। VXi वैरिएंट की कीमत 6.10 लाख रुपए है। K-सीरीज 1.0 लीटर से पावर्ड गाड़ी 56bhp तक की पॉवर जेनरेट करने में सक्षम हैं।

Maruti S-Presso: पेट्रोल वैरिएंट
S-प्रेसो के पेट्रोल वैरिएंट की बात करें तो यह CNG वैरिएंट से 95 हजार रुपए सस्ता 4.95 लाख रुपए में लॉन्च किया गया था। मारुति सुजुकी ने बताया कि कार के इस पेट्रोल वैरिएंट की 2.26 लाख यूनिट सेल की जा चुकी हैं। S-प्रेसो का CNG मॉडल रेनॉल्ट क्विड, मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 जैसी कारों का से सीधे-सीधे मुकाबला हैं। लेकिन, इनमें से किसी भी कार का CNG मॉडल लॉन्च नहीं हुआ है।

Maruti S-Presso: फीचर्स
इस कार की माइलेज की बात करें तो यह 32.73 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी। इसमें 1.0 लीटर का डुअल जेट, डुअल VVT पेट्रोल इंजन दिया गया हैं। गाड़ी का इंजन 82.1Nm तक की पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम हैं। कस्टमर की राइड क्वालिटी और कम्फर्ट को बढ़ाने के लिए ही मारुति सुजुकी ने S-प्रेसो का CNG मॉडल लॉन्च किया। रेड, व्हाइट, ऑरेंज समेत डिफरेंट कलर ऑप्शन में यह बाजार में उपलब्ध हैं

आपको बता दें कि S-प्रेसो के CNG मॉडल की टॉप स्पीड 148KMPL की है। गाड़ी 32.73 KMPL का माइलेज देती है। वहीं, इसके पेट्रोल वर्जन में कस्टमर को 21.7 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता था। 5-स्पीड गियर सिस्टम के साथ गाड़ी में 55 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी है।

मारुति सुजुकी की 10वीं CNG कार
मारुति सुजुकी ने इससे पहले अपनी 9 कारों के CNG मॉडल निकाले थे। S-प्रेसो का नया मॉडल कंपनी का 10वां CNG मॉडल है। इसमें डुअल इंटरडिपेंडेंट इलेक्ट्रिक कंट्रोल यूनिट (ECU), इंटेलिजेंट फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम, स्टेनलेस स्टील पाइप और जॉइंट्स के साथ CNG के लिए डेवलप्ड इंटीग्रेटेड वायरिंग हारनेस सिस्टम भी दिया गया हैं। S-CNG माइक्रो स्विच भी दिया गया है, जिससे इंजन ऑन-ऑफ कर सकेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *