Weather Update: पहाड़ से लेकर मैदान तक आज यहां होगी आफत की बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

Weather Update: दिवाली आ गया है और देश में तेजी से मौसम बदल रहा है। ऊंची पहाड़ी इलाकों में पिछले कई दिनों से बर्फबारी हो रही है और ठंड बढ़ गई है। इसका असर पहाड़ों के नीचले इलाकों में भी दिखने लगा है और ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है।

अनुमान के मुताबिक इस बार देश के अन्य हिस्सों में ठंड समय से पहले दस्तक दे देगा। हालांकि मैदान इलाकों में लोगों को अभी से ही गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण आनेवाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज और भी बिगड़ सकता है। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। एमआईडी के मुताबिक गुरुवार तक कई इलाकों में बारिश तो ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने की संभावना है।

इस बीच बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे कम दबाव के क्षेत्र का इस हफ्ते के अंत तक चक्रवात में बदलने के आसार हैं। एमआईडी के मुताबिक अगले 48 घंटों में बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पूर्व मध्य भाग के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं। मौसम विभाग के इस अलर्ट के बाद ओडिशा सरकार ने 23 से 25 अक्टूबर तक कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। साथ ही राज्य के तटीय जिलों के लिए भी अलर्ट जारी किया है।

वहीं अरब सागर में भी कर्नाटक और कोंकण तट के पास निचले क्षोभमंडल में एक नया चक्रवात का दबाव केंद्र बनता दिख रहा है। इसके साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ की भी स्थिति बन रही है। इसके कारण देश के कई राज्यों में अगले हफ्ते में बारिश की संभावना है। एमआईडी ने 21 अक्टूबर के तक महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों बारिश की भविष्यवाणी की है।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु की पहाड़ियों और लक्षद्वीप में बारिश हो सकती है।

इसके साथ ही दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, मणिपुर और मिजोरम में बारिश हो सकती है। नागालैंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु और विदर्भ के कई इलाकों में भी बारिश की संभावना है। वहीं दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों पर भी वर्षा हो सकती है।

इससे पहले मंगलवार को विदर्भ, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और मिजोरम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, आंतरिक तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई। आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, छत्तीसगढ़ और कोंकण और गोवा में हल्की बारिश हुई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *