boAt Wave Ultima Max: बोट की धांसू स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, फीचर्स जानकर रुक नहीं पाएंगे

boAt Wave Ultima Max: वैसे तो boAt की कई स्मार्टवॉच उपलब्ध हैं। अब एक और स्मार्टवॉच (boAt Smartwatch in India)इनमें शामिल हो गई है, जिसका नाम बोट वेव अल्टिमा मैक्स (Wave Ultima Max) है। इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। आपको बता दें कि ये एक बजट फ्रेंडली स्मार्टवॉच है जो शानदार डिजाइन के साथ है।

boAt Wave Ultima Max: Specifications

बोट Wave Ultima Max में स्क्वायर डायल के साथ 1.9-इंच का डिस्प्ले है। इसमें 248 x 283 पिक्सल का एचडी रिजॉल्यूशन है। इसमें 100 से ज्यादा कस्टमाइज्ड वॉच फेस है। 286 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी के साथ आने वाली ये वॉच मेटल यूनिबॉडी के साथ है। वॉच में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग मिली हुई है। इसमें एक फिजिकल बटन भी दिया गया है।

boAt Wave Ultima Max: Features

  • स्लीप मॉनिटर
  • एक्टिविटी ट्रैकर
  • हार्ट रेट मॉनिटर
  • SpO2 सेंसर
  • 25 स्पोर्ट्स सपोर्ट
  • एक्टिविटी ट्रैकर

boAt Wave Ultima Max: Price

इस स्मार्टवॉच की कीमत की बात करें तो इस BoAt वेव अल्टिमा मैक्स की कीमत 2,499 रुपये है। यह दो कलर ऑप्शन ओलिव ग्रीन और पिच ब्लैक में उपलब्ध हैं। इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और अमेजन (Amazon) से खरीद सकते हैं। Wave Ultima Max को लेकर कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि ये 15 दिन के बैटरी बैकअप के साथ है।

बात करें अगर अन्य फीचर्स की तो आपको इसमें नोटिफिकेशन, फाइंड माई फोन, म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल, वेदर अपडेट जैसे कई खास सुविधाएं मिलेंगी। साइकिलिंग, स्किपिंग, वॉकिंग, रनिंग आदि आउटडोर और इनडोर के लिए इस स्मार्टवॉच का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *