Category: Trending

  • Mental Health: परिस्थिति को हावी न होने दें, उस पर ऐसे जीत करें दर्ज

    Mental Health: परिस्थिति को हावी न होने दें, उस पर ऐसे जीत करें दर्ज

    Mental Health: जिंदगी एक सी कभी नहीं रहती। यह एक ऐसा सच है जिसे अक्‍सर हम भूल जाते हैं। कभी आपको लगता है कि चीजें इतनी भी मुश्किल नहीं कि उसे पूरा न किया जा सके तो कभी उसी मन की स्थिति आपकी इस मनोदशा के विपरीत होती जाती है। हद तो तब होता है आपके अपने ही विचार आपको ऐसे भावुक कर देते हैं कि आपको खुद पर ही संदेह होने लगता है। आप बाद में जब कभी अपनी उन बातों को सोचते हैं तो हैरान भी होते हैं पर यही तो है मन का खेल। आप खुद ही अपने बारे में सोचने पर विवश हो जाते हैं और यह नहीं समझ पाते कि अचानक किसी पल में इतना क्रोध या आवेग आखिर कहां से आ गया।

    भावनात्मकक बुद्धि
    आमतौर पर मुश्किल क्षणों में इस बात की आशंका प्रबल होती है कि आप खुद की तुलना उन लोगों से करने लगते हैं जो आपसे बेहतर हैं। अपना आपा नहीं खोते ऐसे मुश्किल क्षणों का बेहतरीन प्रबंधन कर पाते हैं। यहां अमेरिकी मनोवैज्ञानिक डेनियन गोलमैन के अनुसार, यही है भावनात्मकक बुद्धि जो किसी भी इंसान को ऊंचाई पर पहुंचा सकता है। ऐसा इंसान कभी क्रोध या खुशी के अधीन होकर अनुचित कदम नहीं उठाता, क्योंकि उसका अपनी भावनाओं या स्वयं पर जबरदस्त नियंत्रण होता है।

    रिश्‍ते होते हैं बेहतर
    भावनात्मिक बुद्धि इंसान की वह क्षमता है जिसकी मदद से वह अपनी भावनाओं का आकलन कर सकता है और परिस्थिति को खुद पर हावी होने देने से बचा पाता है। आपकी भावनात्मक बुद्धि अच्छी है और मजबूत है तो यकीनन आपके आपसी रिश्ते भी बेहतर व शानदार होते हैं। दरअसल, आप दूसरों की भावनाओं और संवेदनाओं को समझते हैं और संवेदनशील भी होते हैं। केवल पारिवार या समाज में ही नहीं आप अपने कार्यक्षेत्र में भी बेहतरीन परफॉर्मेंस कर सकते हैं। आपने यह पाया होगा कि इन दिनों नौकरियों के लिए आयोजित साक्षात्का्र में व्याक्ति के भावनात्ममक बुद्धि का भी परीक्षण होता है।

    कैसे करें अभ्‍यास ताकि भावनात्‍मक बुद्धि बेहतर हो
    हमेशा याद रखें भावनाओं का निर्माण विचारों से होता है। इसलिए इस पर नजर रखें कि आपके विचार स्वकेंद्रित तो नहीं। विचार श्रेष्‍ठ होंगे तभी वे लोकोपकारी होंगे और आपकी भावनाएं संतुलित और संयमित।
    शांत ध्यान की मुद्रा में बैठ जाएं। जो कुछ घटा है उसे भीतर महसूस करें। सभी प्रतिक्रियाओं को तटस्थ भाव से देखें, उन पर विचार करें। प्रतिक्रिया से हर हाल में बचने का अभ्‍यास करें।
    मन में जो कुछ नकारात्मरक विचार आते हों, आपको उन्हें हावी नही होने देना है। उन्हें बस नोटिस करना है।
    आपको कैसा व्यहवार करना है या चाहिए, यह समझ गए तो इसका अभ्यास आज से ही शुरू कर दें।

  • Aaj Ka Rashifal 19th October: इनके खुल सकते हैं किस्मत के दरवाजे तो इन्हें होगा आर्थिक लाभ, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का ऐसा रहेगा दिन, जानें अपना राशिफल

    Aaj Ka Rashifal 19th October: इनके खुल सकते हैं किस्मत के दरवाजे तो इन्हें होगा आर्थिक लाभ, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का ऐसा रहेगा दिन, जानें अपना राशिफल

    Aaj Ka Rashifal 19 October 2022: आज 19 अक्टूबर 2022 और दिन बुधवार (Mangalwar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी तो किसे मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, यहां आप अपने राशिफल के जरिए जान सकते हैं।

    दरअसल कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?

    सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?
    मेष राशि (Aries)
    आज आपको कार्यक्षेत्र में नयी उपलब्धियां मिलेंगी। विदेश से धन लाभ का मौका मिल सकता है। अपनी जिम्मेदारियों को उत्तम तरह से निभायेंगे। सामाजिक सेवा के कार्य में सहभागी हो सकते हैं। कानून के काम में आज आप को सफलता मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में सुख मिल सकता है। प्रेम जीवन में दिन अच्छा बीतेगा।
    शुभ अंक- 9
    शुभ रंग- लाल

    वृषभ राशि (Taurus)
    व्यापार के लिये आज आपको यात्रा करनी चाहिये। आज आपको स्वास्थ्य की समस्या का हल होगा। आज आपको वाद-विवाद से आपको बचना चाहिये। आज वैवाहिक जीवन में आप गलतफहमियों के कारण अपने जीवनसाथी के क्रोध से दुखी हो सकते हैं। आज संतान के सुख की ईच्छा पूर्ण हो सकती है।
    शुभ अंक- 6
    शुभ रंग- सफेद

    मिथुन राशि (Gemini)
    आज आप अपनी योग्यता का आकलन आज आप गलत कर सकते हैं। जिससे कुछ गलतियां आप से हो सकती है। आपको वाद-विवाद से आपको बचना चाहिये। आज आपके पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है। किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। शिक्षा के मामलों में आज सफलता मिल सकता है।
    शुभ अंक- 7
    शुभ रंग- आसमानी

    कर्क राशि (Cancer)
    सगे सम्बन्धियों से आज कुछ वादाखिलाफी हो सकती है। किसी मित्र के लिये आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। शादीशुदा जातकों के लिये दिन शुभ रहने वाला है। आज आपके नये प्रेम सम्बन्ध भी बन सकते हैं। शिक्षा के लिये किये गये आपके प्रयास आज रंग लायेंगे। माता पिता का विशेष स्नेह मिलेगा।
    शुभ अंक- 2
    शुभ रंग- क्रीम

    सिंह राशि (Leo)
    आज सरकारी कार्यों की बाधा दूर होगी। नये उत्तम विचारों का प्रभाव आपकी योजनाओं में दिखेगा। आज पारिवारिक कलह दूर होगा है। महिला कर्मचारियों के लिये आज का दिन काफी तनाव वाला रहने है। शासन सत्ता में कार्यरत लोगों की भी फजीहत हो सकती है। आज संतान के सुख की प्राप्ति होगी।
    शुभ अंक- 1
    शुभ रंग- लाल

    कन्या राशि (Virgo)
    आज आपको कई स्त्रोतों से लाभ मिलने की पूरी सम्भावना है। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। आज अविवाहितों का रिश्ता पक्का हो सकता है। आज बच्चों के साथ उत्तम आनन्द का समय बितायेंगे। नौकरी में नये प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। संतान का सुख मिल सकता है।
    शुभ अंक- 7
    शुभ रंग- नारंगी

    तुला राशि (Libra)
    आज नये कार्यों में निवेश करने का मूड़ बना सकते हैं। किसी व्यापारिक प्रतिष्ठान का शुभारंभ कर सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह से आज आप कोई संम्पत्ती खरीद सकते हैं। सार्वजनिक जीवन में आज आपका कद बढ़ सकता है। परिवार के लोग भी आज आपको प्रेम और सम्मान दे सकते हैं। संतान अच्छा प्रदर्शन करेगी।
    शुभ अंक- 6
    शुभ रंग- धानी

    वृश्चिक राशि (Scorpio)
    व्यापार में धन लाभ योग बन रहा है। नौकरी पेशा को लोगों के लिये आज के दिन कुछ खास काम कर सकते हैं जिससे उन्हें आर्थिक लाभ हो सकता है। इष्ट मित्रों से सलाह करके कोई नया काम शुरु कर सकता है। आज आप कार्यक्षेत्र में किसी ईर्ष्या के शिकार हो सकते हैं। गृहस्थ जीवन सामान्य रहने वाला है।
    शुभ अंक- 9
    शुभ रंग- लाल

    धनु राशि (Sagittarius)
    आपके परिश्रम का अच्छा फल मिलेगा। आज आपको मधुमेह जैसी बीमारियों से आराम मिल सकता है। आज काल्पनिक विचारों मे गोते खाते रहेंगे। आपके पारिवारिक सम्बन्ध मधुर रहेंगे। किसी य़ात्रा पर जाने का योग बनता हुआ दिखायी दे रहा है। नये घर का योग भी बन रहा है। संतान भी सुख देगा।
    शुभ अंक- 3
    शुभ रंग- पीला

    मकर राशि (Capricorn)
    करियर में उत्तम अवसर मिलने के योग बन रहे हैं, किन्तु आज आपको कर्ज और उधार लेने से आपको बचना चाहिये। माता-पिता का बेहतर सहयोग मिलेगा। सगे सम्बन्धियों के लिये आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। शादीशुदा जातको के दामपत्य जीवन में किसी बात को लेकर कड़वाहट आ सकती है।
    शुभ अंक- 4
    शुभ रंग- नीला

    कुंभ राशि (Aquarius)
    आज आपके कार्यक्षेत्र के लोग से आपको प्रशंसा मिलेगी। आज रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी, लेक‍न ज्यादा भागदौड़ वजह से आज आपको थकान रह सकती है। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद दोनों प्रप्त होगा। आज आपको,शादीशुदा जातक आज घर के उपयोग की वस्तुओं की खरीददारी कर सकते हैं।
    शुभ अंक- 8
    शुभ रंग- काला

    मीन राशि (Pisces)
    आज का दिन मिश्रित फलकारक है। आपकी वित्तीय स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। जीवनसाथी की सलाह लाभकारी सिद्ध होगी। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज आपके नये मित्र बन सकते हैं। शोध के लिये प्रयासरत छात्रों को आज विषय विशेष में दक्षता प्राप्त कर सकते हैं।
    शुभ अंक- 3
    शुभ रंग- सुनहरा

  • Dhanteras 2022: धनतेरस के शुभ दिन भूल से भी न खरीदें ये सामान, मां लक्ष्मी कर देंगी कंगाल

    Dhanteras 2022: धनतेरस के शुभ दिन भूल से भी न खरीदें ये सामान, मां लक्ष्मी कर देंगी कंगाल

    Dhanteras 2022: इस साल धनतेरस का पावन पर्व 23 अक्टूबर तो दिवाली 24 अक्टूबर को है। यानी धनतेरस को आने में अब 4 और दिवाली में 6 से भी कम दिन बचे हैं। लिहाजा धनतेरस और दिवाली की तैयारी जोरों पर हैं। धनरेतरस का पर्व दिवाली से दो दिन पहले यानी कार्तिक त्रियोदशी को मनाया जाता है। जबकि दिवाली कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है।

    धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी, कुबेर और धन्वंतरि देव की पूजा का विशेष लाभ मिलता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। धनतेरस का खरीददारी करने के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस पर खरीददारी करने से आपके घर में धन की वृद्धि होती है।

    इसलिए लोग जल्दी बाजी इस दिन बिना सोचे समझे कुछ भी खरीद लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा करने से आपके धन में वृद्धि की बजाय आपको धन हानि हो सकती है।

    इसलिए आपको धनतेरस के दिन क्या खरीदना है और क्या नहीं इस बात की पूर्ण जानकारी होना आवश्यक होता है, तो चलिए जानते हैं धनतेरस के दिन कौन सी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए-

    धनतेरस के दिन भूल से भी न खरीदें ये चीज
    धनतेरस के दिन आपको लोहा और एल्यूमीनियम से बनी चीजों को खरीदना अशुभ माना जाता है। ज्योतिष के मुताबिक एल्यूमिनियम दुर्भाग्य का प्रतीक होता है। वहीं लोहे को शनि देव का प्रतीक माना जाता है। इसलिए आपको इन दोनों धातु से बनी चीजें को धनतेरस पर नहीं खरीदना चाहिए।
    धनतेरस के दिन ज्यादातर लोग बर्तन खरीदते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन स्टील और प्लास्टिक के बर्तन खरीदना बहुत ही अशुभ होता है। इस दिन आप कोई शुभ धातु जैसे तांबे-पीतल या चांदी के बर्तन खरीद सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे इन बर्तनों को घर में लाने से पहले उसमें थोड़ा सा चावल या पानी भर लें। खाली बर्तन भी घर में लाना अशुभता का संकेत होता है।
    बहुत से लोग धनतेरस पर कांच की चीजों को खरीद लाते हैं। लेकिन को राहु का प्रतीक माना जाता है इसलिए आपको धनतेरस के शुभ अवसर पर कांच की चीजों को खरीदने से हमेशा बचना चाहिए।
    धनतेरस के दिन घर के राशन का कोई भी सामान नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन मिलावटी सामान खरीदने से आपको धन और सेहत दोनों की हानि होती है। इसके अलावा आपको धनतेरस पर नुकीली या धारदार चीजें भी नहीं खरीदनी चाहिए। इससे आपके घर की शांति भंग हो जाती है।

  • OPPO Smartphones Discount: ओप्पो के इन स्मार्टफोन की कीमतों में भारी छूट, जानकर अभी खरीदेगें

    OPPO Smartphones Discount: ओप्पो के इन स्मार्टफोन की कीमतों में भारी छूट, जानकर अभी खरीदेगें

    OPPO Smartphones Discount: ओप्पो कंपनी के कई स्मार्टफोन आपको बाजार में मिलते हैं। ग्राहकों की जरुरतों को देखते हुए मिड-रेंज स्मार्टफोन को कंपनी पेश करती रहती हैं। जिसमें ओप्पो ए55 (Oppo A55), ओप्पो ए77 (Oppo A77) और ओप्पो एफ21 प्रो (OPPO F21 Pro)कई ऐसे फोन है। अब आपको बता दें कि कंपनी ने इन फोन्स की कीमतों में प्राइस कट कर दिया हैं..

    ओप्पो एफ21 स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो इसके लॉन्च प्राइस में 1000 रुपये कम कर दिए गए है। 64MP का वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा और 33W फास्ट चार्जिंग की 4500mAh की बैटरी वाले इस फोन में 8GB रैम + 128GB स्टोरेज दी गई हैं,इस मॉडल की कीमत 22,999 रुपये थी पर अब 1000 रूपये कम में मिल रहा हैं। आपको बता दें कि इस फोन में 6.43-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले, भी दी गई है।

    ओप्पो ए55 स्मार्टफोन की कीमत में भी कंपनी ने कटौती कर दी है। इसके बेस मॉडल 4GB रैम + 64GB स्टोरेज की कीमत 14,499 रुपये हो गई है। वहीं, इसके 6जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये हो गई है। इस फोन में 6.55-इंच IPS LCD डिस्प्ले है। इसमें MediaTek Helio G35 CPU प्रोसेसर, 18W फास्ट चार्जिंग की 5000mAh बैटरी और 50-मेगापिक्सल का कैमरा है।

    ओप्पो ए77 की नई कीमत
    ओप्पो के ए77 स्मार्टफोन की कीमत भी कम हो गई है। इसका 4GB RAM + 128GB स्टोरेज अब 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ है। बात करें खासियत की तो ये फोन 6.56-इंच IPS LCD डिस्प्ले, 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर, 5,000mAh बैटरी और MediaTek Helio G35 प्रोसेसर के साथ है।

  • Redmi A1 vs Redmi A1 Plus: कौन किससे बेहतर? खरीदनें से पहले यहां जानें इनकी सभी फीचर्स और कीमत

    Redmi A1 vs Redmi A1 Plus: कौन किससे बेहतर? खरीदनें से पहले यहां जानें इनकी सभी फीचर्स और कीमत

    Redmi A1 vs Redmi A1 Plus: शाओमी की कंपनी रेडमी के कई फोन भारत कई स्मार्टफोन उपलब्ध हैं। आपको बता दें कि रेडमी अपने नए फोन की जानकारी आधिकारिक ट्विटर अकाउंट या वेबसाइट से देती रहती है। हाल ही में कंपनी ने रेडमी ए1 सीरीज में नए मॉडल के बारें में बताया है जिसका नाम रेडमी ए1 प्लस है।

    इससे पहले रेडमी ए1 स्मार्टफोन (Redmi A1 Smartphone) भारतीय बाजार में लाया गया था। वहीं, अब रेडमी ए1 प्लस (Redmi A1+) को भारत में पेश किया गया है। इसकी पहली सेल फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर 17 अक्टूबर, 2022 से शुरू है।

    रेडमी ए1 और रेडमी ए1 प्लस में कई चीज एक जैसी हैं, तो कई चीज अलग-अलग हैं। रेडमी ए1 और रेडमी ए1 प्लस में कौन सा खरीदना सबसे बेस्ट रहेगा, आइए इसकी जानकारी हम आपको अपनी आज की खबर में देते हैं

    Redmi A1 Smartphone
    रेडमी A1 में 6.52 इंच का HD+ डिस्प्ले के साथ है और साथ ही इसकी स्क्रीन 400nits पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेस रेट के साथ है। फिर Helio A22 चिपसेट का पॉवर एफिसिएंट प्रोसेसर भी दिया गया है। IMG PowerVR GPU के साथ साथ 5000mAh की बैटरी इस फोन में दी गई हैं।

    आपको बता दें कि इस फोन के बैक में 8MP AI डुअल कैमरा सेटअप भी है । फोन में 2GB रैम + 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज है। और इसके माइक्रो एसडी कार्ड से स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। रेडमी A1 स्मार्टफोन की कीमत 6,499 रुपये है।

    Redmi A1+ Smartphone
    रेडमी A1 प्लस में 6.52 इंच HD प्लस के साथ डिस्प्ले है, इसी के साथ इसमें टच सेम्पलिंग रेट 120Hz है और इसमें 400 nits के पिक ब्राइटनेस है। साथ ही इसमें MediaTek Helio A22 चिपसेट प्रोसेसर है। Android 12 Go Edition पर काम करता है। रेडमी A1+ में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें मुख्य कैमरा 8MP और दूसरा AI सेंसर है। इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
    इसमें 10w चार्जिंग सपोर्ट की 5000mAh बैटरी है। रेडमी A1 प्लस की कीमत 7,499 रुपये है।

  • Happy Ganesh Chaturthi 2021 : आज गणेश चुतर्थी पर ये शुभकामना संदेश, SMS, फोटो भेजकर करें दोस्तों को विश

    Happy Ganesh Chaturthi 2021 : आज गणेश चुतर्थी पर ये शुभकामना संदेश, SMS, फोटो भेजकर करें दोस्तों को विश

    गणेश की ज्योति से नूर मिलता हैं
    सबके दिलो को सुरूर मिलता हैं
    जो भी जाता हैं गणेश के द्वार
    कुछ न कुछ उन्हें जरूर मिलता हैं
    गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं

    सब शुभ कारज में पहले पूजा तेरी,
    तुम बिना काम ना सरे, अरज सुन मेरी।
    रिद्धी सिद्धी को लेकर करो भवन में फेरी
    करो ऐसी कृपा नित करूँ मैं पूजा तेरी।
    गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!

    भक्ति गणपति। शक्ति गणपति।
    सिद्दी गणपति, लक्ष्मी गणपति
    महा गणपति, देवों में श्रेष्ठ मेरे गणपति
    गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं

    भगवान श्री गणेश की कृपा,
    बनी रहे आप पर हर दम।
    हर कार्य में सफलता मिले,
    जीवन में न आए कोई गम।
    गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं

    1, 2, 3, 4, गणपति की जय जयकार।
    5, 6, 7, 8, गणपति है सबके साथ।
    गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं

    सुख करता जय मोरया,
    दुख हरता जय मोरया।
    कृपा सिन्धु जय मोरया,
    बुद्धि विधाता मोरया।
    गणपति बप्पा मोरया,
    मंगल मूर्ती मोरया।
    गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं

    पग में फूल खिले, हर ख़ुशी आपको मिले,
    कभी न हो दुखों का सामना,
    यही मेरी गणेश चतुर्थी की शुभकामना।

    भगवान गणेश को गजानन, बप्पा, विघ्नहर्ता या एकदंत भी कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर श्रीगणेश एकदंत क्यों कहलाए। जानिए इस रोचक कथा के बारे में।

  • इन संदेशों के साथ गणेश संकष्टी चतुर्थी की दें शुभकामनाएं, बेस्ट मैसेज के लिए इन्हें करें ट्राई

    इन संदेशों के साथ गणेश संकष्टी चतुर्थी की दें शुभकामनाएं, बेस्ट मैसेज के लिए इन्हें करें ट्राई

    संकष्टी गणेश चतुर्थी की शुभकामना संदेश | Sankashti Chaturthi Vrat 2022

    1- वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ
    निर्विघ्नम कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा

    संकष्टी चतुर्थी की हार्दिक शुभेच्छा!!

    2- गणपति की कृपा से चेहरे पर आती है खुशी,
    खुशी से होते हैं हर रोग दूर,
    तो मिलकर कहिए बप्पा मोरिया
    इससे हर चेहरे पर आएगा नूर।

    संकष्टी चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!

    3- गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:।
    नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक :।।
    धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:।
    गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम।।’

    4- वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
    निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥.

    गजानन संकष्टी चतुर्थी की शुभकामनाएं

    5- त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय।
    नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।

    हैप्पी गजानन संकष्टी चतुर्थी

    6- समस्त शुभ कार्य में पूजा पहले तेरी,
    तुम बिन कोई काज ना मेरे, अरज सुनो मेरी
    रिद्धि सिद्धि को लेकर मेरे भवन में करो फेरी,
    तुम बिन मेरा कोई न दूजा आस सुनो यह मेरी।

    संकष्टी चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!

    7- भक्ति गणपति,
    शक्ति गणपति,
    सिद्दी गणपति,
    लक्ष्मी गणपति
    महा गणपति,
    देवो में श्रेष्ठ मेरे गणपति।

    संकष्टी चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!

  • Ganesh Chaturthi 2022 Date:  गणेश चतुर्थी की पूजा में इन 6 चीजों का जरूर रखें ध्यान, वरना पूजा रहती है अधूरी

    Ganesh Chaturthi 2022 Date:  गणेश चतुर्थी की पूजा में इन 6 चीजों का जरूर रखें ध्यान, वरना पूजा रहती है अधूरी

    Ganesh Chaturthi 2022 Puja Samagri List: हमारे हिन्दू ऋतुरिवाज और हिंदी पंचांग के अनुसार भाद्रपद शुक्ल की चतुर्थी तिथि को गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। कहते है की भगवन गणेश जी का जन्म दोपहर के समय में हुआ था। इस साल ये गणेश जन्मोत्सव 31 अगस्त को मनाया जायेगा।

    गणेश चतुर्थी पूजा में इन चीजों को करें शामिल

    गणेश जन्मोत्सव के दिन सभी लोग अपने घरों में गणपति जी की मूर्ति स्थापित करते हैं और उनकी विधि-विधान से पूजा करते हैं। भगवान श्री गणेश जी की पूजा के दौरान उन्हें उनकी प्रिय चीजें अर्पित करते हैं

    लाल फूल: भगवान गणपति की पूजा में लाल फूल जरूर अर्पित करें.

    मोदक:  भगवान गणपति को मिठाई में मोदक अति प्रिय है. इस लिए भगवान गणेश की पूजा के दौरान उनका प्रिय भोग मोदक जरूर अर्पित करें.

    सिंदूर: हिंदू धर्म में गणेश पूजा के समय सिंदूर का तिलक लगाना बेहद शुभ माना जाता है. पूजा करते समय गणेशजी को सिंदूर चढ़ाएं तथा उनके माथे पर तिलक भी लगायें. उसके बाद खुद भी सिंदूर का तिलक लगाएं. ऐसा करने से आपके जीवन में सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है.

    दुर्वा: भगवान गणेशजी को दूर्वा अति प्रिय है. इस लिए इनकी पूजा के समय 3 या 5 फुनगी वाली दूर्वा जरूर अर्पित करनी चाहिए. इससे गणेश भगवान अति प्रसन्न होते हैं और भक्तों की हर कामना पूरी करते हैं.

    गन्ना: गणेश चतुर्थी की पूजा के समय श्री गणेश जी को गन्ना चढ़ाएं. कहा जाता है कि ऐसा करने से जीवन में भी मिठास आती है.

    केला: फलों में केला भगवान गणेश को प्रिय है. इस लिए गणेश चतुर्थी में पूजा के दौरान उन्हें जोड़े में केला चढ़ायें.

  • Happy Ganesha Chaturthi 2022 : अपनों को भेजें ये प्रेम भरे संदेश, पर्व बन जाएगा खास

    Happy Ganesha Chaturthi 2022 : अपनों को भेजें ये प्रेम भरे संदेश, पर्व बन जाएगा खास

    Happy Ganesha Chaturthi 2022 :  गणेशजी हमेशा आपके गुरु और रक्षक के रूप में रहें और आपके जीवन से बाधाओं को दूर करें। आपको और परिवार को गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

    गणेश चतुर्थी मनाएं और देश में ईमानदारी, और प्यार का संदेश फैलाएं।

    ओम गण गणपते नमो नमः ! श्री सिद्धिविनायक नमो नमः! अष्ट विनायक नमो नमः! गणपति बप्पा मोरैया!

    मैं भगवान गणेश से प्रार्थना करता हूं कि आप और आपका परिवार सुखी रहे। गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!

    विनायक चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर की कृपा आपके जीवन में सदैव प्रकाशमान रहे और आप पर सदैव कृपा बनाये रखे।

    आज के दिन भगवान गणेश ने धरती पर आकर प्रेम से बुराई का नाश किया। गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!

    भगवान गणेश आपको शक्ति प्रदान करें, आपके दुखों को नष्ट करें और आपके जीवन में खुशियों को बढ़ाएं। गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं !!

    मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान गणेश आपको सुख, ज्ञान, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि प्रदान करें!

    श्री गणेश जी की कृपा आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे !

    भगवान गणेश आपकी सभी चिंताओं, दुखों और तनावों को दूर कर दें। गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!

    भगवान गणेश आपक सौभाग्य और समृद्धि प्रदान करें! विनायक चतुर्थी की शुभकामनाएं!

    भगवान गणपति आपके जीवन की हर परीक्षा में हमेशा आपके साथ रहें। गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!

    गणेश चतुर्थी के इस अवसर पर, मैं कामना करता हूं कि भगवान गणपति आपके घर आएं और इसे सुख, समृद्धि और शांति से भर दें।

    मैं दिल से कामना करता हूं कि भगवान गणेश आपके घर को समृद्धि और भाग्य से भर दें। गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!

    ईश्वर की कृपा आपके जीवन में सदैव प्रकाशमान रहे और आप पर सदैव कृपा बनाये रखे।

    आपको जीवन के सभी सुख मिले,आपके सभी सपने सच हों। हैप्पी गणेश चतुर्थी,गणपति बप्पा मोरया!

    आते बड़ी धूम से गणपति जी,जाते बड़ी धूम से गणपति जी, आखिर सबसे पहले आकर, हमारे दिलों में बस जाते है गणपति जी।गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!

    शिव और पार्वती के पुत्र, आ रहे है रिद्धि-सिद्धि को लेकर, करने आप की मंगल कामना पूर्ण, स्वागत करो गणपति जी का।गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!

  • Happy Ganesh Chaturthi 2022: अपने दोस्तों और परिवार वालों को इस अंदाज में दे गणेश चतुर्थी की शुभकामनायें

    Happy Ganesh Chaturthi 2022: अपने दोस्तों और परिवार वालों को इस अंदाज में दे गणेश चतुर्थी की शुभकामनायें

    Happy Ganesh Chaturthi 2022: Wishes, Messages, Images, Quotes and WhatsApp Greetings in English, Hindi and Marathi to Share on Ganeshotsav

     

     

    हार फुलांचा घेऊनी | वाहु चला हो गणपतीला ||

    आद्य दैवत साऱ्या जगाचे | पुजन करुया गणरायाचे ||

    श्री गणेश चतुर्थीच्या सर्वांना शुभेच्छा !

    तुमच्या सर्व मनोकामना पूर्ण होवोत, सुख-समृद्धी, ऐश्वर्य, शांती,

    आरोग्य आपणांस लाभो; हीच गणपती बाप्पांच्या चरणी प्रार्थना
    श्री गणेश चतुर्थीच्या सर्वांना शुभेच्छा

    वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ, निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा

    गणेश चतुर्थी पर बप्पा की कृपा पूरे परिवार पर बनी रहे.

    ॐ गं गणपतये नमः, नए काज की शुरूआत अच्छी हो

    हर मनोकामना मन की सच्ची हो,

    गणेश जी का सदा रहे मन में वास,

    इस गणेश चतुर्थी आप अपनों के रहें पास

    गणेश चतुर्थी 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं