Blog

  • 2022 Flipkart Diwali Sale: जबरदस्त ऑफर, पोको के 67W चार्जिंग वाले 5G स्मार्टफोन पर पाएं बंपर छूट121

    2022 Flipkart Diwali Sale: जबरदस्त ऑफर, पोको के 67W चार्जिंग वाले 5G स्मार्टफोन पर पाएं बंपर छूट121

    2022 Flipkart Diwali Sale: फ्लिपकार्ट Big Diwali सेल चल रही हैं और अब फ्लिपकार्ट दिवाली सेल का दूसरा राउंड शुरू हो गया है। सेल का आखिरी दिन 23 अक्टूबर को है। अगर आप नया फोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो पोको का X4 Pro 5G आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता हैं,

    हाल ही में एक बैनर लाइव हुआ है, जिससे पता चला है कि इस 5जी फोन को 22,999 रुपये के बजाए सिर्फ 13,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। आपको बता दें कि इस फोन की सबसे खास बात इसकी 67W सोनिक चार्ज और AMOLED डिस्प्ले भी शामिल है।

    Poco X4 Pro 5G: Specifications

    Poco X4 Pro 5G में 6.67 इंच का फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी ब्राइटनेस 1200 निट्स है। इसके डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है। बता दें कि पोको का नया फोन एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड MIUI 13 पर काम करता है।

    इसके अलावा इस फोन में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर, 8 जीबी तक LPDDR4x रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। डायनेमिक रैम की सुविधा से रैम को 11 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    Poco X4 Pro 5G का कैमरा

    Poco X4 Pro 5G के कैमरे की बात करें तो पोको X4 Pro 5G में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं, जिसमें f/1.9 अपर्चर के साथ प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है,वहीं दूसरा लेंस अल्ट्रा वाइड एंगल 8 मेगापिक्सल का है। तीसरा लेंस मैक्रो लेंस 2 मेगापिक्सल का है। फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।

    Poco X4 Pro 5G की बैटरी

    पॉवर के लिए इस नए फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन का वजन 205 ग्राम है, और फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए पोको के इस फोन में Wi-Fi, ब्लूटूथ, NFC और एक IR ब्लास्टर है।

  • Rama Ekadashi 2022: रमा एकादशी पर आज जरूर पढ़ें ये कथा, माता लक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद

    Rama Ekadashi 2022: रमा एकादशी पर आज जरूर पढ़ें ये कथा, माता लक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद

    Rama Ekadashi 2022: आज रमा एकादशी का पावन व्रत है। इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु और माता पावर्ती की पूजा अर्चना करते हैं। मान्यता है कि इस दिन पूरी निष्ठा, सच्चे मन और विधि-विधान से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

    रमा एकादशी का व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को रखा जाता है। माता लक्ष्मी का एक नाम रमा भी है और इस एकादशी के दिन श्रीहरि भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है।

    रमा एकादशी व्रत कथा (Rama Ekadashi Vrat Katha)

    प्राचीण समय की बात है। एक नगर में मुचुकंद नाम के एक प्रतापी राजा रहते थे। चंद्रभागा नाम की उनकी एक पुत्री थी। राजा ने अपनी बेटी का विवाह राजा चंद्रसेन के बेटे शोभन के साथ कर दिया। शोभन एक समय बिना खाए नहीं रह सकता था। शोभन एक बार कार्तिक मास के महीने में अपनी पत्नी के साथ ससुराल आया, तभी रमा एकादशी व्रत पड़ा।

    चंद्रभागा के गृह राज्य में सभी रमा एकादशी का नियम पूर्वक व्रत रखते थे और ऐसा ही करने के लिए शोभन से भी कहा गया। शोभन इस बात को लेकर परेशान हो गया कि वह एक पल भी भूखा नहीं रह सकता है तो वह रमा एकादशी का व्रत कैसे कर सकता है।

    वह इसी परेशानी के साथ पत्नी के पास गया और उपाय बताने के लिए कहा.। चंद्रभागा ने कहा कि अगर ऐसा है तो आपको राज्य के बाहर जाना पड़ेगा, क्योंकि राज्य में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जो इस व्रत नियम का पालन न करता हो। यहां तक कि इस दिन राज्य के जीव-जंतु भी भोजन नहीं करते हैं।

    आखिरकार शोभन को रमा एकादशी उपवास रखना पड़ा, लेकिन पारण करने से पहले उसकी मृत्यु हो गयी। चंद्रभागा ने पति के साथ खुद को सती नहीं किया और पिता के यहां रहने लगी। उधर एकादशी व्रत के पुण्य से शोभन को अगले जन्म में मंदरांचल पर्वत पर आलीशान राज्य प्राप्त हुआ।

    एक बार मुचुकुंदपुर के ब्राह्मण तीर्थ यात्रा करते हुए शोभन के दिव्य नगर पहुंचे। उन्होंने सिंहासन पर विराजमान शोभन को देखते ही पहचान लिया। ब्राह्मणों को देखकर शोभन सिंहासन से उठे और पूछा कि यह सब कैसे हुआ।

    तीर्थ यात्रा से लौटकर ब्राह्मणों ने चंद्रभागा को यह बात बताई। चंद्रभागा बहुत खुश हुई और पति के पास जाने के लिए व्याकुल हो उठी। वह वाम ऋषि के आश्रम पहुंची। चंद्रभागा मंदरांचल पर्वत पर पति शोभन के पास पहुंची। अपने एकादशी व्रतों के पुण्य का फल शोभन को देते हुए उसके सिंहासन व राज्य को चिरकाल के लिये स्थिर कर दिया।

    तभी से मान्यता है कि जो व्यक्ति इस व्रत को रखता है वह ब्रह्महत्या जैसे पाप से मुक्त हो जाता है और उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

    (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। breaking24.in इसकी पुष्टि नहीं करता है। ऐसे में किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)

  • Diwali Discount Offer: इस दिवाली फॉक्सवैगन की सेडान और SUV पर भारी छूट, जानें ऑफर

    Diwali Discount Offer: इस दिवाली फॉक्सवैगन की सेडान और SUV पर भारी छूट, जानें ऑफर

    Diwali Discount Offer: त्योहारी सीजन में बिक्री संख्या बढ़ाने और अपनी पब्लिसिटी करने के मद्देनजर फॉक्सवैगन दिवाली से पहले अपनी कारों पर भारी छूट दे रही है। कार निर्माता ने अपने कुछ प्रमुख मॉडल पर भारी डिस्काउंट की पेशकश की हैं।

    आपको बता दें कि एक मॉडल इस साल की शुरुआत में ही लॉन्च हुआ था। इस ऑफर में ग्राहक एक्स-शोरूम कीमत पर अच्छी रकम बचा कर इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। छूट पर उपलब्ध फॉक्सवैगन कारें ताइगुन एसयूवी और वर्टस सेडान हैं, दोनों जर्मन कार कंपनी के नए मॉडल हैं.

    आपको बता दें कि वर्टस सेडान को 11.32 लाख एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया था

    ऐसा पहली बार हो रहा हैं कि फॉक्सवैगन ताइगुन एसयूवी पर छूट दे रही है, जिसने हाल ही में ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग हासिल की है और वर्तमान में भारतीय सड़कों पर सबसे सुरक्षित एसयूवी है। फॉक्सवैगन ताइगुन एसयूवी पर वेरिएंट के आधार पर एक लाख रुपये से अधिक की छूट दे रही है। बड़ी बचत का फायदा उठाना हैं तो वो इसके 1.5-लीटर GT MT वेरिएंट पर है, जिसमें 50,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 10,000 का लॉयल्टी बोनस और 25,000 रुपये का चार साल का सर्विस पैकेज मिल रहा है।

    सर्विस पैकेज मिलेगा फ्री

    ताइगुन का 1.0-लीटर टीएसआई वेरिएंट 70,000 रुपये के ऑफर के साथ आ रहा है। इसमें अन्य लाभों के अलावा 25,000 का कैश डिस्काउंट भी शामिल है। अगर लोग 1.5-लीटर वेरिएंट के ऑटोमैटिक वेरिएंट को चुनना चाहते हैं, वे भी 55,000 रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। इनमें 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस और 25,000 रुपये का सर्विस पैकेज शामिल है।

    Taigun SUV, जो टेक्निकली Skoda Kushaq SUV की तरह है। इसकी शुरुआती कीमत 11.55 लाख रुपये है और इसकी टॉप मॉल की कीमत 18.70 लाख एक्स शोरूम) तक जाती है. यह भारतीय बाजार में हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस की पसंद को भी टक्कर देती है।

  • Rama Ekadashi 2022: रमा एकादशी का पावन व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

    Rama Ekadashi 2022: रमा एकादशी का पावन व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

    Rama Ekadashi 2022: दिवाली और धनतेरस के पहले आज रमा एकादशी का पावन व्रत है। रमा एकादशी का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को रखा जाता है। माता लक्ष्मी का एक नाम रमा भी है और इस एकादशी में श्रीहरि के साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है।

    मान्यता है कि इस दिन पूरी निष्ठा, सच्चे मन और विधि-विधान से जगत के पालन हार भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। शास्त्रों के मुताबकि, जब कोई एकादशी गुरुवार या शुक्रवार को पड़ती है तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। ऐसे में इस साल रमा एकादशी का शुक्रवार के दिन पड़ना काफी शुभ माना जा रहा है।

    रमा एकादशी व्रत मुहूर्त (Rama Ekadashi Shubh Muhurt)

    रमा एकादशी तिथि- 21 अक्टूबर, शुक्रवार
    एकादशी तिथि प्रारंभ- 20 अक्टूबर, गुरुवार, 4:07 बजे, शाम
    एकादशी तिथि समाप्त- 21 अक्टूबर, शुक्रवार, 5: 25 बजे, शाम
    रमा एकादशी व्रत- उदया तिथि के अनुयार 21 अक्टूबर, दिन शुक्रवार को रखा जायेगा
    रमा एकादशी व्रत पारण- 22 अक्टूबर को सुबह 06:26 बजे से 08:42 बजे के बीच तोड़ा जा सकता है।

    रमा एकादशी पूजा विधि (Rama Ekadashi Puja Vidhi)

    1. सुबह जल्दी उठकर स्नानादि जैसे सभी कार्यों से निवृत्त होकर व्रत का संकल्प लें।

    2. रमा एकादशी के दिन निर्जला व्रत रखें।

    3. एक समय का फलाहार व्रत भी रख सकते हैं।

    4. विष्णु जी और उनकी पत्नी लक्ष्मी जी की पूजा करें।

    5. पूजा करने के बाद विष्णु जी और लक्ष्मी जी को भोग लगाएं।

    6. इसके बाद धूप-आरती करें।

    7. विष्णु जी की आरती और रमा एकादशी की आरती जरूर पढ़ें।

    8. विष्णु चालीसा का पाठ भी करें।

    9. परिवार के सभी लोगों को प्रसाद बांटें।

    10. ब्राह्मणों को भोजन भी करवा सकते हैं।

    11. इच्छा अनुसार दान करें।

    मान्यता के मुताबिक जो व्यक्ति विधि विधान से रमा एकादशी व्रत रखकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी की पूजा करते हैं, उन्हें धन, वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है और उनपर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। रमा एकादशी व्रत की कथा के मुताबिक राजकुमारी चंद्रभागा के पति शोभन ने जब रमा एकादशी व्रत किया था तो इस व्रत के पुण्य प्रभाव से उसे धन, संपत्ति, वैभव पूर्ण राज्य देवपुर प्राप्त हुआ था।

    रमा एकादशी व्रत के प्रभाव से साधक के सभी पाप कर्म खत्म हो जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन सूर्योदय से पानी में तिल डालकर स्नान करने और संध्या काल में दीपदान करने से अपार धन, सुख-सौभाग्य और आरोग्य की प्राप्ति होती है।

    (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। (breaking24.in)इसकी पुष्टि नहीं करता है। ऐसे में किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)

  • Petrol Diesel Price Today: क्या आज कम हुआ पेट्रोल-डीजल का दाम? यहां चेक करें ताजा रेट

    Petrol Diesel Price Today: क्या आज कम हुआ पेट्रोल-डीजल का दाम? यहां चेक करें ताजा रेट

    Petrol Diesel Price 21st October: भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने हर रोज की तरह आज पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। हालांकि भारतीय तेल कंपनियों ने बुधवार (20 October) को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रखी हैं। इस तरह आज लगातार 152वां दिन है जब देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम में एकबार फिर से नरमी देखी जा रही है। डब्‍ल्‍यूटीआई क्रूड बढ़कर 86 डॉलर प्रत‍ि बैरल और ब्रेंट क्रूड 92 डॉलर प्रत‍ि बैरल के पार पहुंच गया है।

    फिलहाल दिल्ली (Delhi) में पेट्रोल 96.72 रुपये लीटर है तो डीजल 89.62 रुपये लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई (Mumbai) में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि कोलकाता (Kolkata) में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है। उधर चेन्नई (Chennai) में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

    शहर और तेल की कीमत (Petrol Diesel Price on 21st October)

    दिल्ली (Delhi)- पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर।

    मुंबई (Mumbai)- पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर।

    कोलकाता (Kolkata)- पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर।

    चेन्नई (Chennai)- पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर।

    हैदराबाद (Hyderabad)- पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर।

    बेंगलुरु (Bangalore)- पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर।

    भुवनेश्वर (Bhubaneswar)- पेट्रोल 103.19 रुपये और डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर।

    जयपुर (Jaipur)- पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर।

    चंडीगढ़ (Chandigarh)- पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर।

    लखनऊ (Lucknow)- पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर।

    पटना (Patna)- पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर।

    नोएडा (Noida)- पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर।

    गुरुग्राम (Gurugram)- 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर।

    दरअसल पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

    इस वजह से देश में महंगा है पेट्रोल और डीजल

    आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

  • Aaj Ka Mausam: दिवाली व कालीपूजा पर बारिश का खलल, जानें आज कहां-कहां होगी बारिश और बर्फबारी

    Aaj Ka Mausam: दिवाली व कालीपूजा पर बारिश का खलल, जानें आज कहां-कहां होगी बारिश और बर्फबारी

    Aaj Ka Mausam: देश में मौसम का मिजाज बदल रहा है और इसके देश की विविधता के अनुसार ही अलग-अलग रंग दिख रहा है। पहाड़ों पर जहां बर्फबारी हो रही है तो अभी कई राज्यों में बारिश का सितम जारी है। मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों बारिश का पूर्वानुमान किया है।

    मौसम विभाग (IMD) ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में अगले कई दिनों तक यूं ही बर्फबारी का दौर जारी रहने के आसार जताए हैं। वहीं आज भी महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों बारिश जारी रहने की संभावना है। इतना ही नहीं मौसम विभाग की मानें तो 25 अक्टूबर तक केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने की आशंका है।

    इतना ही दक्षिण-पूर्व और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा कम दबाव का क्षेत्र शनिवार को गहरे दबाव में और रविवार यानी 24 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। 25 अक्टूबर तक इसके पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तट पर पहुंचे की संभावना है। जिसके कारण पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड समेत कई तटीय राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं। एमआईडी के अनुसार दुर्गापूजा के बाद अब काली पूजा और दिवाली के समय भी कई जगहों पर बारिश का खलल देखने को मिल सकता है।

    चक्रवात के मद्देनजर ओडिशा सरकार ने 23 से 25 अक्टूबर के बीच सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। राज्य ने तटीय जिलों को अलर्ट पर रखा है। चक्रवात को देखते हुए मछुआरों को पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी गई है।

    निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक आज पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ ही तमिलनाडु, कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बारिश की संभावना है। वहीं मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा और ओडिशा में बारिश के आसार हैं।

  • Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार को इन अचूक उपायों घर आती हैं मां लक्ष्मी, धन की कभी नहीं होती कमी

    Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार को इन अचूक उपायों घर आती हैं मां लक्ष्मी, धन की कभी नहीं होती कमी

    Shukrawar Ke Upay: आज शुक्रवार है। सनातन हिन्दू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) और वैभव-विलास का दिन माना जाता है। शुक्रवार का दिन यानि की मां लक्ष्मी का दिन होता है। धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए विधिवत रुप से पूजा करते हैं। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए शुभ माना जाता है।

    इस दिन लोग ज्यादा से ज्यादा कोशिश करते हैं कि वे मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकें जिससे भविष्य में आगे कभी आर्थिक समस्या उत्पन्न ना हो। वैसे तो हर दिन हम किसी न किसी एक भगवान की पूजा करते हैं और सबके महत्व अलग-अलग भी होते हैं लेकिन मां लक्ष्मी के इस दिन की मान्यता ज्यादा होती है।

    क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि धन की जरूरत हर किसी को होती है और इसके बीना गुजारा कर पाना नामुमकिन है और धन समस्याओं को हटाने के लिए धन की देवी मां लक्ष्मी का ध्यान जरूरी है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का दिन होता है और ऐसा माना जाता है कि जो भी इस दिन सच्चे मन से उनकी पूजा करता है या फिर उनका ध्यान करता है उनकी इच्छा जल्द पूरी हो जाती है।

    धन एक ऐसी वस्तु है जिसके बिना किसी भी व्यक्ति का काम नहीं चलता। धन प्राप्ति के लिए लोग नौकरी, व्यवसाय या व्यापार आदि करते हैं। अनेक लोग धन पाने के लिए बुरे और घृणित कर्म करने से भी नहीं चूकते। इस प्रकार यह कहा जा सकता है कि प्रत्येक व्यक्ति धन लाभ के लिए अपना-अपना तरीका अपनाता है। इसके अलावा लोग लाभ मार्ग प्रशस्त करने तथा हानि से बचने के भी उपाय करते हैं। इन सभी स्थितियों की उपलब्धि आप टोने-टोटके द्वारा करके अपना जीवन सुखमय बना सकते हैं।

    आज हम आपको मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए कुछ ऐसे ही चमत्कारी उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें कर आपकी सभी इच्छाएं होंगी पूरी-

    शुक्रवार को जरूर करें ये काम (Shukrawar Ke Upay)

    1. शुक्रवार के दिन सफेद रंग के कपड़े पहन कर मां लक्ष्मी के चित्र के सामने श्रीसूक्त का पाठ करें और कमल का फूल अर्पित करें।

    2. शुक्रवार के दिन पीले कपड़े में पांच पीली कौड़ी तथा थोड़ी की केसर, एक चांदी के सिक्के के साथ बांधकर अपनी तिजोरी में रखनी                  चाहिए।

    3. इससे कुछ ही दिनों में घर में धन आने लगता है और पुराने कर्जों से भी छुटकारा मिलता है।

    4. पति-पत्नी में तनाव रहता है तो शुक्रवार के दिन अपने शयनकक्ष में प्रेमी जोड़े की तस्वीर लगाएं। अगर आपने काम में रुकावट आ रही               हो तो

    5. शुक्रवार के दिन काली चीटियों को चीनी डालें इसके साथ इस दिन घर से काम निकलते समय थोड़ा सा मीठा दही खाकर निकलें।

    6. शुक्रवार को माता लक्ष्मी के मंदिर में शंख, कौड़ी, कमल, मखाना और बताशा अर्पित करनी चाहिए।

    7. शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा करने से संपत्ति और संतान की प्राप्ति होती है। लक्ष्मी माता सौभाग्य के साथ स्वास्थ्य प्रदान करती हैं।

    8. कहते हैं घर में किसी भी समय लक्ष्मी जी आ सकती है लेकिन शाम का समय ऐसा होता है, जिस समय लक्ष्मी जी का आना संभव होता                है इसलिए शाम के समय सारे घर (Home) की लाइट जला कर पूरे घर में रोशनी कर देना चाहिए।

    9. मां लक्ष्मी के समक्ष मोगरे का इत्र अर्पित करना चाहिए और रति और कामसुख के लिए गुलाब का इत्र चढ़ाना चाहिए।

    10.इसी के साथ देवी लक्ष्मी के सामने केवड़े का इत्र अर्पित करने से मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।

    11. शुक्रवार के दिन सुबह के समय गो-माता को ताज़ी रोटी खिलाना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होगी और आप पर सदेव             अपनी कृपा बनाये रखेंगी।

    12. घर में स्वच्छता का जरुर ध्यान दे क्योंकि इससे माता लक्ष्मी जरुर प्रसन्न होती है और साथ ही कभी शाम के समय घर में झाडू न लगाए              इससे घर की लक्ष्मी बाहर चली जाती है।

    13. शुक्रवार के दिन उस जगह जाए जहां मोर नृत्य करते है और उसके बाद वहां की मिट्टी लाकर एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर पवित्र              जगह में रख दें और उसकी रोज पूजा करें धनलाभ होगा।

    इसके अलावा और क्या करें (Shukrawar Ke Totke)

    • घर में तुलसी का पौधा लगाएं और उसकी पूजा करें।
    •  श्वेत चंदन का तिलक करें।
    • पानी में चंदन मिलाकर स्नान करें।
    • चांदी का टुकड़ा या चंदन की लकड़ी नदी या नहर में प्रवाहित करें।
    • सुगंधित पदार्थ का इस्तेमाल करें।
    • संतान प्राप्ति के चाहवान दंपति हरसिंगार का पौधा घर में लगाएं तथा उसको ऐसे सींचे, जैसे अपने छोटे बच्चे की देखभाल करते हैं।
    • यदि आप शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की उपासना करते हैं तो आपको एक नई ऊर्जा और शक्ति की प्राप्ति होगी और आपको इस समस्या से उभरने में मदद मिलेगी।

    (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। (breaking24.in)इसकी पुष्टि नहीं करता है। ऐसे में किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)

  • Aaj Ka Rashifal 21st October: इनके मान-सम्मान में होगी बढ़ोतरी तो इनपर बरसेगा पैसा, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

    Aaj Ka Rashifal 21st October: इनके मान-सम्मान में होगी बढ़ोतरी तो इनपर बरसेगा पैसा, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

    Aaj Ka Rashifal 21 October 2022: आज 21 अक्टूबर 2022 और दिन शुक्रवार (Shukrawar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी तो किसे मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, यहां आप अपने राशिफल के जरिए जान सकते हैं।

    दरअसल कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?

    सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?

    मेष राशि (Aries)

    आज आपको शारीरिक सुखों की कामना नहीं करनी चाहिए। क्यूंकि आज आपको एक पल का भी चैन नहीं मिलेगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति के लिये संघर्ष की स्थिति बनती हुई नजर आ रही है। आज वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियों की सामना करना पड़ सकता है। छात्रों के लिये आज का दिन काफी बेहतर रहने वाला है।
    शुभ अंक- 9
    शुभ रंग- लाल

    वृषभ राशि (Taurus)

    स्वास्थ्य में आज आपको गले में खराश की समस्या रह सकती है। आर्थिक प्रगति करने को मन लालायित रहेगा। आज आपको पारिवारिक जीवन में तनाव महसूस करेंगे। बिजनेस में रुका हुआ पैसा भी मिलेगा। आज अध्यात्म जीवन में सफलता मिलेगी। छात्रों के लिये संघर्ष की पृष्ठभूमि आज तैयार हो सकती है।
    शुभ अंक- 6
    शुभ रंग- पीला

    मिथुन राशि (Gemini)

    आज आप आत्म-विश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं। दांपत्य जीवन के सुख की प्राप्ति होगी। तकनीकी क्षेत्र इंजीनियरिंग, के छात्रों की शिक्षा आज बाधित होगी। जीवनसाथी के साथ विवाद करने से बचें अन्यथा स्थिति और खराब हो सकती है। सामाजिक बंधन के चलते आज आप अपने प्रेम को प्रदर्शित नहीं कर पायेंगे।
    शुभ अंक- 5
    शुभ रंग- हरा

    कर्क राशि (Cancer)

    स्वास्थ्य के मामले में आपको आज परेशानी हो सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको कहीं से डिजिटल पेमेन्ट मिल सकता है। किसी अपोजिट जेंडर को प्रपोज करने के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। मित्रों के साथ आज आप कहीं यात्रा पर जा सकते हैं।
    शुभ अंक- 2
    शुभ रंग- क्रीम

    सिंह राशि (Leo)

    स्वास्थ्य के मामले में आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा छात्र आज अपनी याद किया हुआ विषय भूल भी सकते हैं,जिससे आपकी शिक्षा की गति बाधित होगी। पूजा पाठ के काम आज आप कर सकते है। संतान के शिक्षा को सुचारु रुप से जारी रखना आप के लिये आज एक चुनौती होगा।
    शुभ अंक- 1
    शुभ रंग- लाल

    कन्या राशि (Virgo)

    आज आपको मौसमी बीमारियों से थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। कोई बड़ा काम आपको प्राप्त हो सकता है। मित्र आज आपके हित की कोई योजना बता सकते हैं। वाहन या सम्पत्ति खरीदने का योग बन रहा है। शिक्षण के कार्य में आज आपको आलस हो सकता है जो आपके लिये हानिकारक है।
    शुभ अंक- 7
    शुभ रंग- मैरून

    तुला राशि (Libra)

    स्वास्थ्य के लिये आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिये आज रुका हुआ पैसा भी आपको वापिस मिल सकता है। नौकरी पेशा लोगो के वेतन में कटौती संभव है। आज परिवार के लोगों से छोटे-मोटे मतभेद भी हो सकते है। अविवाहित जातकों को आज विवाह के प्रस्ताव मिल सकते है।
    शुभ अंक- 6
    शुभ रंग- दूधिया

    वृश्चिक राशि (Scorpio)

    आज हड्डी के दर्द, चोट के कारण परेशान रहेंगे। रियल स्टेट के कारोबारियों को आज कोई डील मिल सकती है। आज रिश्तेदारों से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। शादीशुदा जातकों का जीवन खुशनुमा रहने वाला है। विद्यार्थियो को आज नये सत्र मे प्रवेश मिल सकता है।
    शुभ अंक- 9
    शुभ रंग- मैरुन

    धनु राशि (Sagittarius)

    आज आपको कई मामलों में भाग्य का साथ मिल सकता है। पढ़ाई से जुड़ा कोई मामला आपका आज खराब हो सकता है। आज जरूरी काम भी रुक सकते हैं। विद्यार्थियो को आज पुरस्कार मिल सकता है। संतान के लिये आज कोई नयी वस्तु या गिफ्ट खरीद सकते हैं। जीवनसाथी से प्रेम में वृध्दि होगी।
    शुभ अंक- 3
    शुभ रंग- सुनहरा

    मकर राशि (Capricorn)

    आपको आज कोई नया व्यापारिक प्रस्ताव मिल सकता है। आप नया घर में गृह प्रवेश का काम कर सकते है या नया घर खरीद सकते है। आज जीवनसाथी को आप अधिक समय दे पाएंगे जिससे आपका दामपत्य जीवन बेहतरीन बनेगा। प्रेम जीवन में साथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है।
    शुभ अंक- 4
    शुभ रंग- नीला

    कुंभ राशि (Aquarius)

    आज स्वास्थ्य के प्रति आज आप सचेत रहेगें। किन्तु आप में क्रोध की अधिकता और माईग्रेन जौसी समस्या आ सकती है। नौकरी में आपको मान-सम्मान बढ़ सकता है। सरकारी सेवारत लोगो के लिये आज का दिन कठिन हो सकता है। छात्रों के लिये आज का दिन छुट्टी वाला हो सकता है।
    शुभ अंक- 8
    शुभ रंग- काला

    मीन राशि (Pisces)

    स्वास्थ्य आज आपका बेहतर रहेगा। व्यापार के लिये आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आज कानूनी मामलों में समाधान लाने के लिए आपको धन ख़र्च करना पड़ सकता है। उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिये आज आपकों छात्रवृत्ति प्राप्त हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य चिन्तित रह सकती है।
    शुभ अंक- 3
    शुभ रंग- पीला

  • Electric Car: गजब के लुक और शानदार फीचर्स वाली Volvo XC40 Recharge की जानें खूबियां

    Electric Car: गजब के लुक और शानदार फीचर्स वाली Volvo XC40 Recharge की जानें खूबियां

    Volvo Car India: लग्जरी कार निर्माता कंपनी वोल्वो (Volvo) ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Volvo XC40 Recharge को हाल में ही लॉन्च किया है। आपको ये भी बता दें कि भारतीय बाजार में ये पहली बार, किसी कार को लॉन्च करने के लिए मेटावर्स जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल Volvo Car India ने किया है। तो चलिए बात करते है इस कार की सभी फीचर्स के बारे में…

    Volvo XC40: Specifications

    Volvo XC40 Recharge एक इलेक्ट्रिक मोटर ड्राइवट्रेन है जो 405 बीएचपी और 660 एनएम पीक टॉर्क के दोनों एक्सल से एक संयुक्त आउटपुट विकसित करता है, सिंगल-स्पीड ट्रांसमिशन के माध्यम से सभी पहियों को पावर ट्रांसफर करता है, जो लगभग 400 किमी की रेंज में को पकड़ लेता है। 4.9 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने वाली ये EV भी 79 kWh की बैटरी से लैस है।

    Volvo XC40 एसयूवी की मोटर के पावर की बात करें तो यह 408hp का पावर देता है , जिससे 660nm का पीक टॉर्क जेनरेट होता है। सिंगल चार्ज होने पर कार 418 किलोमीटर तक का सफर तय करने में सक्षम है। 28 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक आप इस कार की बैटरी को चार्जर से चार्ज कर सकते है। 600W डिजिटल एम्पलीफायर का सपोर्ट भी इस कार में दिया गया है।

    78 kWh Lithium-ion बैटरी पैक होने की वजह से सिर्फ 4.9 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को ये कार पकड़ लेती है। Volvo XC40 Recharge में 360 डिग्री कैमरा, एयर प्यूरीफायर, गूगल बिल्ट इन, वोल्वो कार्स ऐप, क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट जैसी कई आधुनिक फीचर्स है। एयर-वेंटिलेटेड सबवूफर सहित 13 हाई-फाई स्पीकर इस कार मे ग्राहकों को अपनी ओर लुभाती है।

    गौरतलब है कि मेटावर्स शब्द को सबसे पहले फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने लोकप्रिय किया था। मेटावर्स यानी इंटरनेट की ऐसी थ्रीडी, वर्चुअल और आभासी दुनिया जहां वे सभी काम किए जा सकते हैं जो आप रियल लाइफ में करते हैं। वोल्वो कार इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर ज्योति मल्होत्रा ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि ‘वोल्वो एक सेफ और हाई टेक्नोलॉजी वाली कारों के तौर पर दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल कर चुकी है।’

    कंपनी ने कार को लॉन्च करते हुए इसकी एक्सशोरूम कीमत 55.90 लाख रुपये रखी गई है।

  • WhatsApp Update: Good Morning मैसेज भेजने से पहले सावधान! आपका व्हाट्सएप अकाउंट होगा बैन, जरा संभल के

    WhatsApp Update: Good Morning मैसेज भेजने से पहले सावधान! आपका व्हाट्सएप अकाउंट होगा बैन, जरा संभल के

    आपके सुबह बिस्तर पर आंख खुलने से देर रात सोने तक व्हाट्सएप messages चलते रहते है, पर आज की इस खबर में हम आपको सावधान कर रहे हैं,अगर आप भी रोजाना अपने दोस्तों को गुड मॉर्निंग मैसेज भेजने के शौकीन हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए।

    WhatsApp Ban: व्हाट्सएप जिंदगी का एक अहम् हिस्सा बन गया हैं। आप सभी अपने दोस्त और रिश्तेदारों से मैसेज, वॉयस कॉल या वीडियो कॉल के जरिए जुडे रहते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर कई ऐसे भी लोग हैं जो रोजाना गुड मॉर्निंग का मैसेज (WhatsApp Good Morning Message) भेजना पसंद करते हैं।

    सुबह बिस्तर पर आंख खुलते ही और देर रात सोने तक मैसेज चलते रहते है, पर आज की इस खबर में हम आपको सावधान कर रहे हैं,अगर आप भी रोजाना अपने दोस्तों को गुड मॉर्निंग मैसेज भेजने के शौकीन हैं, तो आपका अकाउंट बैन हो सकता है, आइए जानते हैं पूरी खबर

     

    WhatsApp Good Morning Ban in India

    आप रोजाना अपने दोस्तों को गुड मॉर्निंग मैसेज (Good Morning Wishes) भेजते हैं? तो सावधान हो जाइए। ऐसे करने वाले का WhatsApp Account बैन किया जा सकता है। कई कारण से भी आप व्हाट्सएप पर ब्लॉक (WhatsApp Account Block) हो सकते हैं।

    व्हाट्सएप अकाउंट बैन

    आपको बता दें कि व्हाट्सएप अपने कई यूजर्स का अकाउंट हर महीने बैन करता है। इसके पीछे वैसे तो कंपनी की पॉलिसी का उल्लंघन करना होता है। कंपनी ने अपनी पॉलिसी में कई कारण लिख रखें हैं जिनका पालन ना करने पर अकाउंट को बैन किया जा सकता है।

    यहां जानिए कि किन कारणों से बैन हो सकता है आपका व्हाट्सएप अकाउंट

    1. गलत जानकारी वाले मैसेज को फॉरवार्ड करना।

    2.सभी मैसेज को ज्यादातर कॉन्टैक्ट्स को फॉरवार्ड करना।

    3. मैसेज फॉरवार्ड लिमिट से ज्यादा फॉरवार्ड्स करना।

    4. मैसेज का सही सोर्स ना पता होने पर फॉरवार्ड करना।

    5.भूलकर भी ना करें इस फीचर का गलत इस्तेमाल

    6.देश के खिलाफ आए मैसेज को फॉरवार्ड करना।

    व्हाट्सएप पर कई फीचर्स उपलब्ध हैं जिनमें से एक ब्रॉडकास्ट फीचर भी है। इसके जरिए एक मैसेज को कई यूजर्स के पास एक साथ भेजा जा सकता है। हालांकि, अगर आप इस फीचर का इस्तेमाल गलत तरीके से करते हैं। जैसे- रोजाना गुड मॉर्निंग का मैसेज भेजना, जातिवाद मैसेज, देशद्रोही मैसेज, बिना जानकारी वाले फॉरवार्ड मैसेज आदि भेजते हैं तो आपका अकाउंट बैन हो सकता है।

    ये पूरी खबर जाननें के बाद आपको अब सचेत रहना होगा और सभी मेसेज्स को सोच समझ कर करना होगा।