Blog

  • Amazon Great Indian Festival Sale: छूट न जाए मौका! मात्र 5,499 रुपये में LED TV, फटाफट लपक लो अभी

    Amazon Great Indian Festival Sale: छूट न जाए मौका! मात्र 5,499 रुपये में LED TV, फटाफट लपक लो अभी

    Amazon Great Indian Festival Sale: Amazon पर Great Freedom Festival Sale अभी तक चल रही हैं। यहां से टेलिविजन से लेकर इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर आप भारी डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। यहां से आप Westinghouse TV मॉडल्स को 60 फीसद तक के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। आपको बता दें कि यह सेल 23 अक्टूबर तक लाइव रहेगी। अगर आप नया टीवी खरीदना चाहते हैं तो यहां आपको बंपर डिस्काउंट मिल रहा हैं।आइए बात करते हैं इस मस्त ऑफर के बारे में

    Westinghouse 24 इंच (WH24PL01) TV की कीमत

    इस टीवी की बात करें तो आप इसे मात्र 5,499 रुपये में खरीदा सकते है। वैसे इसकी MRP 7,999 रुपये की है। पर आप इसे 31 फीसद डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। 31 फीसद यानीकि 2,500 रुपये। अगर आप चाहें तो इस टीवी को EMI पर भी खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको 263 रुपये हर महीने देने होंगे। वहीं, इसके साथ 2,110 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। वहीं, ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा।

    Westinghouse 24 इंच (WH24PL01) TV के फीचर्स

    इसमें 24 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह HD Ready (1366 x 768) रेजोल्यूशन के साथ आता है। इसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज का है। इसमें 2 एचडीएमआई पोर्ट्स दिए गए हैं। इसका साउंट आउटपुट 20 वॉट का है। यह ड्यूरेबल ए+ ग्रेड डीएलईडी पैनल दिया गया है। साथ ही अल्ट्रा ब्राइट स्क्रीन दी गई है। इसके साथ 1 साल की वारंटी भी दी जा रही है। इसमें ऑडियो एक्वालाइजर और ऑटोमैटिक वॉल्यूम लेवल ऑडियो फीचर दिया गया है।

  • Royal Enfield Bullet 350: खुशखबरी, बेस्ट फाइनेंस स्कीम के तहत सिर्फ 96 रूपये हर रोज देकर ले आएं अपनी चहेती बुलेट, जानें पूरी स्कीम

    Royal Enfield Bullet 350: खुशखबरी, बेस्ट फाइनेंस स्कीम के तहत सिर्फ 96 रूपये हर रोज देकर ले आएं अपनी चहेती बुलेट, जानें पूरी स्कीम

    Royal Enfield Bullet 350: रॉयल एनफील्ड बुलेट लगभग सभी की पसंदलिस्ट में टॉप पर होती है, पर बजट ना होने की वजह से कई बार इसे खरीदना मुशिकल हो जाता हैं। आज की यह खबर बजट ग्राहकों के साथ-साथ उन सभी के लिए हैं जो इस दिवाली नई बाइक खरीदने का मन बन रहे हैं। इस खबर में हम आपके लिए आपकी चहेती बुलेट के एक ऐसे फाइनेंस स्कीम को लेके आएं हैं, जिसे जानकर आप खुशी से झूम उठेंगे।

    रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 बुलेट पर इस त्योहारी सीजन में डिस्काउंट के साथ-साथ आपको एक फाइनेंस स्कीम भी दी जा रही हैं। आप बहुत ही कम ईएमआई देकर इस जबरदस्त बुलेट को खरीद सकते है। कुछ डाउनपेमेंट देकर आप इस स्कीम के चलते इसे ला सकते हैं

    Royal Enfield Bullet 350 की कीमत

    सबसे पहले हम आपको इस बुलेट की कीमत के बारें में बताते हैं, इसकी कीमत 1,63,338 रुपये हैं, जोकि एक एक्स शोरुम प्राइस हैं, रोड पर आते आते इसकी कीमत लगभग 1,87,842 हो जाती हैं।

    Royal Enfield Bullet 350 का इंजन

    Royal Enfield Bullet 350 के इंजन की बात करें तो इसमें 346 सीसी का इंजन लगा हैं साथ ही इसमें 4 स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर इंजन शामिल हैं। आपको बता दें कि यह इंजन 19.36 पीएस की पॉवर और 28 एनएम टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। कंपनी का दावा हैं कि यह बाइक 37 किमी पर लीटर का माइलेज देती है अपनी इन खासियतों के चलते यह बुलेट लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं।

    Royal Enfield Bullet 350 का फाइनेंस प्लान

    सिर्फ 96 रुपये हर रोज देकर आप इस बुलेट को खरीद सकते हैं। आपको रॉयल एनफील्ड बुलेट के लिए सबसे पहले 51000 की डाउन पेमेंट देने होगी और इसके बाद आपको बैंक लोन के लिए अप्लाई करना होगा। बैंक से आपको 1,87,842 का लोन मिलेगा और हर महीनें आपको 2887 रुपये की EMI देने होंगे। अब आप यहां जान लिजिए की अगर आप 2887 के प्राइस को देखे तो यह हर दिन सिर्फ 96.23 रुपये बनता हैं। आपको बता दें कि बैंक को आपको 9.7 प्रतिशत का ब्याज वार्षिक दर के रुप में देना होगा।

  • Diwali Discount on Hyundai Cars: दिवाली धमाल, हुंडई की इन कारों पर 1 लाख तक की धमाकेदार छूट, जानें डिटेल्स

    Diwali Discount on Hyundai Cars: दिवाली धमाल, हुंडई की इन कारों पर 1 लाख तक की धमाकेदार छूट, जानें डिटेल्स

    Diwali Discount on Hyundai Cars: दिवाली के इस त्योहार पर हुंडई की कार खरीदने वालों के लिए एक खुशखबरी हैं। अगर आप हुंडई की कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो अब भारी डिस्कांउट के साथ इसे घर ला सकते हैं लोगों की पसंद को देखते हुए हुंडई इंडिया ने दिवाली से पहले चुनिंदा वाहनों पर दिवाली ऑफर की घोषणा की है।

    कंपनी Hyundai Aura, Hyundai Grand i10 Nios, Hyundai i20 और Hyundai Kona Electric पर 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। ये डील नकद और एक्सचेंज ऑफर के रूप में उपलब्ध होंगे। ये सभी ऑफर देशभर में अधिकृत डीलरशिप पर लाइव हैं और 31 अक्टूबर, 2022 तक उपलब्ध रहेंगे।

    Hyundai Aura पर 33,000 तक की छूट

    हुंडई ऑरा (Hyundai Aura) हैचबैक के सभी वेरिएंट्स – पेट्रोल (5,000 तक) और CNG (20,000 तक) को अक्टूबर महीने में 33,000 तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। ये छूट 10,000 तक के नकद और एक्सचेंज बोनस के रूप में उपलब्ध होगी। यह ऑफर सरकारी और कॉर्पोरेट कर्मचारियों को मिलने वाले 3,000 रुपये के डिस्काउंट के लिए भी बढ़ाया गया है।

    Grand i10 Nios पर 48 हजार का डिस्काउंट

    Hyundai Grand i10 Nios को 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन में पेश किया गया है। कार के पेट्रोल और सीएनजी दोनों मॉडल 48,000 रुपये तक के फायदे के साथ बिक रहे हैं। छूट का लाभ नकद ऑफर (35,000 तक), एक्सचेंज डिस्काउंट (10,000 तक) और सरकारी व कॉर्पोरेट कर्मचारियों के लिए लाभ (3,000 तक) के रूप में लिया जा सकता है। यानी कुल मिलाकर ग्रैंड आई 10 नियोस पर 48 हजार रुपये की छूट मिल सकती है।

    Hyundai i20 पर 20 हजार की छूट

    Hyundai i20 अक्टूबर महीने में 20,000 तक की छूट के साथ उपलब्ध है। इसमें 10,000 नकद छूट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। यह छूट हैचबैक के पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट पर लागू है। ये डिस्काउंट देशभर में अधिकृत हुंडई डीलरशिप पर उपलब्ध होगा। हुंडई ने इलेक्ट्रिक कार पर भी बड़ा डिस्काउंट दिया है। Hyundai Kona Electric पर अक्टूबर महीने में अधिकतम 1 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। इस डिस्काउंट में केवल नकद ऑफर शामिल हैं। वाहन पर कोई एक्सचेंज बोनस या कॉर्पोरेट लाभ नहीं है। हुंडई कोना की शुरुआती कीमत 23.84 लाख रुपये है।

  • Tata Tiago: टाटा टिआगो का है ये सबसे सस्ता मॉडल, जानें कीमत और फीचर्स

    Tata Tiago: टाटा टिआगो का है ये सबसे सस्ता मॉडल, जानें कीमत और फीचर्स

    Tata Tiago Hatchback: हैचबैक सेगमेंट की बात करे तों टाटा टिआगो की कारों का नाम सबसे पहले आता है, और अगर इसकी तुलना दूसरी कंपनी की कारों से करें तो ये उनकी तुलना में ये सस्ती भी है। अगर आप बजट ग्राहक हैं,तो आपको आज हम इसके सबसे सस्ते मॉडल के बारे में बताते हैं…

    छोटी फैमिली के लिए आज हम Best Options की बात करतें है। ये छोटी कार के साथ साथ बहुत Comfortable भी है। Tata Tiago आपके लिए एक सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकती है, वैसे तो भारत में हैचबैक्स की एक लंबी लिस्ट है, पर Tata Tiago की ये कार छोटी फैमिली के लिए हर तरह से आरामदायक है।

    सुरक्षा के लिहाज से भी Tata Tiago की कारें अच्छी है। इसे 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है,और इसमें वो सभी खासियतें हैं जो एक कार में होनी चाहिए। तो आज हम आपके लिए इस हैचबैक का सबसे सस्ता मॉडल लेकर आए हैं जो आपके बजट को suit करता है।

    Tata Tiago: Tata Tiago XE

    Tata Tiago का ये बेस मॉडल बजट ग्राहकों के लिए ही है, इस मॉडल की खासियत ये है कि इसमें आपको जरूर टॉप मॉडल की तुलना में कुछ कम फीचर्स मिलेंगे लेकिन सुरक्षा की बात करें तो कंपनी सुरक्षा के लिहाज से सबसे आगे रहती है।

    आपको बता दें कि Tata Tiago XE वो मॉडल है जिसकी हम बात कर रहे हैं। ये मॉडल पेट्रोल इंजन और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ बाजार में उपलब्ध है। ऐसे में ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से मॉडल को ले सकते है। इस मॉडल की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 5,39,900 रुपये है जो कि एक एक्स-शोरूम कीमत है।

  • Jio Diwali Offer: फ्री कॉलिंग और Netflix के सब्सक्रिप्शन के साथ 399 रुपए में पाएं बंपर डेटा, कमाल हो गया

    Jio Diwali Offer: फ्री कॉलिंग और Netflix के सब्सक्रिप्शन के साथ 399 रुपए में पाएं बंपर डेटा, कमाल हो गया

    Jio 399rs Plan: Jio कंपनी ने दिवाली के इस अवसर पर अपने ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन प्लान की शुरुआत की हैं, जो ग्राहकों के लिए एक बेहद खुशी की बात हैं। दरअसल इस प्लान में यूजर्स को ना सिर्फ अनलिमिटेड डेटा मिलेगा बल्कि Amazon Prime और Netflix का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

    जियो का 399 रुपये वाला प्लान

    सबसे पहले आपको बता दें कि रिलाइंस जियो का ये बेहतरीन प्लान जियो के पोस्टपैड कस्टमर्स के लिए कंपनी ने निकाला है। अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस आपको इस प्लान में मिलेंगे। नेटफ्लिक्स के मोबाइल प्लान का फ्री सब्सक्रिप्शन भी इसमें मिलेगा।

    कंपनी इस प्लान में एक साल के लिए अमेजन प्राइम वीडियो का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रही है। इस प्लान में कंपनी यूजर्स को इंटरनेट यूज करने के लिए टोटल 75जीबी डेटा ऑफर कर रही है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद आपको 1जीबी डेटा के लिए 10 रुपये खर्च करने होंगे। यह प्लान 200जीबी तक के डेटा रोलओवर बेनिफिट के साथ भी आता है।

    एयरटेल का 499 रुपये वाला प्लान

    एयरटेल के प्लान की बात करें तो इसमें जियो की ही तरह एयरटेल का भी ऐसा ही पोस्टपेड प्लान है। एयरटेल का ये पोस्टपेड प्लान में 75GB डेटा रोलओवर के साथ आता है। इसमें यूज़र्स को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग दी जाती है।

    इसमें हर दिन 100SMS दिया जाता है। वहीं एडिशनल बेनिफिट के तौर पर इस पोस्टपेड प्लान में Disney Plus Hotstar और Amazon Prime का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

  • OnePlus 11: जल्द लॉन्च होगा वनप्लस 11, यहां जानें फीचर्स और कीमत

    OnePlus 11: जल्द लॉन्च होगा वनप्लस 11, यहां जानें फीचर्स और कीमत

    OnePlus 11: आपको बता दें कि वनप्लस का फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी अपना वनप्लस 11 प्रो फ्लैगशिप स्मार्टफोन इस महीने के अंत तक ला सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक कंपनी वेनिला वनप्लस 11 (OnePlus 11) को भी जल्द पेश करने वाली है। जो खास जानकारियां इस फोन की लीक हो गई हैं, चलिए उसके बारे में बात करते हैं।

    OnePlus 11: Expected Specs

    मिली खबरों के अनुसार वनप्लस 11 में पंच होल समेत कर्व्ड एज डिस्प्ले दिया गया है और इसके साथ इसकी स्क्रीन (3216 x 1440) पिक्सल के 2K रिजॉल्यूशन के साथ आ सकती हैं। इसके ज्यादातर स्पेक्स वही होंगे जो इसके प्रो मॉडल में आएंगे। साथ ही इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन प्रोसेसर भी दिया गया है। ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि ये फोन्स कई आधुनिक फीचर्स के साथ बाजार में आएंगे।

    OnePlus 11: Expected Features

    इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा के साथ-साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 32MP का टेलीफोटो स्नैपर दिया हुआ हैं। इसके अंदर 6.7 इंच का AMOLED 120Hz पैनल दिया गया हैं और अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर सुविधा भी इस फोन में दी गई हैं

    OnePlus 11 की Battery

    संभावनाओ के मुताबिक वनप्लस 11 में 5,000mAh की बैटरी हो सकती है, जो 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसमें 8जीबी / 12जीबी / 16जीबी रैम और 128जीबी / 256जीबी के स्टोरेज वेरिएंट्स मिल सकते हैं। ये फोन Android 13 ओएस पर चलेगा, जिस पर ऑक्सीजन ओएस 13 हो सकता है।

    OnePlus 11R Specs

    वनप्लस 11आर भी जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। फिलहाल इस पर कंपनी काम कर रही है। बताया जा रहा है कि फोन में 6.7-इंच FHD + 120Hz AMOLED डिस्प्ले होगा। इसके अलावा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी होगा जिसमें मुख्य 50 मेगापिक्सल हो सकता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी होगी, जो 100W चार्जिंग होगी। फोन में स्नैपड्रैगन 8 प्लस जनरल 1 का प्रोसेसर हो सकता है।

  • boAt Wave Ultima Max: बोट की धांसू स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, फीचर्स जानकर रुक नहीं पाएंगे

    boAt Wave Ultima Max: बोट की धांसू स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, फीचर्स जानकर रुक नहीं पाएंगे

    boAt Wave Ultima Max: वैसे तो boAt की कई स्मार्टवॉच उपलब्ध हैं। अब एक और स्मार्टवॉच (boAt Smartwatch in India)इनमें शामिल हो गई है, जिसका नाम बोट वेव अल्टिमा मैक्स (Wave Ultima Max) है। इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। आपको बता दें कि ये एक बजट फ्रेंडली स्मार्टवॉच है जो शानदार डिजाइन के साथ है।

    boAt Wave Ultima Max: Specifications

    बोट Wave Ultima Max में स्क्वायर डायल के साथ 1.9-इंच का डिस्प्ले है। इसमें 248 x 283 पिक्सल का एचडी रिजॉल्यूशन है। इसमें 100 से ज्यादा कस्टमाइज्ड वॉच फेस है। 286 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी के साथ आने वाली ये वॉच मेटल यूनिबॉडी के साथ है। वॉच में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग मिली हुई है। इसमें एक फिजिकल बटन भी दिया गया है।

    boAt Wave Ultima Max: Features

    • स्लीप मॉनिटर
    • एक्टिविटी ट्रैकर
    • हार्ट रेट मॉनिटर
    • SpO2 सेंसर
    • 25 स्पोर्ट्स सपोर्ट
    • एक्टिविटी ट्रैकर

    boAt Wave Ultima Max: Price

    इस स्मार्टवॉच की कीमत की बात करें तो इस BoAt वेव अल्टिमा मैक्स की कीमत 2,499 रुपये है। यह दो कलर ऑप्शन ओलिव ग्रीन और पिच ब्लैक में उपलब्ध हैं। इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और अमेजन (Amazon) से खरीद सकते हैं। Wave Ultima Max को लेकर कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि ये 15 दिन के बैटरी बैकअप के साथ है।

    बात करें अगर अन्य फीचर्स की तो आपको इसमें नोटिफिकेशन, फाइंड माई फोन, म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल, वेदर अपडेट जैसे कई खास सुविधाएं मिलेंगी। साइकिलिंग, स्किपिंग, वॉकिंग, रनिंग आदि आउटडोर और इनडोर के लिए इस स्मार्टवॉच का इस्तेमाल किया जा सकता है।

  • Flipkart Big Diwali Sale 2022: सिर्फ 999 रुपये में ले आएं 32 इंच का ये Smart TV! जानें क्या हैं पूरी ऑफर

    Flipkart Big Diwali Sale 2022: सिर्फ 999 रुपये में ले आएं 32 इंच का ये Smart TV! जानें क्या हैं पूरी ऑफर

    Flipkart Big Diwali Sale 2022: अगर आप दिवाली पर टीवी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आप हमारी इस खबर को ध्यान से जरुर पढ़ें, क्योंकि आज की खबर में हम आपको फ्लिपकार्ट पर चल रही बिग दिवाली सेल (Flipkart Big Diwali Sale 2022) में मिल रहे स्मार्ट टीवी के बारें में बताने जा रहे हैं।

    सेल में 32 इंच के स्मार्ट एलईडी टीवी पर भारी छूट दी जा रही है। यहां पर 10 से 20 हजार रुपये की कीमत पर नहीं बल्कि 1000 रुपये से भी कम कीमत में स्मार्ट टीवी खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं कि कैसे आप सिर्फ 999 रुपये में स्मार्ट एलईडी टीवी खरीद सकते हैं।

    फ्लिपकार्ट सेल में ये स्मार्ट टीवी मिल रहा है सस्ता

    फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल में KODAK का 7XPRO Series 32 इंच HD रेडी स्मार्ट एलईडी टीवी ऑफर्स के साथ मिल रहा है। इस स्मार्ट एलईडी टीवी को 8,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। हालांकि, इसकी असल कीमत 18,499 रुपये है। इस स्मार्ट टीवी पर 51 प्रतिशत छूट दी जा रही है।

    प्राइस डिस्काउंट के अलावा एक्सचेंज ऑफर भी शामिल

    KODAK 7XPRO Series 32-inch HD रेडी स्मार्ट एलईडी टीवी पर अन्य ऑफर्स भी शामिल हैं। इस पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इसके जरिए स्मार्ट टीवी की कीमत काफी कम की जा सकती है। इस ऑफर को अप्लाई करने के लिए आपको एक अच्छे कंडिशन का टीवी चेंज करना पड़ेगा, जो लेटेस्ट मॉडल के साथ हो।

    कैसे 999 रुपये का पड़ेगा स्मार्ट टीवी?

    स्मार्ट टीवी पर 8000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इस ऑफर को अगर आप अप्लाई करते हैं तो इस स्मार्ट टीवी की कीमत आपके लिए काफी कम पड़ सकती है। फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्ट एलईडी टीवी को 8999 रुपये में लिस्ट किया गया है जो 8000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट मिलने के बाद सिर्फ 999 रुपये का पड़ सकता है।

  • जानें Hero की Pleasure से Destini तक के सभी स्कूटर्स की कीमतें, इस दिवाली घर ले आएं

    जानें Hero की Pleasure से Destini तक के सभी स्कूटर्स की कीमतें, इस दिवाली घर ले आएं

    Hero Scooters: चलिए इस खबर में हम आपको हीरो के सभी 4 स्कूटर्स की नई प्राइसेस की जानकारी देते हैं। इनमें Hero Pleasure Plus xTec, Hero Maestro Edge 110 से लेकर Maestro Edge 125 और Hero Destini 125 Xtech शामिल हैं। साथ ही आपको बताएंगे इनके कलर ऑप्शन्स, फ्यूल क्षमता और परफॉर्मेंस के बारे में…

    आपको बता दें कि हीरो मोटोकॉर्प ने दशहरा से पहले अपने सभी स्कूटर्स की कीमतों को महंगा कर दिया था। कहीं न कहीं ये झटका उन ग्राहकों के लिए था, जो इन पर डिस्काउंट का इंतजार कर रहे थे। आज हम आपको हीरो के सभी 4 स्कूटर्स की नई प्राइस लिस्ट के बारे में बताएंगे।

    Hero Pleasure Plus xTec

    1.इसकी शुरुआती कीमत 66,768 रुपये और टॉप वैरिएंट की कीमत 75,868 रुपये के आसपास हैं ये सभी एक्स शोरुम प्राइसेस हैं।

    2.हीरो प्लेजर प्लस xTEC कुल 7 कलर ऑप्शन में आता है। इसमें 4.8 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसमें 110.9 सीसी का इंजन मिलता है।

    Hero Maestro Edge 110

    1.शुरुआती कीमत टॉप एंड वैरिएंट की कीमत
    68,698 रुपये 73,616 रुपये

    2.हीरो माइस्ट्रो एज 110 कुल 7 कलर ऑप्शन के साथ आता है। इसमें 5 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक मिलता है।
    इसमें 110.9 सीसी का इंजन दिया गया है।

    Hero Destini 125 Xtech

    1.शुरुआती कीमत टॉप एंड वैरिएंट की कीमत
    71,108 रुपये 82,908 रुपये

    2.हीरो डेस्टिनी 125 Xtech कुल 7 कलर ऑप्शन में आता है। इसमें 7 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।
    इसमें 124.6 सीसी का इंजन मिलता है।

    Hero Maestro Edge 125

    1.शुरुआती कीमत टॉप एंड वैरिएंट की कीमत
    77,196 रुपये 86,066 रुपये

    2.हीरो माइस्ट्रो एज 125 भारतीय बाजार में 6 कलर ऑप्शन के साथ आता है। इसमें 5 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।
    इसमें 124.6 सीसी का इंजन मिलता है।

     

  • Bhai Dooj Gifts For Sisters: भाई दूज के पावन पर्व पर ये उपहार देकर बढ़ाएं अपनी बहन की खुशियां, रिश्तों को करें और मजबूत

    Bhai Dooj Gifts For Sisters: भाई दूज के पावन पर्व पर ये उपहार देकर बढ़ाएं अपनी बहन की खुशियां, रिश्तों को करें और मजबूत

    भाई दूज का त्योहार बस आ ही गया। अगर आप अपनी बहन को उपहारस्वरूप कुछ देने जा रहे हैं, तो आज की खबर में हम आपको ऐसी गिफ्ट्स के ऑप्शन्स देने जा रहे हैं, जिंहे देकर आप खुशियों में चार चांद लगा सकते हैं, आइए जानते हैं…

    Bhai Dooj Gifts For Sisters: त्योहारों के इस सीजन में भाई दूज के इस पावन पर्व का अपना महत्व हैं। यह त्योहार भाई और बहन के रिश्ते और संबंधों को और भी गहरा व मजबूत करता हैं।

    दिवाली के दो दिन बाद भाई-बहनों के प्यार का प्रतीक भाई दूज (Bhai Dooj Date 2022) आता है। गिफ्ट व उपहार ऐसी छोटी-छोटी चीजें होती हैं जिनसे केवल प्यार ही नहीं बढ़ता, जबकि रिश्तों में भी मजबूती आती हैं

    बहन अपने भाई को टिका करती है और फिर भाई अपनी बहन को प्यार के तौर पर तोहफा Bhai Dooj Gift For Sisters देता है। अगर आप भी इस भाई दूज (Bhai Dooj 2022) अपनी बहन को खुश करने के लिए कुछ खास तोहफा आप भी देने जा रहे है तो यह खबर आपके काम की हैं

    1. Bhai Dooj Gifts For Sisters: हेडफोन (Headphones)

    फोन सभी के पास होता हैं और हेडफ़ोन सभी के लिए इस्तेमाल की एक बेहद जरुरी चीज होती हैं, चाहे आपकी बहन या भाई पढ़ रहे हों या काम कर रहे हों। इसकी जरुरत सबसे ज्यादा होती हैं।

    जब भी आपके बहन इसका इस्तेमाल करेंगी वो आपके बारे में सोचेंगे। इसलिए यह भाई दूज पर गिफ्ट के रुप में देने का एक अच्छा ऑप्शन हो सकता हैं।

    2. Bhai Dooj Gifts For Sisters: स्मार्टवॉच (Smartwatch)

    स्मार्टवॉच किस को पसंद नहीं है हर कोई इसे चाहता है। आप स्मार्टवॉच लेकर अपनी प्यारी बहन को यह बेहद ही सुंदर और खास तोहफा दे सकते हैं। स्मार्टवॉच में कई नए और अपडेटेड फीचर होते हैं। आप इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीद सकते हैं।

    3.Bhai Dooj Gifts For Sisters: आभूषण (Jewelry Pieces)

    महिलाओ को आभूषण हमेंशा पसंद आते हैं फिर चाहें झुमके हो अंगूठियां हो या हार। जब उपहार देने के लिए कुछ भी दिमाग में नहीं आता है तो गहने खरीदना भी एकअच्छा विकल्प होता हैं।

     

    4. Bhai Dooj Gifts For Sisters: मेकअप (Makeup)

    लड़कियां और मेकअप साथ-साथ चलते हैं। काजल, लिपस्टिक, आई-लाइनर, ब्लश, कंटूर किट, आईलैश पैलेट और भी बहुत कुछ हर लड़की की जरूरत है चाहे वो किसी भी उम्र की हो। आप मेकअप प्रोडक्ट्स को गिफ्ट कर सकते है।

    5.Bhai Dooj Gifts For Sisters: स्किन केयर प्रोडक्ट्स (Skincare products)

    लड़कियां हमेशा अपनी त्वचा को लेकर चिंतित रहती हैं। इसलिए आप अपनी बहन को स्किनकेयर प्रोडक्ट्स दे सकते हैं। आप चाहें तो इसे ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। हालांकि, ऑफलाइन स्टोर पर भी ये प्रोडक्ट्स उपलब्ध होते हैं।