Blog

  • Diwali 2022: दिवाली का पावन पर्व कब? यहां जानें- शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    Diwali 2022: दिवाली का पावन पर्व कब? यहां जानें- शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    Diwali 2022: इस बार 24 अक्टूबर और 25 अक्टूबर दोनों दिन ही अमावस्या तिथि पड़ रही है। लेकिन 25 अक्टूबर को अमावस्या तिथि प्रदोष काल से पहले ही समाप्त हो रही है।

    Diwali 2022: दिवाली का पावन त्योहार नजदीक है। यहां हिंदूओं धर्म में सबसे बड़ा त्योहार है। हिंदू पंचांग के मुताबिक दिवाली का पावन पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीगणेश व माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है।

    इस दिन मां लक्ष्मी का आशीर्वाद और उनकी कृपा पाने के लिए विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। ये पर्व लक्ष्मी जी को समर्पित है। इस दिन शुभ मुहूर्त में विधि पूर्वक लक्ष्मी जी की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि प्राप्त होती है। इसे अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व माना जाता है।

    इस बार 24 अक्टूबर और 25 अक्टूबर दोनों दिन ही अमावस्या तिथि पड़ रही है। लेकिन 25 अक्टूबर को अमावस्या तिथि प्रदोष काल से पहले ही समाप्त हो रही है। 24 अक्टूबर को प्रदोष काल में अमावस्या तिथि होगी। उस दिन निशित काल में भी अमावस्या तिथि रहेगी। इसलिए 24 अक्टूबर को ही पूरे देश में दीवाली मनाई जाएगी।

    इस बार दिवाली महापर्व के पांच दिनों के दौरान साल का आखिरी सूर्य ग्रह भी लगेगा। यह ग्रहण 25 अक्टूबर को होगा। यह आंशिक ग्रहण होगा जिसे देश के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। दिवाली के अगले दिन ग्रहण होने से इस बार महापर्व के दौरान सूर्यग्रहण का साया रहेगा। दिवाली के अगले दिन ग्रहण होने से गोवर्धन पूजा दिवाली के तीसरे दिन मनाई जाएगी। 27 वर्षों बाद ग्रहण के कारण दिवाली के तीसरे दिन गोवर्धन पूजा होगी।

    23 अक्टूबर, रविवार को त्रयोदशी तिथि शाम 6 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। उसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू होगी। चतुर्दशी तिथि 24 अक्टूबर, सोमवार को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर समाप्त होगी और उसके बाद अमावस्या तिथि शुरू हो जाएगी। 25 अक्टूबर, मंगलवार को अमावस्या शाम 4 बजकर 19 मिनट तक रहेगी।

    मान्यता है कि दिवाली पर मां लक्ष्मी की साधना-अराधना करने से सालभर तक आर्थिक तंगी नहीं रहती और मां लक्ष्मी की कृपा से धन का भंडार भरा रहता है। इतना ही नहीं, इस दिन ऋद्धि-सिद्धि के दाता और प्रथम पूजनीय गणपति की भी साधना की जाती है। जिनकी कृपा से सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न होते हैं। दिवाली पर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी के अलावा धन के देवता कुबेर, माता काली और मां सरस्वती की भी पूजा की जाती है।

    शास्त्रों में माता लक्ष्मी को धन और वैभव की देवी माना गया है। लक्ष्मी जी की कृपा से जीवन में संपन्नता आती है। कष्टों से मुक्ति मिलती है। मान्यता है कि दिवाली की रात शुभ मुहूर्त में पूजा करने से लक्ष्मी जी की विशेष कृपा प्राप्तत होती है। यही कारण है दिवाली की पूजा का लोगों को इंतजार रहता है।

    दिवाली शुभ मुहूर्त
    23 अक्टूबर के दिन त्रयोदशी तिथि शाम 06.04 मिनट तक रहेगी। उसके बाद चतुर्दशी तिथि आरंभ होगी। 24 अक्टूबर को शाम 05.28 मिनट पर चतुर्दशी तिथि समाप्त होगी। अमावस्या तिथि 25 अक्टूबर को दोपहर 04.19 मिनट तक रहेगी।

    दिवाली पर लक्ष्मी पूजा की विधि
    दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का विशेष विधान है। इस दिन संध्या और रात्रि के समय शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी, विघ्नहर्ता भगवान गणेश और माता सरस्वती की पूजा और आराधना की जाती है। पुराणों के अनुसार कार्तिक अमावस्या की अंधेरी रात में महालक्ष्मी स्वयं भूलोक पर आती हैं और हर घर में विचरण करती हैं। इस दौरान जो घर हर प्रकार से स्वच्छ और प्रकाशवान हो, वहां वे अंश रूप में ठहर जाती हैं। इसलिए दिवाली पर साफ-सफाई करके विधि विधान से पूजन करने से माता महालक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। लक्ष्मी पूजा के साथ-साथ कुबेर पूजा भी की जाती है। पूजन के दौरान इन बातों का ध्यान दें।

    दिवाली पर जरूर करें ये काम
    घर की साफ सफाई करें। प्रवेश द्वार पर घी और सिंदूर से ॐ या स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं, रंगोली बनाएं।
    सायंकाल खीलें ,बतासे, अखरोट, पांच मिठाई, कोई फल पहले मंदिर में दीपक जला कर चढ़ाएं।
    दिवाली वाले दिन मिट्टी या चांदी की लक्ष्मी जी की मूर्ति खरीदें।
    एक नया झाड़ू लेकर किचन में रखें ।
    लक्ष्मी गणेश पूजन करें।
    बहियों, खातों, पुस्तकों, पैन, स्टेशनरी, तराजू , कंप्यूटर या वो वस्तु जिसे आप रोजगार के लिए प्रयोग करते हैं उनकी पूजा करें।

  • Mental Health: परिस्थिति को हावी न होने दें, उस पर ऐसे जीत करें दर्ज

    Mental Health: परिस्थिति को हावी न होने दें, उस पर ऐसे जीत करें दर्ज

    Mental Health: जिंदगी एक सी कभी नहीं रहती। यह एक ऐसा सच है जिसे अक्‍सर हम भूल जाते हैं। कभी आपको लगता है कि चीजें इतनी भी मुश्किल नहीं कि उसे पूरा न किया जा सके तो कभी उसी मन की स्थिति आपकी इस मनोदशा के विपरीत होती जाती है। हद तो तब होता है आपके अपने ही विचार आपको ऐसे भावुक कर देते हैं कि आपको खुद पर ही संदेह होने लगता है। आप बाद में जब कभी अपनी उन बातों को सोचते हैं तो हैरान भी होते हैं पर यही तो है मन का खेल। आप खुद ही अपने बारे में सोचने पर विवश हो जाते हैं और यह नहीं समझ पाते कि अचानक किसी पल में इतना क्रोध या आवेग आखिर कहां से आ गया।

    भावनात्मकक बुद्धि
    आमतौर पर मुश्किल क्षणों में इस बात की आशंका प्रबल होती है कि आप खुद की तुलना उन लोगों से करने लगते हैं जो आपसे बेहतर हैं। अपना आपा नहीं खोते ऐसे मुश्किल क्षणों का बेहतरीन प्रबंधन कर पाते हैं। यहां अमेरिकी मनोवैज्ञानिक डेनियन गोलमैन के अनुसार, यही है भावनात्मकक बुद्धि जो किसी भी इंसान को ऊंचाई पर पहुंचा सकता है। ऐसा इंसान कभी क्रोध या खुशी के अधीन होकर अनुचित कदम नहीं उठाता, क्योंकि उसका अपनी भावनाओं या स्वयं पर जबरदस्त नियंत्रण होता है।

    रिश्‍ते होते हैं बेहतर
    भावनात्मिक बुद्धि इंसान की वह क्षमता है जिसकी मदद से वह अपनी भावनाओं का आकलन कर सकता है और परिस्थिति को खुद पर हावी होने देने से बचा पाता है। आपकी भावनात्मक बुद्धि अच्छी है और मजबूत है तो यकीनन आपके आपसी रिश्ते भी बेहतर व शानदार होते हैं। दरअसल, आप दूसरों की भावनाओं और संवेदनाओं को समझते हैं और संवेदनशील भी होते हैं। केवल पारिवार या समाज में ही नहीं आप अपने कार्यक्षेत्र में भी बेहतरीन परफॉर्मेंस कर सकते हैं। आपने यह पाया होगा कि इन दिनों नौकरियों के लिए आयोजित साक्षात्का्र में व्याक्ति के भावनात्ममक बुद्धि का भी परीक्षण होता है।

    कैसे करें अभ्‍यास ताकि भावनात्‍मक बुद्धि बेहतर हो
    हमेशा याद रखें भावनाओं का निर्माण विचारों से होता है। इसलिए इस पर नजर रखें कि आपके विचार स्वकेंद्रित तो नहीं। विचार श्रेष्‍ठ होंगे तभी वे लोकोपकारी होंगे और आपकी भावनाएं संतुलित और संयमित।
    शांत ध्यान की मुद्रा में बैठ जाएं। जो कुछ घटा है उसे भीतर महसूस करें। सभी प्रतिक्रियाओं को तटस्थ भाव से देखें, उन पर विचार करें। प्रतिक्रिया से हर हाल में बचने का अभ्‍यास करें।
    मन में जो कुछ नकारात्मरक विचार आते हों, आपको उन्हें हावी नही होने देना है। उन्हें बस नोटिस करना है।
    आपको कैसा व्यहवार करना है या चाहिए, यह समझ गए तो इसका अभ्यास आज से ही शुरू कर दें।

  • Gold Price: दिवाली से पहले सोने में जबरदस्त गिरावट, 30000 रुपये से भी कम में खरीदें 10 ग्राम

    Gold Price: दिवाली से पहले सोने में जबरदस्त गिरावट, 30000 रुपये से भी कम में खरीदें 10 ग्राम

    Gold Price: धनतेरस और दिवाली आने में अब महज पांच से छह दिन बचे हैं। ऐसे में अगर मौके पर अगर आप सोना या फिर चांदी खरीदाने का मन बना रहे हैं तो आप लोगों के लिए सुनहरा मौका है। सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5838 और चांदी 23970 रुपये सस्ता मिल रहा है।

    इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सोना 68 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 50362 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जबकी चांदी 367 रुपये महंगा होकर 56010 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।

    जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना 8 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 50430 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं चांदी को चांदी 399 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 55643 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

    इस तरह सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5838 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 23970 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

    मंगलवार को 24 कैरेट वाला सोना 68 सस्ता होकर 50362 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 68 रुपया सस्ता होकर 50160 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 62 रुपया सस्ता होकर 46132 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 51 रुपया सस्ता होकर 37772 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 40 रुपये सस्ता होकर 29462 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

    आईएसओ (ISO) की ओर से सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

    अगर आप अब सोने की purityजांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

  • Aaj Ka Rashifal 19th October: इनके खुल सकते हैं किस्मत के दरवाजे तो इन्हें होगा आर्थिक लाभ, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का ऐसा रहेगा दिन, जानें अपना राशिफल

    Aaj Ka Rashifal 19th October: इनके खुल सकते हैं किस्मत के दरवाजे तो इन्हें होगा आर्थिक लाभ, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का ऐसा रहेगा दिन, जानें अपना राशिफल

    Aaj Ka Rashifal 19 October 2022: आज 19 अक्टूबर 2022 और दिन बुधवार (Mangalwar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी तो किसे मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, यहां आप अपने राशिफल के जरिए जान सकते हैं।

    दरअसल कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?

    सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?
    मेष राशि (Aries)
    आज आपको कार्यक्षेत्र में नयी उपलब्धियां मिलेंगी। विदेश से धन लाभ का मौका मिल सकता है। अपनी जिम्मेदारियों को उत्तम तरह से निभायेंगे। सामाजिक सेवा के कार्य में सहभागी हो सकते हैं। कानून के काम में आज आप को सफलता मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में सुख मिल सकता है। प्रेम जीवन में दिन अच्छा बीतेगा।
    शुभ अंक- 9
    शुभ रंग- लाल

    वृषभ राशि (Taurus)
    व्यापार के लिये आज आपको यात्रा करनी चाहिये। आज आपको स्वास्थ्य की समस्या का हल होगा। आज आपको वाद-विवाद से आपको बचना चाहिये। आज वैवाहिक जीवन में आप गलतफहमियों के कारण अपने जीवनसाथी के क्रोध से दुखी हो सकते हैं। आज संतान के सुख की ईच्छा पूर्ण हो सकती है।
    शुभ अंक- 6
    शुभ रंग- सफेद

    मिथुन राशि (Gemini)
    आज आप अपनी योग्यता का आकलन आज आप गलत कर सकते हैं। जिससे कुछ गलतियां आप से हो सकती है। आपको वाद-विवाद से आपको बचना चाहिये। आज आपके पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है। किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। शिक्षा के मामलों में आज सफलता मिल सकता है।
    शुभ अंक- 7
    शुभ रंग- आसमानी

    कर्क राशि (Cancer)
    सगे सम्बन्धियों से आज कुछ वादाखिलाफी हो सकती है। किसी मित्र के लिये आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। शादीशुदा जातकों के लिये दिन शुभ रहने वाला है। आज आपके नये प्रेम सम्बन्ध भी बन सकते हैं। शिक्षा के लिये किये गये आपके प्रयास आज रंग लायेंगे। माता पिता का विशेष स्नेह मिलेगा।
    शुभ अंक- 2
    शुभ रंग- क्रीम

    सिंह राशि (Leo)
    आज सरकारी कार्यों की बाधा दूर होगी। नये उत्तम विचारों का प्रभाव आपकी योजनाओं में दिखेगा। आज पारिवारिक कलह दूर होगा है। महिला कर्मचारियों के लिये आज का दिन काफी तनाव वाला रहने है। शासन सत्ता में कार्यरत लोगों की भी फजीहत हो सकती है। आज संतान के सुख की प्राप्ति होगी।
    शुभ अंक- 1
    शुभ रंग- लाल

    कन्या राशि (Virgo)
    आज आपको कई स्त्रोतों से लाभ मिलने की पूरी सम्भावना है। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। आज अविवाहितों का रिश्ता पक्का हो सकता है। आज बच्चों के साथ उत्तम आनन्द का समय बितायेंगे। नौकरी में नये प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। संतान का सुख मिल सकता है।
    शुभ अंक- 7
    शुभ रंग- नारंगी

    तुला राशि (Libra)
    आज नये कार्यों में निवेश करने का मूड़ बना सकते हैं। किसी व्यापारिक प्रतिष्ठान का शुभारंभ कर सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह से आज आप कोई संम्पत्ती खरीद सकते हैं। सार्वजनिक जीवन में आज आपका कद बढ़ सकता है। परिवार के लोग भी आज आपको प्रेम और सम्मान दे सकते हैं। संतान अच्छा प्रदर्शन करेगी।
    शुभ अंक- 6
    शुभ रंग- धानी

    वृश्चिक राशि (Scorpio)
    व्यापार में धन लाभ योग बन रहा है। नौकरी पेशा को लोगों के लिये आज के दिन कुछ खास काम कर सकते हैं जिससे उन्हें आर्थिक लाभ हो सकता है। इष्ट मित्रों से सलाह करके कोई नया काम शुरु कर सकता है। आज आप कार्यक्षेत्र में किसी ईर्ष्या के शिकार हो सकते हैं। गृहस्थ जीवन सामान्य रहने वाला है।
    शुभ अंक- 9
    शुभ रंग- लाल

    धनु राशि (Sagittarius)
    आपके परिश्रम का अच्छा फल मिलेगा। आज आपको मधुमेह जैसी बीमारियों से आराम मिल सकता है। आज काल्पनिक विचारों मे गोते खाते रहेंगे। आपके पारिवारिक सम्बन्ध मधुर रहेंगे। किसी य़ात्रा पर जाने का योग बनता हुआ दिखायी दे रहा है। नये घर का योग भी बन रहा है। संतान भी सुख देगा।
    शुभ अंक- 3
    शुभ रंग- पीला

    मकर राशि (Capricorn)
    करियर में उत्तम अवसर मिलने के योग बन रहे हैं, किन्तु आज आपको कर्ज और उधार लेने से आपको बचना चाहिये। माता-पिता का बेहतर सहयोग मिलेगा। सगे सम्बन्धियों के लिये आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। शादीशुदा जातको के दामपत्य जीवन में किसी बात को लेकर कड़वाहट आ सकती है।
    शुभ अंक- 4
    शुभ रंग- नीला

    कुंभ राशि (Aquarius)
    आज आपके कार्यक्षेत्र के लोग से आपको प्रशंसा मिलेगी। आज रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी, लेक‍न ज्यादा भागदौड़ वजह से आज आपको थकान रह सकती है। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद दोनों प्रप्त होगा। आज आपको,शादीशुदा जातक आज घर के उपयोग की वस्तुओं की खरीददारी कर सकते हैं।
    शुभ अंक- 8
    शुभ रंग- काला

    मीन राशि (Pisces)
    आज का दिन मिश्रित फलकारक है। आपकी वित्तीय स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। जीवनसाथी की सलाह लाभकारी सिद्ध होगी। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज आपके नये मित्र बन सकते हैं। शोध के लिये प्रयासरत छात्रों को आज विषय विशेष में दक्षता प्राप्त कर सकते हैं।
    शुभ अंक- 3
    शुभ रंग- सुनहरा

  • Budhwar Ke Upay: बुधवार को करें ये चमत्कारिक उपाय, दुखों का होगा नाश, हो जाएंगे मालामाल

    Budhwar Ke Upay: बुधवार को करें ये चमत्कारिक उपाय, दुखों का होगा नाश, हो जाएंगे मालामाल

    Budhwar Ke Upay: आज बुधवार है। हिंदू धर्म में हर दिन का संबध जहां ग्रहों से है वहीं इसका संबंध किसी न किसी देवता से भी है। हिंदू धर्म में बुधवार को संबंध गुरु बुध के साथ-साथ विघ्नहर्ता गणपति से भी है।

    मान्यता के मुताबिक विघ्नहर्ता की सच्चे मन से अराधना करने से मनुष्य का हर कष्ट दूर होता है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहें है जो आपकी जिंदगी बदल सकतें है।

    बुधवार के उपाय (Budhwar Ke Upay)
    बुधवार को गणेशजी के मंदिर में जाकर दर्शन करें।
    श्रीगणेश को हरी दूर्वा चढ़ाएं।
    बुधवार के दिन गाय को हरी घास जरूर खिलाएं।
    बुधवार के दिन गणेशजी को सिंदूर अर्पित करें। श्रीगणेश को सिंदूर चढ़ाने से समस्त परेशानियां दूर होकर सभी समस्याओं का समाधान होता है।
    गणेश मंदिर में 7 बुधवार तक गुड़ का भोग चढ़ाएं, आपकी मनोकामना अवश्य पूरी होगी।
    गणेश जी को मूंग के लड्डुओं का भोग चढ़ाकर हर तरह की परीक्षा में पास होने के लिए प्रार्थना करें।
    बुधवार को जरूर करें ये काम (Budhwar Ke Totke)
    घर में सफेद रंग के गणपति की स्थापना करने से सभी प्रकार की तंत्र शक्ति का नाश होता है।
    धन प्राप्ति के लिए आज के दिन श्री गणेश को घी और गुड़ का भोग लगाएं। थोड़ी देर बाद घी व गुड़ गाय को खिला दें। इस उपाय से धन संबंधी समस्याएं खत्म होती है।
    परिवार में कलह और कलेश को खत्म करने के लिए आज के दिन दूर्वा के गणेश जी की प्रतिकात्मक मूर्ति बनवाएं। इसे अपने घर के देवालय में स्थापित करें और प्रतिदिन इसकी विधि-विधान से पूजा करें।
    घर के मुख्य दरवाजे पर गणेशजी की प्रतिमा लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। कोई भी नकारात्मक शक्ति घर में प्रवेश नहीं कर पाती है।
    मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त करने और बाधाएं दूर करने के हेतु गणेश रुद्राक्ष धारण करें।
    बुधवार को गणेश जी के इन मंत्रों का करें जाप ( Ganesh Mantra)
    बुधवार के दिन ‘गं हं क्लौं ग्लौं उच्छिष्टगणेशाय महायक्षायायं बलिः’ या फिर ‘ओम गं गणपतये नमः’ मंत्र के जाप से सारे कष्ट दूर होते हैं और व्यक्ति की आर्थिक स्थिति भी अच्छी हो जाती है। नारद पुराण के मुताबिक गणेश जी के 12 नाम हैं- सुमुख, एकदंत, कपिल, गजकर्णक, लंबोदर, विकट, विघ्न-नाश, विनायक, धूम्रकेतु, गणाध्यक्ष, भालचंद्र, गजानन।

  • Dhanteras 2022: धनतेरस के शुभ दिन भूल से भी न खरीदें ये सामान, मां लक्ष्मी कर देंगी कंगाल

    Dhanteras 2022: धनतेरस के शुभ दिन भूल से भी न खरीदें ये सामान, मां लक्ष्मी कर देंगी कंगाल

    Dhanteras 2022: इस साल धनतेरस का पावन पर्व 23 अक्टूबर तो दिवाली 24 अक्टूबर को है। यानी धनतेरस को आने में अब 4 और दिवाली में 6 से भी कम दिन बचे हैं। लिहाजा धनतेरस और दिवाली की तैयारी जोरों पर हैं। धनरेतरस का पर्व दिवाली से दो दिन पहले यानी कार्तिक त्रियोदशी को मनाया जाता है। जबकि दिवाली कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है।

    धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी, कुबेर और धन्वंतरि देव की पूजा का विशेष लाभ मिलता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। धनतेरस का खरीददारी करने के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस पर खरीददारी करने से आपके घर में धन की वृद्धि होती है।

    इसलिए लोग जल्दी बाजी इस दिन बिना सोचे समझे कुछ भी खरीद लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा करने से आपके धन में वृद्धि की बजाय आपको धन हानि हो सकती है।

    इसलिए आपको धनतेरस के दिन क्या खरीदना है और क्या नहीं इस बात की पूर्ण जानकारी होना आवश्यक होता है, तो चलिए जानते हैं धनतेरस के दिन कौन सी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए-

    धनतेरस के दिन भूल से भी न खरीदें ये चीज
    धनतेरस के दिन आपको लोहा और एल्यूमीनियम से बनी चीजों को खरीदना अशुभ माना जाता है। ज्योतिष के मुताबिक एल्यूमिनियम दुर्भाग्य का प्रतीक होता है। वहीं लोहे को शनि देव का प्रतीक माना जाता है। इसलिए आपको इन दोनों धातु से बनी चीजें को धनतेरस पर नहीं खरीदना चाहिए।
    धनतेरस के दिन ज्यादातर लोग बर्तन खरीदते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन स्टील और प्लास्टिक के बर्तन खरीदना बहुत ही अशुभ होता है। इस दिन आप कोई शुभ धातु जैसे तांबे-पीतल या चांदी के बर्तन खरीद सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे इन बर्तनों को घर में लाने से पहले उसमें थोड़ा सा चावल या पानी भर लें। खाली बर्तन भी घर में लाना अशुभता का संकेत होता है।
    बहुत से लोग धनतेरस पर कांच की चीजों को खरीद लाते हैं। लेकिन को राहु का प्रतीक माना जाता है इसलिए आपको धनतेरस के शुभ अवसर पर कांच की चीजों को खरीदने से हमेशा बचना चाहिए।
    धनतेरस के दिन घर के राशन का कोई भी सामान नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन मिलावटी सामान खरीदने से आपको धन और सेहत दोनों की हानि होती है। इसके अलावा आपको धनतेरस पर नुकीली या धारदार चीजें भी नहीं खरीदनी चाहिए। इससे आपके घर की शांति भंग हो जाती है।

  • Weather Update: पहाड़ से लेकर मैदान तक आज यहां होगी आफत की बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

    Weather Update: पहाड़ से लेकर मैदान तक आज यहां होगी आफत की बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

    Weather Update: दिवाली आ गया है और देश में तेजी से मौसम बदल रहा है। ऊंची पहाड़ी इलाकों में पिछले कई दिनों से बर्फबारी हो रही है और ठंड बढ़ गई है। इसका असर पहाड़ों के नीचले इलाकों में भी दिखने लगा है और ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है।

    अनुमान के मुताबिक इस बार देश के अन्य हिस्सों में ठंड समय से पहले दस्तक दे देगा। हालांकि मैदान इलाकों में लोगों को अभी से ही गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण आनेवाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी।

    मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज और भी बिगड़ सकता है। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। एमआईडी के मुताबिक गुरुवार तक कई इलाकों में बारिश तो ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने की संभावना है।

    इस बीच बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे कम दबाव के क्षेत्र का इस हफ्ते के अंत तक चक्रवात में बदलने के आसार हैं। एमआईडी के मुताबिक अगले 48 घंटों में बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पूर्व मध्य भाग के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं। मौसम विभाग के इस अलर्ट के बाद ओडिशा सरकार ने 23 से 25 अक्टूबर तक कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। साथ ही राज्य के तटीय जिलों के लिए भी अलर्ट जारी किया है।

    वहीं अरब सागर में भी कर्नाटक और कोंकण तट के पास निचले क्षोभमंडल में एक नया चक्रवात का दबाव केंद्र बनता दिख रहा है। इसके साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ की भी स्थिति बन रही है। इसके कारण देश के कई राज्यों में अगले हफ्ते में बारिश की संभावना है। एमआईडी ने 21 अक्टूबर के तक महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों बारिश की भविष्यवाणी की है।

    निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु की पहाड़ियों और लक्षद्वीप में बारिश हो सकती है।

    इसके साथ ही दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, मणिपुर और मिजोरम में बारिश हो सकती है। नागालैंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु और विदर्भ के कई इलाकों में भी बारिश की संभावना है। वहीं दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों पर भी वर्षा हो सकती है।

    इससे पहले मंगलवार को विदर्भ, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और मिजोरम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, आंतरिक तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई। आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, छत्तीसगढ़ और कोंकण और गोवा में हल्की बारिश हुई।

  • Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, जानें अपने शहर का लेटेस्‍ट रेट

    Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, जानें अपने शहर का लेटेस्‍ट रेट

    Petrol Diesel Price 19th October: भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने हर रोज की तरह आज पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। हालांकि भारतीय तेल कंपनियों ने बुधवार (19 October) को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रखी हैं। इस तरह आज लगातार 151वां दिन है जब देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम में एकबार फिर से नरमी देखी जा रही है। डब्‍ल्‍यूटीआई क्रूड बढ़कर 86 डॉलर प्रत‍ि बैरल और ब्रेंट क्रूड 92 डॉलर प्रत‍ि बैरल के पार पहुंच गया है।

    फिलहाल दिल्ली (Delhi) में पेट्रोल 96.72 रुपये लीटर है तो डीजल 89.62 रुपये लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई (Mumbai) में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि कोलकाता (Kolkata) में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है। उधर चेन्नई (Chennai) में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

    शहर और तेल की कीमत (Petrol Diesel Price on 19th October)
    दिल्ली (Delhi)- पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर।

    मुंबई (Mumbai)- पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर।

    कोलकाता (Kolkata)- पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर।

    चेन्नई (Chennai)- पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर।

    हैदराबाद (Hyderabad)- पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर।

    बेंगलुरु (Bangalore)- पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर।

    भुवनेश्वर (Bhubaneswar)- पेट्रोल 103.19 रुपये और डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर।

    जयपुर (Jaipur)- पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर।

    चंडीगढ़ (Chandigarh)- पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर।

    लखनऊ (Lucknow)- पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर।

    पटना (Patna)- पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर।

    नोएडा (Noida)- पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर।

    गुरुग्राम (Gurugram)- 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर।

     

    ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल और डीजल का आज का भाव
    दरअसल पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

    इस वजह से देश में महंगा है पेट्रोल और डीजल
    आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

  • OPPO Smartphones Discount: ओप्पो के इन स्मार्टफोन की कीमतों में भारी छूट, जानकर अभी खरीदेगें

    OPPO Smartphones Discount: ओप्पो के इन स्मार्टफोन की कीमतों में भारी छूट, जानकर अभी खरीदेगें

    OPPO Smartphones Discount: ओप्पो कंपनी के कई स्मार्टफोन आपको बाजार में मिलते हैं। ग्राहकों की जरुरतों को देखते हुए मिड-रेंज स्मार्टफोन को कंपनी पेश करती रहती हैं। जिसमें ओप्पो ए55 (Oppo A55), ओप्पो ए77 (Oppo A77) और ओप्पो एफ21 प्रो (OPPO F21 Pro)कई ऐसे फोन है। अब आपको बता दें कि कंपनी ने इन फोन्स की कीमतों में प्राइस कट कर दिया हैं..

    ओप्पो एफ21 स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो इसके लॉन्च प्राइस में 1000 रुपये कम कर दिए गए है। 64MP का वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा और 33W फास्ट चार्जिंग की 4500mAh की बैटरी वाले इस फोन में 8GB रैम + 128GB स्टोरेज दी गई हैं,इस मॉडल की कीमत 22,999 रुपये थी पर अब 1000 रूपये कम में मिल रहा हैं। आपको बता दें कि इस फोन में 6.43-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले, भी दी गई है।

    ओप्पो ए55 स्मार्टफोन की कीमत में भी कंपनी ने कटौती कर दी है। इसके बेस मॉडल 4GB रैम + 64GB स्टोरेज की कीमत 14,499 रुपये हो गई है। वहीं, इसके 6जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये हो गई है। इस फोन में 6.55-इंच IPS LCD डिस्प्ले है। इसमें MediaTek Helio G35 CPU प्रोसेसर, 18W फास्ट चार्जिंग की 5000mAh बैटरी और 50-मेगापिक्सल का कैमरा है।

    ओप्पो ए77 की नई कीमत
    ओप्पो के ए77 स्मार्टफोन की कीमत भी कम हो गई है। इसका 4GB RAM + 128GB स्टोरेज अब 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ है। बात करें खासियत की तो ये फोन 6.56-इंच IPS LCD डिस्प्ले, 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर, 5,000mAh बैटरी और MediaTek Helio G35 प्रोसेसर के साथ है।

  • Maruti S-Presso: मारुति के इस CNG मॉडल की ये हैं शानदार फीचर्स और कीमत, जानकर रूक नहीं पाएंगे

    Maruti S-Presso: मारुति के इस CNG मॉडल की ये हैं शानदार फीचर्स और कीमत, जानकर रूक नहीं पाएंगे

    Maruti S-Presso: हाल ही में मारुति सुजुकी ने इंडिया में S-प्रेसो का नया CNG मॉडल लॉन्च किया है और यह सीएनजी मॉडल अपनी कई खासियतों की वजह से अपनी तेजी से जगह बना रहा है। S-CNG मॉडल LXi और VXi के 2 वैरिएंट में उपलब्ध है। कार की शुरुआती कीमत 5.90 लाख रुपए है। VXi वैरिएंट की कीमत 6.10 लाख रुपए है। K-सीरीज 1.0 लीटर से पावर्ड गाड़ी 56bhp तक की पॉवर जेनरेट करने में सक्षम हैं।

    Maruti S-Presso: पेट्रोल वैरिएंट
    S-प्रेसो के पेट्रोल वैरिएंट की बात करें तो यह CNG वैरिएंट से 95 हजार रुपए सस्ता 4.95 लाख रुपए में लॉन्च किया गया था। मारुति सुजुकी ने बताया कि कार के इस पेट्रोल वैरिएंट की 2.26 लाख यूनिट सेल की जा चुकी हैं। S-प्रेसो का CNG मॉडल रेनॉल्ट क्विड, मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 जैसी कारों का से सीधे-सीधे मुकाबला हैं। लेकिन, इनमें से किसी भी कार का CNG मॉडल लॉन्च नहीं हुआ है।

    Maruti S-Presso: फीचर्स
    इस कार की माइलेज की बात करें तो यह 32.73 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी। इसमें 1.0 लीटर का डुअल जेट, डुअल VVT पेट्रोल इंजन दिया गया हैं। गाड़ी का इंजन 82.1Nm तक की पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम हैं। कस्टमर की राइड क्वालिटी और कम्फर्ट को बढ़ाने के लिए ही मारुति सुजुकी ने S-प्रेसो का CNG मॉडल लॉन्च किया। रेड, व्हाइट, ऑरेंज समेत डिफरेंट कलर ऑप्शन में यह बाजार में उपलब्ध हैं

    आपको बता दें कि S-प्रेसो के CNG मॉडल की टॉप स्पीड 148KMPL की है। गाड़ी 32.73 KMPL का माइलेज देती है। वहीं, इसके पेट्रोल वर्जन में कस्टमर को 21.7 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता था। 5-स्पीड गियर सिस्टम के साथ गाड़ी में 55 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी है।

    मारुति सुजुकी की 10वीं CNG कार
    मारुति सुजुकी ने इससे पहले अपनी 9 कारों के CNG मॉडल निकाले थे। S-प्रेसो का नया मॉडल कंपनी का 10वां CNG मॉडल है। इसमें डुअल इंटरडिपेंडेंट इलेक्ट्रिक कंट्रोल यूनिट (ECU), इंटेलिजेंट फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम, स्टेनलेस स्टील पाइप और जॉइंट्स के साथ CNG के लिए डेवलप्ड इंटीग्रेटेड वायरिंग हारनेस सिस्टम भी दिया गया हैं। S-CNG माइक्रो स्विच भी दिया गया है, जिससे इंजन ऑन-ऑफ कर सकेंगे।